2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है. बिना किसी बड़े स्टार, बिना प्रमोशन और भारी-भरकम बजट के इस फिल्म केवल और केवल अच्छी कहानी के दम पर 400 करोड़ रूपये की कमाई की है. फिल्म की शानदार कहानी के चलते फिल्ममेकर्स को बड़ा मुनाफा हुआ है.
हनुमान अंश ऐसी अकेली फिल्म नहीं है. इससे पहले कम बजट वाली फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी हैं. कई बार बड़े-बड़े सुपरस्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाती है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने बहुत की कम बजट में ज्यादा कमाई की है.
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. ये साउथ इंडियन फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म हिट हुई थी. इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर माना गया है. फिल्म की अनोखी कहानी और दमदार एक्टिंग के दम पर शानदार बिजनेस किया था. ऋषभ शेट्टी को फिल्म में अपने काम के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.
विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा ने थिएटर में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था. फिल्म की शानदार कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. निथिलन के निर्देशन में बनी फिल्म ने 199 करोड़ का बिजनेस किया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट साबित हुई थी. फिल्म का बजट 20 करोड़ था. इसके अलावा इस फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बन रहा है.
तेज सज्जा की फिल्म हनुमान कम बजट में बनने वाली सुपरहिट फिल्म थी. 30 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म ने 295 करोड़ का बिजनेस किया था. बिना किसी बड़े स्टार केवल दमदार VFX की मदद से फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने बजट से ज्यादा कम की कमाई की है.
कम बजट में ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में मंजुमेल बॉयज और महावतार नरसिम्ह फिल्म भी शामिल हैं. मलयालम थ्रिलर फिल्म मंजुमेल बॉयज 20 करोड़ रुपये में बनी थी. फिल्म ने दुनियाभर में 241 करोड़ का बिजनेस किया था. इससे पता चलता है कि अगर फिल्म की कहानी शानदार होती है तो फिल्म जमकर कमाई करती है.