App

Kareena Kapoor Birthday: 46 की 'बेबो' अब स्टारडम से ज्यादा क्यों दे रही हैं किरदारों को तवज्जो? जानें फिल्मों में क्या ढूंढ रही हैं करीना

Kareena Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में जानिए कैसे 'पू' और 'गीत' से लेकर 'द बकिंघम मर्डर्स' तक उन्होंने अपने 25 साल के करियर में स्टारडम से आगे बढ़कर चुनौतीपूर्ण किरदारों को चुना. अब हसीना के किरदारों से उनके करियर के नए फेज की झलक देखने को मिलती है.

Kareena Kapoor Birthday: 46 की 'बेबो' अब स्टारडम से ज्यादा क्यों दे रही हैं किरदारों को तवज्जो? जानें फिल्मों में क्या ढूंढ रही हैं करीना
Image Credit: ग्लैमर से परे, अब किरदारों की तलाश में करीना (एआई फोटो)

Kareena Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड में कभी खुशी कभी गम की 'पू', जब वी मेट की 'गीत' और चमेली जैसे यादगार किरदारों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली करीना कपूर खान ने अपने करियर में करीब ढाई दशक (25 साल) का एक बेहद सफल और लंबा सफर तय कर लिया है. आज 21 सितंबर को हसीना अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. करीना के लिए यह दिन सिर्फ उम्र का एक और पड़ाव पार करना नहीं है, बल्कि अपने उस शानदार फिल्मी सफर को पीछे मुड़कर देखने का मौका है, जिसमें ग्लैमर, अपार स्टारडम और बॉक्स ऑफिस की सफलता के साथ-साथ उन्होंने लगातार अपनी एक्टिंग के दायरे को भी विस्तार दिया है.

अपने करियर के इस परिपक्व मोड़ पर करीना कपूर का सिनेमा को देखने का नजरिया भी काफी बदल चुका है. अब वे केवल बड़े बजट या बड़े सितारों वाली कमर्शियल फिल्मों का हिस्सा बनने तक सीमित नहीं रहना चाहतीं. इसके बजाय, अब उनकी प्राथमिकता ऐसे किरदारों को चुनने की है, जो एक एक्टर के तौर पर उन्हें चुनौती दें और उनकी अभिनय क्षमता को नए आयाम तक ले जाएं.

नई फिल्मों से क्या तलाश रही हैं करीना?

'द बकिंघम मर्डर्स' जैसी सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर उनकी हालिया फिल्म 'दायरा' तक के चुनाव साफ रूप से दर्शाते हैं कि 46 वर्ष की 'बेबो' अब फिल्मों में सिर्फ अपनी स्टार वैल्यू नहीं, बल्कि कुछ नया और लीक से हटकर करने की गुंजाइश तलाश रही हैं. करीना का यह बदला हुआ फिल्मी फेज बताता है कि वे अब अपने किरदारों में गहराई, विविधता और नए अनुभवों को ज्यादा तरजीह दे रही हैं.

preview

करीना कपूर खान की हाल ही में फिल्म 'दायरा' में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आई हैं. इस फिल्म का निर्देशन चर्चित फिल्ममेकर मेघना गुलजार ने किया है. यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म रिलीज से पहले, करीना ने फिल्मों को चुनने के अपने तरीके, अपनी पसंद के निर्देशकों और खुद को किसी एक जॉनर या इमेज तक सीमित न रखने के फैसले पर विस्तार से बात की.

हसीना ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में करीना से उनके करियर के इस दौर के बारे में पूछा गया, जहां उन्हें सिर्फ दोस्तों के कहने पर या किसी ट्रेंडिंग जॉनर के कारण फिल्में करने की जरूरत नहीं है. उनसे पूछा गया कि वह किसी प्रोजेक्ट को करने का फैसला किस आधार पर लेती हैं.

निर्देशकों से क्या उम्मीद रखती हैं एक्ट्रेस?

इस पर करीना ने कहा कि वह ऐसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं, जो उन्हें रचनात्मक रूप से चुनौती दें और कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करें. करीना ने बताया कि मुझे लगता है कि इस पड़ाव पर मैं ऐसे बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हूं, जो मुझे कुछ अलग करने के लिए पुश और चैलेंज करें. जैसा कि मेघना ने भी पहले इंटरव्यू में कहा था, हमारी फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी चीज का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं होता है.

preview

क्या एक्टर्स को किसी स्टीरियोटाइप में बांधा जाता है?

करीना ने बताया कि कलाकारों को अक्सर उनके पिछले किरदारों के आधार पर एक खास दायरे या 'बॉक्स' में सीमित कर दिया जाता है. उन्होंने कहा, 'ये सब चीजें असल में लोगों की बनाई हुई हैं, जो आपको एक दायरे में बांध देते हैं कि आपको बस यही करना है.'

दर्शकों की उम्मीदों पर क्या है करीना की राय?

दर्शकों द्वारा उनसे खास तरह के रोल की उम्मीद करने पर बात करते हुए करीना ने कहा कि भले ही लोग उन्हें कॉमेडी या हल्की-फुल्की फिल्मों में देखना पसंद करते हैं, लेकिन वह खुद को एक ही स्पेस तक सीमित नहीं रखना चाहतीं. उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं कि लोग मुझे एक खास तरह के रोल में देखना चाहते हैं, जैसे 'अब हम उन्हें इस कॉमिक ज़ोन या फन फिल्म में देखना चाहते हैं.' लेकिन एक एक्टर हर बार वही काम नहीं कर सकता. इसलिए हमें समझदारी से चुनाव करना पड़ता है.'

preview

अब कम फिल्में क्यों कर रही हैं करीना?

काम में सिलेक्टिव होने के बारे में बात करते हुए करीना ने बताया, 'इस पड़ाव पर बात यह भी है कि मैं अब कम काम कर रही हूं. मेरी लिस्ट में केवल पांच निर्देशक हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूं. मैं उनके नाम नहीं लेना चाहती, लेकिन मुझे खुशी है कि मेघना उनमें से एक हैं. इसलिए फिर हमें बेहतरीन स्क्रिप्ट्स की तलाश करनी होती है.'

मेघना और पृथ्वीराज के साथ कैसा रहा काम का अनुभव?

फिल्म 'दायरा' में मेघना गुलजार और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करने के अनुभव पर करीना ने कहा, 'मैं उनके (मेघना) साथ काम करना चाहती थी और मुझे खुशी है कि हम साथ आए. मैंने पृथ्वी के साथ भी काम किया है और मैं उनके साथ दोबारा एक पूरी फिल्म में काम करना पसंद करूंगी.'

preview

उम्र और करियर के पड़ावों पर क्या सोचती हैं करीना?

एक्ट्रेस ने साफ बताया कि वह उम्र या करियर के पड़ावों को अपने किरदारों के चयन पर हावी नहीं होने देना चाहतीं. करीना ने कहा, 'मैं 75 साल की उम्र में भी काम करना चाहती हूं, खूबसूरत दिखना चाहती हूं और ऐसे बेहतरीन किरदार करना चाहती हूं. मैं जब भी किसी बंदिश में नहीं रहूंगी.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More