माइथोलॉजिकल फिल्मों की रेस में करण जौहर की भी हुई एंट्री! रोमांस-फैमिली ड्रामा छोड़ बनाएंगे ‘राधा-कृष्ण’ पर बड़ी फिल्म
Karan Johar Next Biggest Film: रोमांस और फैमिली ड्रामा से अलग करण जौहर अब माइथोलॉजिकल फिल्मों की रेस में शामिल होने जा रहे हैं. वे ‘राधा-कृष्ण’ की दिव्य प्रेम कहानी को बड़े स्केल पर लाने की तैयारी में हैं. चलिए बताते हैं कौन करेगा इस मेगा प्रोजेक्ट का डायरेक्शन, स्टार कास्ट और कहानी में क्या होगा खास?
अपनी रोमांटिक और फैमली ड्रामा फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर करण जौहर जल्द ही माइथोलॉजिकल फिल्मों की रेस में शामिल होने जा रहे हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. करण अब ‘राधा-कृष्ण’ की पवित्र प्रेम कहानी को सिनेमा के बड़े पर्दे पर उतारने का मन बना चुके हैं. मीडिया में आई खबरों की मानें तो उनके बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनने वाली इस नई फिल्म का नाम ‘राधा कृष्ण’ रखा गया है. ये प्रोजेक्ट शुरुआती तैयारी के काफी आगे के बढ़ चुका है. इस खबर के सामने आते ही फैंस भी एक्साइटमेंट हैं.
पिंकविला की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने इस बेहद खास और बड़े प्रोजेक्ट की पूरी कमान जाने-माने फिल्ममेकर सचिन रवि के हाथों में सौंपी है. सचिन ही इस पूरी फिल्म की कहानी लिख रहे हैं और वही इसे डायरेक्ट भी करेंगे. हालांकि, खबर सामने आने के बाद से ही लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर राधा और कृष्ण के रोल में कौन से सितारे दिखाई देंगे? मेकर्स ने फिलहाल इस फिल्म के हीरो और हीरोइन के नामों को पूरी तरह से छिपाकर रखा है, ताकि फिल्म के आने तक सस्पेंस और एक्साइटमेंट बनी रहे.
सालों पुराना सपना अब होगा पूरा
बताया जा रहा है कि करण जौहर के दिल में बहुत सालों से ये इच्छा थी कि वे राधा और कृष्ण के इस पावन और पवित्र रिश्ते पर एक ऐसी यादगार फिल्म बनाएं, जिसे लोग कभी भूल न पाएं. वे किसी भी तरह की जल्दबाजी में आकर ये काम शुरू नहीं करना चाहते थे, बल्कि एक ऐसी शानदार, दमदार और मजबूत स्क्रिप्ट की तलाश में थे, जो इस पवित्र कहानी के साथ पूरा इंसाफ कर सके. अब लगता है कि करण जौहर को वो मनपसंद कहानी मिल चुकी है, जिसका वे इतने वक्त से इंतजार कर रहे थे. फिल्म की आत्मा ‘राधा कृष्ण’ का प्रेम कहानी ही होगी.
जन्म से कंस वध तक का पूरा सफर
इस फिल्म के स्क्रीनप्ल में सिर्फ प्रेम की बातें ही नहीं होंगी, बल्कि ऑडियंस को भगवान श्री कृष्ण के पूरे जीवन दर्शन की बड़ी झलक देखने को मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, कहानी में कान्हा के जन्म से लेकर अत्याचारी मामा कंस के वध तक का पूरा सफर दिखाया जाएगा. यानी ऑडियंस को कृष्ण के बचपन, उनकी लीलाओं और संघर्षों का भरपूर आनंद बड़े पर्दे पर मिलेगा. फिर भी कहानी का मुख्य केंद्र राधा और कृष्ण का वो अमर प्रेम ही रहेगा, जिसे हमारी संस्कृति में सबसे अनूठा माना गया है. फिल्म में इमोशंस के साथ-साथ भरपूर ड्रामा भी होगा.
भव्य स्तर पर होगी फिल्म की तैयारी
करण जौहर इस धार्मिक और सांस्कृतिक कहानी को किसी साधारण फिल्म की तरह नहीं, बल्कि एक बहुत बड़े एक्सपीरियंस की तरह ऑडियंस के सामने पेश करना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म का विजुअल ट्रीटमेंट और स्पेशल इफेक्ट्स काफी हाई-रैंकिंग के होंगे. पुराने दौर का माहौल, मथुरा और गोकुल की दुनिया और बड़े-बड़े सेट्स को जीवंत करने के लिए मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाने को तैयार हैं. हालांकि, फिल्म के कुल बजट और शूटिंग शुरू होने की सही तारीख को लेकर अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि का बेसब्री से इंतजार है.
सचिन रवि के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
इस पूरे प्रोजेक्ट को लिखने और डायरेक्ट करने वाले सचिन रवि इससे पहले साल 2019 में कन्नड़ भाषा की फेमस फिल्म ‘अवने श्रीमन्नारायण’ का डायरेक्शन कर चुके हैं. रक्षित शेट्टी के अभिनय वाली उस फिल्म को ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था. अब धर्मा प्रोडक्शंस जैसे बड़े बैनर के साथ जुड़कर ‘राधा कृष्ण’ जैसी बड़ी फिल्म बनाना सचिन रवि के करियर के लिए एक बहुत बड़ा और निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है. सबकी नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि ‘राधा कृष्ण’ के किरदारों के लिए किन चेहरों को फाइनल किया जाता है.