App

जब नकली बंदूक से सोनम कपूर की लगी थी चोट, शूटिंग के दौरान एक्टर की गलती से चेहरे पर आए थे निशान

एक्टर जिम सार्भ ने नीरजा फिल्म की शूटिंग के पहले दिन ही नकली बंदूक एक्ट्रेस को मार दी थी. सोनम कपूर के चेहरे पर चोट भी लग गई थी. जिसके बाद एक्टर काफी डर गए थे.

जब नकली बंदूक से सोनम कपूर की लगी थी चोट, शूटिंग के दौरान एक्टर की गलती से चेहरे पर आए थे निशान

साल 2016 में रिलीज बायोग्राफिकल फिल्म नीरजा सोनम कपूर के करियर की सबसे शानदार फिल्म हैं. इस फिल्म में सोनम कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी. वहीं फिल्म में जिम सार्भ ने आतंकवादी का किरदार निभाया था. उनके किरदार की भी काफी तारीफ हुई थी.

शूट के पहले दिन कर दी गलती

इंटरव्यू जिम सार्भ ने बताया है कि फिल्म के पहले दिन ही गलती हो गई थी. जिसके बाद वह काफी डर गए थे. द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में बताया है कि शूटिंग के पहले दिन बंदूक से सोनम कपूर के चेहरे पर चोट लग गई थी. मैंने खुद से बोला कि हे भगवान, मैंने ये क्या कर दिया. मैं काफी डर गया था. मुझे काफी बैचेनी हो रही थी. मैं उस घबराहट को कभी भी भूल नहीं सकता हूं. एक्ट्रेस ने उसे अच्छे से लिया. सबसे अच्छी बात यह थी की मुझे पहली फिल्म से निकाला नहीं गया वरना, आज हम यहां नहीं होते.

फिल्म इंडस्ट्री के माहौल में ढलने की कर रहे हैं कोशिश

इंटरव्यू में जिम ने फिल्म इंडस्ट्री में काम और करने और सेट पर स्टार्स के बीच के व्यवहार पर भी बात की है. उन्होंने बताया है कि वह थिएटर बैकग्राउंड के हैं. ऐसे में उन्हें फिल्म सेट के माहौल को समझे में काफी समय लगा. उन्होंने बोला कि दिक्कत होती है कि सेट पर बड़े और छोटे स्टार्स के बीच व्यवहार में काफी अंतर होता है. इस व्यवहार की असमानता की वजह से लोग खुद को अंडर वैल्यू समझने लगते हैं. मैं अभी इस माहौल में पूरी तरह से शामिल होने की कोशिश कर रहा हूं.

फिल्म नीरजा को मिले थे कई अवॉर्ड

राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म में सोनम कपूर ने लीड रोल किया था. फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे. सोनम कपूर को 64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में नीराज के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला था. नीरजा फिल्म सोनम कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी. फिल्म की ना केवल कहानी शानदार थी बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी.

विलेन का किरदार

जिम सार्भ पर्दे पर विलेन किरदार से लोगों का दिल जीत चुके हैं. उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था. अमेजन सीरीज मेड इन हेवन में उनके काम को काफी पसंद किया गया था. जिम सार्भ स्क्रीन पर अलग-अलग के किरदार निभा चुके हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More