App

कमल हासन-शंकर की ‘इंडियन 3’ कन्फर्म, शुरू हुआ फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम; पोस्टर आउट

कमल हासन और शंकर की चर्चित फिल्म 'इंडियन 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की पुष्टि के साथ इसका पोस्ट-प्रोडक्शन काम भी शुरू हो गया है. मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब सेनापति की वापसी का इंतजार है.

कमल हासन-शंकर की ‘इंडियन 3’ कन्फर्म, शुरू हुआ फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम; पोस्टर आउट

साउथ सुपरस्टार कमल हासन के फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने 'इंडियन' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'इंडियन 3' की पुष्टि कर दी है. कमल हासन इस आने वाली मूवी में लीड रोल में नजर आएंगे. बता दें कि इस फिल्म को शंकर ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1996 की मूवी 'इंडियन' से हुई, जिसमें कमल हासन ने मार्शल आर्ट्स जानने वाले और आजादी की लड़ाई लड़ने वाले सेनापति का किरदार निभाया था. सेनापति भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए खुद कानून हाथ में लेते हैं. इस वजह से उनका सामना अपने ही बेटे चंद्रू (कमल हासन) से होता है, जो खुद भ्रष्ट है. इसके सीक्वल 'इंडियन 2' (2024) में सेनापति भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए फिर से लौटे, और इस बार वे और भी ज़्यादा ताकतवर रूप में नजर आए.

कमल हासन-शंकर की ‘इंडियन 3’ कन्फर्म

'इंडियन 2' (2024) के आखिर में 'इंडियन 3' की कहानी की झलक दिखाई गई थी. आने वाली फिल्म सेनापति के पिता वीरसेकरन बलराम (कमल हासन) की कहानी पर आधारित होगी, जो खुद एक स्वतंत्रता सेनानी थे. मेकर्स ने यह भी कन्फर्म किया है कि आने वाली फिल्म  का पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू हो गया है.

साथ ही सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, बॉबी सिम्हा और एसजे सूर्या का 'इंडियन 3' में वापसी करना कन्फर्म हो गया है. वे 'इंडियन 2' (2024) वाले अपने किरदारों को ही दोबारा निभाएंगे. 'इंडियन 3' की टीम में कंपोजर अनिरुद्ध, सिनेमैटोग्राफर रवि वर्मन और प्रोडक्शन डिज़ाइनर मुथुराज थंगवेल शामिल हैं.

 

 

'इंडियन 2' का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?

हालांकि, जुलाई 2024 में रिलीज हुई 'इंडियन 2' उन बड़ी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई जो इससे जुड़ी थीं. बताया जाता है कि इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये था, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट और निर्देशन को लेकर ज्यादातर नेगेटिव क्रिटिक्स मिले. यह 2024 की बड़ी बजट वाली उन फिल्मों में से एक रही जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी दुनिया भर में कुल कमाई लगभग 148-151 करोड़ रुपये रही.

फिल्म के बॉक्स-ऑफिस पर प्रदर्शन ने चिंताओं को और बढ़ा दिया. 'इंडियन 2' की शुरुआत तो जबरदस्त रही, लेकिन रिलीज के कुछ ही समय बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी गई. शुक्रवार को ₹25.6 करोड़ की ओपनिंग के बाद, पहले सोमवार को फिल्म ने भारत में सिर्फ ₹3.15 करोड़ नेट (टैक्स घटाकर) की कमाई की. इस फिल्म को सुबास्करन और GKM तमिल कुमारन, लाइका प्रोडक्शंस बैनर के तहत 'इंडियन 3' को प्रोड्यूस कर रहे हैं. 'इंडियन 3' के अलावा, कमल हासन एक नई फिल्म के लिए 'चिथा' फेम  SU अरुणकुमार के साथ काम करेंगे.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More