SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पति सैफ ने 19 साल पहले जीती थी चैंपियनशिप': करीना कपूर की ये मजेदार बात सुनकर F1 ड्राइवर लैंडो नॉरिस भी रह गए हैरान

सिंगापुर ग्रांड प्रिक्स के दौरान करीना कपूर और F1 ड्राइवर लैंडो नॉरिस की मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर छा गई है. करीना ने सैफ अली खान की फिल्म का हवाला देकर लैंडो से क्या कहा.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 11, 2026, 08:30 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 08:37 AM IST
Image Credit: मैकलारेन F1 टीम की 'पपाया फैमिली' में शामिल हुईं करीना कपूर (PC- Googleindia)
Join

Kareena Kapoor Post: बॉलीवुड और फॉर्मूला 1 की दुनिया जब आपस में मिलती है तो कुछ बेहद मजेदार और अनोखा देखने को मिलता है. सिंगापुर ग्रांड प्रिक्स के मौके पर कुछ ऐसा ही हुआ जब बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान F1 ड्राइवर लैंडो नॉरिस के साथ एक खास बातचीत में नजर आईं. गूगल इंडिया द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों के बीच की मस्ती ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. करीना ने न सिर्फ लैंडो से रेसिंग और मैकलारेन टीम से जुड़े सवाल पूछे, बल्कि उन्हें देसी मसाला चाय भी पिलाई.

बॉलीवुड की गॉर्जियस क्वीन करीना कपूर खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने फन और कूल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में सिंगापुर ग्रांड प्रिक्स के दौरान एक ऐसा सरप्राइज कोलाबरेशन देखने को मिला जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. करीना कपूर ने फॉर्मूला 1 के मशहूर ड्राइवर लैंडो नॉरिस के साथ एक स्पेशल बातचीत की. इस मुलाकात का एक धमाकेदार वीडियो गूगल इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सैफ अली खान की फिल्म का मजेदार जिक्र

इस वीडियो की शुरुआत में करीना कपूर बड़े ही मजाकिया अंदाज में अपने पति सैफ अली खान का जिक्र करती हैं. करीना कहती हैं कि उनके पति सैफ अली खान ने 19 साल पहले एक 'वर्ल्ड चैंपियनशिप' जीती थी. दरअसल, करीना का इशारा 2007 में आई सैफ की फिल्म 'ता रा रम पम' की तरफ था, जिसमें उन्होंने एक रेसर का किरदार निभाया था. करीना की इस क्यूट और फनी बात को सुनकर लैंडो नॉरिस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि "तो फिर हम दोनों एक जैसे ही हुए ना."

 

 

जब लैंडो नॉरिस को पिलाई गई देसी मसाला चाय

बातचीत सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रही. वीडियो में आगे करीना कपूर ने लैंडो नॉरिस का एक तरह से इंटरव्यू लिया. उन्होंने लैंडो से उनके रेसिंग करियर और मैकलारेन टीम की फॉर्मूला 1 से जुड़ी सफलताओं के बारे में कुछ मजेदार ट्रिविया और सवाल पूछे. माहौल को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए करीना ने लैंडो को इंडियन मसाला चाय भी पिलाई और उन्हें कुछ आम भारतीय इशारों यानी जेस्चर्स को पहचानने का टास्क भी दिया. लैंडो का देसी चाय पीते हुए रिएक्शन फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

सिंगापुर ग्रांड प्रिक्स में करीना कपूर की मौजूदगी पहले ही चर्चा में थी जब मैकलारेन F1 टीम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर शेयर की थी. टीम ने करीना का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी ग्लोबल कम्युनिटी और फैन बेस 'पपाया फैमिली' का नया सदस्य बताया. करीना ने भी सिंगापुर के सर्किट और पैडॉक से अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थीं, जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए.

 

करीना कपूर का वर्क फ्रंट

अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह हाल ही में मेघना गुलजार की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दायरा' में नजर आई थीं. इस फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, जितेन्द्र जोशी और कंवलजीत सिंह जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे. मेकर्स के अनुसार यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित थी और इसमें जुवेनाइल क्राइम की दुनिया के काले सच को दिखाया गया था. हालांकि फिल्म को सिनेमाघरों में ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले, लेकिन करीना का यह नया अंदाज और F1 ड्राइवर के साथ उनका यह फन वीडियो इस समय बी-टाउन की सबसे बड़ी गॉसिप बन चुका है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES