कियारा आडवाणी की फैमिली ट्रिप की तस्वीरें वायरल, बेटी सरायाह की झलक पर टिकी नजरें; PHOTOS
कियारा आडवाणी ने फैमिली वेकेशन की झलक शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है. इस दौरान उनकी बेटी सरायाह की भी झलक देखने को मिली. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं. दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के कुछ दिनों बाद ही कियारा फैलिमी वेकेशन पर हैं. उन्होंने अपने पति और बेटी सरायाह मल्होत्रा के साथ अपनी जिंदगी की कुछ झलकियां शेयर की हैं.
उन्होंने इन तस्वीरों के साथ 'आभार' का कैप्शन लिखा. इन तस्वीरों ने कपल के फैंस और दोस्तों का ध्यान खींचा है. इन फोटोज में कियारा का पूल के किनारे धूप सेंकते हुए एक पल और रेत पर परिवार के पैरों के निशान वाली एक प्यारी सी तस्वीर शामिल थी. उन्होंने सिद्धार्थ के साथ एक मिरर सेल्फी और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे के सामने झील के किनारे आराम करते हुए अपनी एक और तस्वीर भी शेयर की. कियारा ने बीच पर घूमने के दौरान ली गई एक तस्वीर में अपनी बेटी साराया की एक झलक भी दिखाई, जिसमें बच्ची के पैर दिखाई दे रहे थे.
उनके इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कियारा को सबसे खूबसूरत बताया. वहीं, दूसरे ने लिखा, 'कियारा, तुम पर मां बनने का एहसास किसी कविता जैसा लगता है.' वहीं, एक और फैन ने उनके मम्मा ग्लो की तारीफ की. साथ ही फैंस सारायाह की झलक देखकर इमोशनल हो गए. एक कमेंट में लिखा था, 'सारायाह बड़ी हो रही है.' वहीं एक दूसरे फैंस ने बच्ची की तुलना छोटी मोआना से की. वहीं, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दिया और हार्ट इमोजी के साथ कियारा को सबसे खूबसूरत कहा.
कियारा और सिद्धार्थ ने शेयर किया पोस्ट
हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है. कपल ने बताया कि एक बार फिर उन्हें जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा मिलने वाला है. इस खबर के सामने आते ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे हैं.
कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी पहली बेटी सरायाह मल्होत्रा अपने माता-पिता को ऊन से बने मोजे देती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के जरिए कपल ने अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर बेहद खूबसूरत अंदाज में दी. पोस्ट के कैप्शन में दोनों ने लिखा, ''एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला... हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं.''
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' के सेट से हुई थी. दोनों ने साल 2021 में आई इस फिल्म में साथ काम किया था. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने फरवरी 2023 में राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की. शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.
टॉक्सिक में नजर आईं थी कियारा
शादी के करीब दो साल बाद जून 2025 में कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने. उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम सरायाह रखा गया. कियारा और सिद्धार्थ की दूसरी बार पैरेंट्स बनने के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आई हैं. इस फिल्म में उनके साथ यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसमें वह तमन्ना भाटिया के साथ नजर आए हैं.