बेटे तुषार कपूर की तारीफ करते नहीं थके जितेंद्र, बोले- न शराब, न सिगरेट, उसे देखकर होता है अपनी गलतियों का एहसास
जीतेंद्र ने बेटे तुषार कपूर के जन्मदिन पर बेटे की तारीफ करते हुए बताया कि तुषार संत हैं. वह ना तो शराब का सेवन करते हैं और ना ही वह स्मोकिंग करते हैं. काम के अलावा वह अपना समय बेटे के साथ बिताना पसंद करते हैं.
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र ने बेटे तुषार कपूर के जन्मदिन पर बेटे की खूबियों के बारे में बताया है. उन्होंने बताया है कि लक्ष्य के लिए एक परफेक्ट पिता है. जीतेंद्र ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि बच्चे देखते-देखते बड़े हो गए हैं. एकता 51 साल की है और तुषार 50 साल के हैं. दोनों ही बहुत प्यारे बच्चे हैं. दोनों ने मुझे कभी भी दुखी नहीं किया है.
बेटे तुषार को बताया संत
इंटरव्यू में जीतेंद्र ने बताया है कि तुषार संत हैं. जब तुषार छोटा था, उस दौरान मुझमें बहुत सारी बुरी आदतें थीं. मैं बहुत ज्यादा सिगरेट पीता था, शराब पीता था और देर रात तक जागता था. मैं ऐसी चीजें भी करता था जिनके बारे में बात नहीं सकता हूं. लेकिन तुषार ना तो शराब पीते हैं ना ही स्मोकिंग करतें हैं. तुषार देर रात तक जागते भी नहीं हैं. वह काम के अलावा अपना पूरा समय बेटे के साथ बिताना पसंद करता है. तुषार एक परफेक्ट पेरेंट है.
बच्चों को नहीं दिया समय
जब एकता और तुषार बड़े हो रहे थे, उस समय में घर से दूर था. मैं चेन्नई और हैदराबाद में साउथ इंडियन फिल्मों की शूटिंग में चौबीसों घंटे बिजी रहता था. मैं बच्चों को तभी देख पाता था जब वो छुट्टियों में मुझसे मिलने आते थे. आज जब बच्चे छुट्टियों में मुझसे मिलने आते थे. तुषार को जब मैं उनके बेटे के साथ समय बिताते हुए देखता हूं, तो मुझे काफी अफसोस होता है. मैं नहीं बता सकता बच्चों के साथ समय ना बिता पाने का मुझे कितना बुरा लगता है. यह एक गिल्ट और अफसोस है जो लाइफटाइम मेरे साथ रहने वाला है.
तुषार को बताया बेहतर एक्टर
इंटरव्यू में जितेंद्र ने बेटे तुषार को बेहतर एक्टर बताया है. उन्होंने बोला कि तुषार मुझसे कहीं बेहतर और ज्यादा डेडिकेटेड एक्टर हैं. मैं यह केवल इसलिए नहीं बोल रहा कि वह मेरा बेटा है. मैं बस लकी था सही समय पर सही जगह पर था. अगर मुझे वी शांतारामजी ने नहीं देखा होता तो मेरा क्या होता है. मेरे पास कोई एक्सपीरियंस नहीं था, कोई टैलेंट नहीं था कुछ भी नहीं, मेरे पास बस मेरी किस्मत थी.
इंस्टाग्राम फीड बना सिरदर्द: एल्गोरिदम के जाल में फंसे करण जौहर, मजेदार अंदाज में सुनाई आपबीती