SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बच्चों से लेकर पार्टनर तक, सलमान खान ने कॉफी विद करण में खोले दिल के राज, करण जौहर के सामने की इमोशनल बात!

कॉफी विद करण सीजन 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट आए हैं. चैट शो में सलमान खान ने पर्सनल लाइफ बात की है. एक्टर ने पार्टनर की कमी से लेकर बच्चे पैदा करने की इच्छा के बारे में बात की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 14, 2026, 11:39 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 11:42 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 के साथ फिर वापस आ गए हैं. 14 अक्टूबर को पहला शो रिलीज हुआ है. करण जौहर के शो में सलमान खान ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है. काउच पर सुपरस्टार ने बोला कि एक दिन बच्चे जरूर होंगे. सलमान खान ने शो में अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है.

अकेलेपन पर सलमान खान ने की बात

शो में करण जौहर ने सलमान खान से पूछा, सलमान खान तो सबके लिए हैं लेकिन उनका अपना कौन हैं? सलमान खान ने बोला-परिवार. इसके बाद करण ने अपने अकेलेपन के एहसास के बारे में बात की है. उन्होंने बोला और तुम्हारे पास परिवार हैं. मुझे पता है कि मैं अकेला हूं, क्योंकि मेरा कोई पार्टनर नहीं है. सलमान खान ने अकेलेपन को एक अलग ही नजरिए देखा. उन्होंने कहा, लेकिन तुम्हारे बच्चे हैं, तुम्हारी मां हैं. इसलिए तुम किस्मत वाले हो. अकेलापन तब होता है, जब कोई तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहता है. मुझे नहीं लगता कि लोग तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहते.

भविष्य में चाहते हैं बच्चे

करण जौहर ने सलमान खान से पूछा कि क्या आपको बच्चे ना होने की कमी खलती है. एक्टर ने बोला कि- बेशक वहीं भविष्य को लेकर अपना प्लान भी शेयर किया है. कभी ना कभी मेरे भी बच्चे होंगे. करण ने सलमान खान को भरोसा दिलाते हुए बोला हां. वहीं करण ने बोला कि उनके बच्चे उनकी लाइफ का सबसे बड़ा आशीर्वाद है. सलमान खान ने कहा जब करण पिता बने थे तो उन्हें काफी खुशी हुई थी. आप करण आपने ये फैसला लिया था मैं सच में खुश था, इसलिए आप ऐसा नहीं कह सकते हैं कि आप अकेले हैं. आपके दो प्यार बच्चे हैं. वो बड़े होंगे, उनकी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड होंगे. वो शादी करेंगे फिर उनके बच्चे होंगे आप दादा बनेंगे.

लाइफ पार्टनर को लेकर सलमान खान ने की बात

सलमान खान ने काउच में बोला कि उनका पार्टनर होने पर किसी का भी दोष नहीं है. उन्होंने बोला कि किसी ने मुझे रोका नहीं, बस ये बात है कि मैंने खुद को रोका. इसलिए आप शिकायत नहीं कर सकते हैं मैं ये चाहता था और पूरी दुनिया मेरे खिलाफ था. मैं किसी को भी दोष नहींदे सकता है. ये मेरा फैसला है और मैं उस फैसले से खुश हूं. लेकिन शो में सलमान खान ने अपनी इच्छा जाहिर की है कि वह भविष्य में चाहते हैं उनके बच्चे हो.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES