SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तलाक के बाद भी... श्रुति हासन ने माता-पिता कमल और सारिका के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताई जिंदगी की बड़ी सीख

श्रुति हासन ने अपने माता-पिता कमल हासन और सारिका के रिश्ते पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि तलाक के बावजूद उनके बीच कितना गहरा प्यार और जुड़ाव था.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 16, 2026, 08:50 IST | Updated: Nov 16, 2026, 08:55 IST
Image Credit: कमल और सारिका के पुराने प्यार को याद कर इमोशनल हुईं श्रुति हासन (फाइल फोटो)
Join

आज के दौर में जहां रिश्तों का टूटना आम बात हो गई है, वहीं बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर एक बहुत ही खूबसूरत बात कही है. श्रुति ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपने माता-पिता कमल हासन और सारिका के पुराने दिनों को याद किया और बताया कि तलाक के बाद भी उनके बीच का प्यार और सम्मान कम नहीं हुआ था. उन्होंने अपने पैरेंट्स को एक बेहतरीन क्रिएटिव पार्टनर बताया है.

साउथ और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं. एक इंटरव्यू के दौरान श्रुति ने अपने माता-पिता कमल हासन और सारिका के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि भले ही उनके माता-पिता अब साथ नहीं हैं, लेकिन जब वे साथ थे तो उनके बीच बेइंतहा प्यार था. श्रुति ने कहा कि उनके माता-पिता एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे और हमेशा एक साथ मिलकर काम करते थे.

बचपन की यादें और सीख

श्रुति हासन ने आगे बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें कभी भी सिर पर नहीं चढ़ाया और उन्हें कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि वे किसी बड़े स्टार के बच्चे हैं. उनके पिता कमल हासन ने स्कूल के दिनों में भी उनकी हर जिद को पूरा नहीं किया, जिससे आज श्रुति को यह समझ आता है कि वह सीख कितनी जरूरी थी. श्रुति का मानना है कि यही बातें इंसान को जमीन से जोड़े रखती हैं.

शादी और रिश्तों पर बेबाक राय

अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए श्रुति ने कहा कि वह लंबे समय तक शादी के बंधन में बंधने में विश्वास नहीं रखती हैं. शांतनु हजारिका के साथ उनका रिश्ता खत्म होने के बाद वह पूरी तरह सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. पिछले साल भी उन्होंने कहा था कि शादी के नाम पर होने वाला दिखावा और भारी-भरकम खर्च उन्हें समझ नहीं आता है. उनके लिए साथ रहना और मानसिक मेल खाना ज्यादा जरूरी है.

किन प्रोजेक्ट्स पर कर रहे काम?

अगर काम की बात करें तो श्रुति हासन हाल ही में साल 2025 में आई फिल्म 'कुली' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ रजनीकांत और नागार्जुन जैसे बड़े कलाकार थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में 'पवझा मिल्ली' गाना भी गाया है और राम चरण के साथ एक खास प्रोजेक्ट में भी नजर आई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES