SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मां बनीं, वजन बढ़ा तो ट्रोलिंग क्यों? डिलीवरी के बाद कटरीना से 'पिक्चर परफेक्ट' बॉडी की ये कैसी उम्मीद?

कटरीना कैफ को बढ़े हुए वजन को लेकर काफी ट्रोल किया गया है. ग्लैमर इंडस्ट्री में एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद तुरंत फिट और स्लिम होने का प्रेशर है, वहीं अब सोशल मीडिया पर भी यह दबाव देखने को मिल रहा है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 21, 2026, 08:01 PM IST | Updated: Sep 21, 2026, 08:04 PM IST
Join

कटरीना कैफ हाल ही में अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में पति विक्की कौशल के साथ पहुंची थीं. इस दौरान कटरीना कैफ ने ग्रीन कलर का अनारकली एथनिक आउटफिट कैरी किया था. एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी. सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस को बढ़ते वजन की वजह से काफी ट्रोल किया गया. लोगों ने कटरीना कैफ के बढ़ते वजन को लेकर उनका करियर कमेंट बॉक्स में खत्म कर दिया.

बढ़ते वजन को लेकर कटरीना कैफ को किया ट्रोल

कटरीना कैफ की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद, लोगों ने उन्हें बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोल करना शूरू कर दिया. ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस के बढ़ते वजन की वजह से उनके करियर को ही खत्म कर दिया. कटरीना की फोटो पर रील्स बनाकर उन्हें End of Ara बता दिया. क्या एक एक्ट्रेस मां बन गई तो, उसका करियर बर्बाद हो गया?

'पिक्चर परफेक्ट' दिखने का दबाव

ग्लैमर इंडस्ट्री से आने की वजह से क्या एक्ट्रेस हर समय पफेक्ट शेप में रहें? क्या एक्ट्रेस आम महिलाओं की तरह नहीं दिख सकती हैं? क्या एक्ट्रेस आम लोगों की तरह अपना जीवन नहीं जी सकती हैं? स्क्रीन पर खूबसूरत और फिट दिखना ग्लैमर इंडस्ट्री की एक बड़ी मांग हैं. इस वजह से स्टार्स हेल्दी डाइट और वर्कआउट करते हैं. क्या हर समय पिक्चर परफेक्ट दिखना जरूरी है. कटरीना कैफ ने दिसंबर 2025 में बेटे को जन्म दिया. बेटे के जन्म के बाद से एक्ट्रेस का वजन बढ़ गया है, जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है.

कटरीना कैफ अपना वजन कम करे या बढ़ाएं यह उनकी पसर्नल च्वॉइस है. लेकिन इंटनेट पर लोग उनके बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. ट्रोलर्स भूल गए हैं कि कटरीना कैफ एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मां भी हैं. प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना काफी नॉर्मल हैं.

इन एक्ट्रेस को भी किया जा चुका है ट्रोल

कटरीना कैफ ही नहीं नेहा धूपिया, करीना कपूर खान, समीरा रेड्डी, बिपाशा बासू और ऐश्वर्या राय को भी प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन की वजह से काफी ट्रोल किया गया था. इन एक्ट्रेस ने अपना वजन कम करके ट्रोलर्स की बोलती भले ही बंद कर दी थी.

सोशल मीडिया का क्या है रोल?

ग्लैमर इंडस्ट्री में महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वह हर समय पिक्चर परफेक्ट दिखें. वहीं अब इंस्टाग्राम और रील्स के समय में लोगों को भी लगता है कि डिलीवरी के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस वापस पुराने जीरो साइड में आ जाए, उनके एब्स नजर आए. वजन कम करना और बढ़ाना हर किसी का अपना फैसला होता है. कुछ एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद शरीर को ठीक होने के लिए पूरा समय देना चाहती हैं. वह तुरंत क्रैश ड्राइट और हार्ट वर्कआउट करने से बचती हैं. जिसे सोशल मीडिया पर लापरवाही का नाम देकर ट्रोल किया जाता है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES