SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

देश से दूर विदेश में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया', यूके से सामने आई कार्तिक आर्यन की भक्ति वाली तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए यूके में हैं. देश से दूर रहने के बावजूद उन्होंने विदेश में बप्पा की पूजा की और सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Sep 15, 2026, 02:18 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 02:25 PM IST
Image Credit: kartik aaryan
Join

बॉलीवुड के हैंडसम और सुपरस्टार एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे बेहतरीन फेज में हैं. एक तरफ जहां हाल ही में उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है, वहीं दूसरी तरफ वे अपनी नई-नई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. इस समय कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए यूके में मौजूद हैं. हालांकि, अपने वतन और घर से दूर होने के बावजूद उनका भक्ति भाव बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है.

कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वे भगवान गणेश की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं. विदेश में रहकर भी बप्पा का स्वागत करने की उनकी यह अदा फैंस को बेहद पसंद आ रही है. कार्तिक ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि "घर से मीलों दूर हूं, लेकिन बप्पा से कभी दूर नहीं! गणपति बप्पा मोरया."

 

 

'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग में बिजी हैं एक्टर

कार्तिक आर्यन इस समय अपनी मच-अवाइटेड फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं. उन्होंने हाल ही में फ्लाइट, लगेज और स्क्रिप्ट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था "VABB to EGLL". IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म भारत द्वारा युद्धग्रस्त देश से अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के एक रियल रेस्क्यू मिशन पर आधारित है. इस फिल्म को 'चक दे! इंडिया' फेम डायरेक्टर शिमित अमीन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे भूषण कुमार की टी-सीरीज और बावेजा स्टूडियो मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

नेशनल अवॉर्ड से हुए सम्मानित

कार्तिक आर्यन के लिए यह साल बेहद शानदार रहा है. स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. उन्होंने यह अवॉर्ड मलयालम सिनेमा के लेजेंड एक्टर मम्मूट्टी के साथ शेयर किया है.

राष्ट्रपति भवन से आया था खास बुलावा

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन को 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से 'एट होम रिसेप्शन' में शामिल होने का खास न्योता मिला था. नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भव्य समारोह में कार्तिक आर्यन बॉलीवुड से अकेले ऐसे एक्टर थे, जिन्हें इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में आमंत्रित किया गया था.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES