App

हार के बाद टूट गई थीं: हरनाज से मिली प्रेरणा, क्या भारत के लिए Miss Universe का ताज ला पाएंगी केजिया?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन जीतना किसी के लिए भी एक बड़ा पल होता है. केजिया लिज मेजो ने अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की है.

हार के बाद टूट गई थीं: हरनाज से मिली प्रेरणा, क्या भारत के लिए Miss Universe का ताज ला पाएंगी केजिया?
Image Credit: Kaziah Liz Mejo

Kaziah Liz Mejo Interview: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने के बाद केजिया लिज मेजो काफी सुर्खियों में हैं. उनका यहां तक का सफर केवल खूबसूरती, ग्लैमर और ताज तक पहुंचने की कहानी नहीं  है. इसके पीछे सालों की मेहनत, हार से मिली सीख, परिवार का सथा और खुद पर भरोसा है. केजिया जल्द ही इंटरनेशनल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

रिपोर्टर: केजिया, सबसे पहले आपका स्वागत है और ताज जीतने के लिए बधाई. अब आपको कैसा महसूस हो रहा है?
केजिया: मुझे लगता है कि ये ऐसी भावना है, जिसे अब शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मेरे सभी इंटरव्यू में सबसे पहले मुझसे यही सवाल पूछा जाता है और हर बार मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं होते. क्योंकि हर साल मुझे याद है कि मैं मिस यूनिवर्स इंडिया देखती थी और सोचती थी कि मुझे अगली मिस यूनिवर्स इंडिया बनने का मौका कब मिलेगा. और अब मैं यहां खड़ी हूं, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 बनकर.

रिपोर्टर: आज हर कोई आपको मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के रूप में जानता है. लेकिन आप चाहती हैं कि लोग केजिया किस रूप में याद रखें?
केजिया: मुझे एक लिटिल गर्ल की तरह याद रखें मैं लोगों की क्वीन बनना चाहती हूं. मैं ऐसी इंसान बनना चाहती हूं, जिसके पास लोग आ सकें और बात कर सकें और उन्हें मुझसे प्रेरणा मिल सके. वे मुझे देखकर अपने अंदर उस रोशनी को पा सकें, जो उन्हें भी मिस यूनिवर्स जैसा कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करें.

रिपोर्टर: आज जब लोग AI का इस्तेमाल कर रहे हैं और टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ चुकी है, ऐसे समय में आप यंग लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन कैसे बन सकती हैं? आप इस समय युवा लड़कियों को कैसे प्रेरित करेंगी?
केजिया: जब आप स्पॉट लाइट में होते हैं तो लोग हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे. लोगों की हमेशा अपनी राय होगी. कैसे आप बैठते हैं, बात करते हैं सभी चींजों पर राय होती है वे हमेशा आपकी शक्ल-सूरत, आपके बैठने के तरीके, आपके बोलने के तरीके, यहां तक कि आपके पलक झपकाने के तरीके पर भी टिप्पणी करेंगे. दुर्भाग्य से हम ऐसे समय में जी रहे हैं.लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि अगर आपके अंदर आत्मविश्वास है, तो ऐसा कुछ नहीं है जिसे आप नहीं कर सकते हैं.

रिपोर्टर: मिस यूनिवर्स की तैयारी के दौरान  क्या आपने AI की मदद ली?
केजिया: जब मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया की तैयारी की, तो मुझे लगता है कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सबसे अच्छे तरीकों से किया जा सकता है. मैंने अपनी मिस यूनिवर्स इंडिया की यात्रा की तैयारी के लिए भी इसका इस्तेमाल किया. और में आगे भी इसका इस्तेमाल करूंगी. अगर हम AI  का इस्तेमाल सोच-समझकर करते हं तो यह बहुत ही अच्छा टूल है. जो  इंसानी दिमाग को और तेज करने में मदद कर सकता है.

रिपोर्टर: आप पहली केरलम की ब्यूटी हैं, जिन्होंने ये ताज जीता है, तो इंटरनेशनल स्टेज पर आप केरलम के लिए क्या करेंगी?
केजिया: मुझे लगता है कि मिस यूनिवर्स इंडिया में मुझे जो भी अवसर मिला, मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं केरलम, अपनी मलयाली संस्कृति, अपने खून और अपनी मिट्टी को दिखाऊं. और मेरा मानना है कि मैंने यह सफलतापूर्वक किया. इस समय मैं सिर्फ केरल का प्रतिनिधित्व नहीं,  बल्कि पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करूंगी. मैं जो भाषा बोलती हूं, जो खाना मैं खाती हूं, जिस संस्कृति का मैं प्रतिनिधित्व करती हूं, मेरे अंदर केलरम है. लेकिन अब समय केरलम का नहीं भारत है.

रिपोर्टर: लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि असली केजिया कैसी हैं? आपने अपनी शिक्षा कहां से हासिल की? आपका बचपन कैसा था? इसके बारे में कुछ बताइए.
केजिया: मैं हमेशा से थोड़ी-सी Diva  बच्ची थी. मुझे कैमरे के सामने रहना बहुत पसंद था. मेरा जन्म और पालन-पोषण अबू धाबी में हुआ और मुझे उन अवसरों को तलाशने का शानदार मौका मिला, जिन्हें मैं तलाशना चाहती थी.मैं एक क्लासिकल डांसर थी और मैंने 13 साल तक इसकी ट्रेनिंग ली. झे स्टेज पर रहना, परफॉर्म करना और सिर्फ अपने शब्दों से ही नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन के जरिए यह दिखाना बहुत पसंद था कि मैं कौन हूं.मुझे स्टेज से प्यार हो गया और पब्लिक स्पीकिंग से भी और मैं बेबी शो में भी गई. जब मैं छोटी थी, तो मेरी मां मुझे छोटे-छोटे शो में ले जाती थीं, जहां मैं बस एक प्यारी-सी फ्रॉक पहनती थी और दर्शकों की तरफ हाथ हिलाती थी और वे मुझसे आसान सवाल पूछते थे.मुझे बचपन से कैमरे के सामने रहना पसंद है.  तमाम ग्लैमर और ताज से परे, मैं आज भी वही छोटी लड़की हूं.

रिपोर्टर: जब आपको हार का सामना करना पड़ा और आपको लगा कि अब आप यह नहीं कर सकतीं? उस समय आपने खुद को कैसे संभाला?
केजिया: मैंने 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. मैंने लगातार दो साल तक मिस टीन इंटरनेशनल के लिए ट्रेनिंग ली थी.  मैंने अपना सबकुछ दे दिया. अपनी आत्मा और दिल, लेकिन मैं ताज नहीं जीत पाई. मैं फर्स्ट रनर-अप थी. ये भी बड़ी बात है लेकिन उस  समय छोटी केजिया को लगा कि  पूरी दुनिया खत्म हो गई हो, क्योंकि मैंने बहुत मेहनत की थी और मैं ताज के बहुत करीब थी, लेकिन मैं जीत नहीं सकी. मैं सच में मानती हूं कि उस पल ने मुझे उससे कहीं ज्यादा सिखाया, जितना मैं जीतने के बाद कभी नहीं सीख पाती. असफलता ने मुझे सिखाया कि ये वास्तव में आपकी सफलता की सीढ़ियां हैं .

रिपोर्टर: आपकी ब्यूटी पेजेंट यात्रा के दौरान आपके परिवार ने आपको किस तरह सपोर्ट किया?
केजिया: मुझे लगता है कि वे एक साथ मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर्स और मेरे सबसे बड़े आलोचक हैं. मेरी बहन, मेरी मां और मेरे पिता-तीनों ही पेजेंट में बहुत ज्यादा शामिल हैं और यह देखना वास्तव में बहुत रोमांचक है. मेरी शुरुआती प्रतियोगिता के लिए उन्होंने ऐसी शर्ट पहनी थी, जिस पर ‘केजिया लिज मेजो’ लिखा था और मेरी फोटो बनी हुई थी. मैं इस तरह का परिवार पाकर बहुत-बहुत आभारी हूं. मेरे माता-पिता बेहद सपोर्टिव हैं. मेरे पिता रैंप वॉक , गाउन और हेयरस्टाइल के बारे में बात करते हैं.

रिपोर्टर: आपको कौन सी मिस इंडिया या मिस यूनिवर्स पसंद हैं? 
केजिया: मुझे हरनाज कौर संधू पसंद हैं.  साल 2021 में उन्होंने मिस यूनिवर्स जीता था और यह पहली बार था, जब मैंने मिस यूनिवर्स को लाइव देखा था. मैं पूरी रात जागी रही और मैंने इसे देखा और यह वही साल था, जब भारत जीता था.21 लंबे साल बाद ताज भारत आया था. मेरे करीबी लोगों को लगता है कि मेरे अंदर हल्की सी हरनाज की झलक दिखती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More