App

कबीर खान के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन, इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म लड़ाकू की रिलीज डेल का ऐलान हो गया है. फिल्म 18 जून 2027 थिएटर में रिलीज होगी.फिल्म में कार्तिक लीड रोल में होंगे, बाकि स्टार कास्ट की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

कबीर खान के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन, इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल
Image Credit: कबीर खान के साथ मिलकर काम करेंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन बी टाउन में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. फिल्म चंदू चैम्पियन के लिए एक्टर को नेशनल अवॉर्ड मिला है. चंदू चैम्पियन के बाद काार्तिक और कबीर फिर से एक साथ काम करेंगे. कार्तिक फिल्म लड़ाकू में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन कबीर खान करेंगे.

कार्तिक की नई फिल्म का हुआ ऐलान

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म लड़ाकू का ऐलान किया है. फिल्म का निर्माण अनन्या बिरला के प्रोडक्शन हाउस बिरला स्टूडियोज के बैनर तले होगा. फिल्म में कार्तिक आर्यन का डबल रोल होगा.

कार्तिक आर्यन भी फिल्म करेंगे प्रोड्यूस

कार्तिक आर्यन ना केवल फिल्म में लीड रोल में है. बल्कि वह अनन्या बिरला, कबीर खान के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. उनकी प्रोडक्शन कंपनी डोपामाइन स्टूडियो, कबीर खान एंटरटेनमेंट और बिरला स्टूडियोज के साथ मिलकर काम करेंगे. कार्तिक आर्यन लडाकू फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करेंगे.

कब रिलीज होगी लड़ाकू

कार्तिक आर्यन की लड़ाकू फिल्म 18 जून 2027 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे. अभी तक फिल्म के बाकी स्टार कास्ट के बारे में अनाउंसमेंट नहीं हुई है. फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान करेंगे.

चंदू चैम्पियन के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

कार्तिक आर्यन को चंदू चैम्पियन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. चंदू चैम्पियन का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था. फिल्म में कार्तिक आर्यन ने शानदार काम किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया था. फिल्म की कहानी और कार्तिक की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप हुई थी लेकिन ओटीटी पर रिलीज के बाद फिल्म को काफी पसंद किया गया था.

कार्तिक आर्यन का करियर

कार्तिक आर्यन का पूरा नाम कार्तिक तिवारी है. पढ़ाई के दौरान वह मॉडलिंग करते थे. उस दौरान वह फिल्मों के लिए ऑडिशन भी देते थे. साल 2011 में उन्होंने लव रंजन फिल्म प्यार का पंचनामा से अपना डेब्यू किया था. फिल्म हिट हुई थी. डेब्यू फिल्म से ही कार्तिक को काफी फेम मिला था. इसके बाद कार्तिक ने आकाश वाणी, कांची द अनब्रेकेबल में काम किया लेकिन फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

साल 2015 में उन्होंने प्यार का पंचनामा 2 से वापसी की, इसके बाद वह सोनू के टीटू की स्वीटी में लीड रोल में थे. दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. सोनू की टीटू की स्वीटी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके बाद वह लुका छुपी, पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों में नजर आए. साल 2022 में भूल भुलैया 2 कमर्शियल हिट हुई थी. 
इसे भी पढ़ें- 'रामायण' के सपोर्ट में उतरे पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन, बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, हमारे गौरव की बात; देखें पोस्ट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More