App

Jaane Tu Ya Jaane Na अंदाज में इमरान खान: पुलिस वैन में बैठाकर ले गई मुंबई पुलिस, तो बोले– 'ना एसी है, ना म्यूजिक!'

Imran Khan: 10 अक्टूबर को मुंबई में प्रोटेस्ट के दौरान हिरासत में लिए गए बॉलीवुड एक्टर एक्टर इमरान खान ने पुलिस वैन की राइड का जमकर सोशल मीडिया पर मजाक बनाया. कलाकार और राजनेता राज बब्बर के बड़े बेटे आर्य बब्बर की रील पर इमरान ने कमेंट किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Jaane Tu Ya Jaane Na अंदाज में इमरान खान: पुलिस वैन में बैठाकर ले गई मुंबई पुलिस, तो बोले– 'ना एसी है, ना म्यूजिक!'
Image Credit: इमरान खान

'जाने तू या जाने ना' फेम एक्टर इमरान खान को हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और एक्टर जैन खान के साथ मुंबई पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था. विरोध प्रदर्शन के बीच इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई और अब इस पूरे हंगामे पर इमरान का मजेदार रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. ये सब कुछ तब शुरू हुआ, जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन में कथित गड़बड़ियों को लेकर देश भर में गुस्सा उबल पड़ा. सीजेपी के बैनर तले 'जंतर मंतर 2.0' के आह्वान पर दिल्ली से लेकर मुंबई तक विरोध प्रदर्शन की आंधी चल पड़ी.

दिल्ली में तो हालात ये थे कि हजारों सुरक्षाकर्मियों और बैरिकेड्स के बीच ध्रुव राठी समेत 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया. इसी कड़ी में मुंबई में भी जब पुलिस ने एक्शन लिया, तो इमरान खान भी कानून के शिकंजे में आ गए. हिरासत में लिए जाने के बाद जहां लोग घबरा जाते हैं, वहीं इमरान खान अपने कूल अंदाज के चलते फेमस हो गए. पुलिस वैन के अंदर से ही उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए चुटकी ली थी.

गर्लफ्रेंड संग डिटेन हुए थे इमरान खान

इमरान खान ने पुलिस वैन से फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.' वहीं उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन ने भी पीछे हटते हुए एक स्टोरी में लिखा,'रोमांस हो तो ऐसा'. इतना ही नहीं, जब मीडिया ने इमरान से उनकी मांगों के बारे में पूछा, तो उन्होंने बहुत ही बेबाकी से कहा था कि उनकी कोई पर्सनल मांग नहीं है और न ही वो किसी ग्रुप को रिप्रजेंट कर रहे हैं, वो बस वहां आम नागरिक के तौर पर मौजूद हैं.

गंभीर मामले का बनाया मजाक

गिरफ्तारी के बाद लेखा वाशिंगटन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पुलिस के रवैये पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे पुलिस उन्हें और बाकी प्रोटेस्टर्स को घर तक नहीं जाने दे रही थी और वो सब सड़क पर भटकने को मजबूर थे. इस पूरी खींचतान के बीच, जहां एक तरफ विरोध प्रदर्शन की गंभीरता बनी हुई थी, वहीं दूसरी तरफ इन सितारों की इन हरकतों ने इस गंभीर मुद्दे को सोशल मीडिया पर एक अलग ही गॉसिप का टॉपिक बना दिया था.

imran khan

एक बार फिर दिखा इमरान का सेंस ऑफ ह्यूमर 

अब इस पूरे किस्से पर एक नया मोड़ तब आया, जब एक्टर आर्य बब्बर ने एक रील शेयर कर मजे लेते हुए, इमरान खान के इस अकेले पुलिस वैन वाले सफर पर कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें बड़ा FOMO हो गया है. वहीं इस पर इमरान ने भी मजाकिया जवाब देते हुए अपनी वैन की सवारी की खामियां गिना डालीं. उन्होंने कमेंट किया, 'यार, गाड़ी चलाना बहुत बेकार था, सस्पेंशन बहुत खराब था, एसी नहीं था, म्यूजिक सिस्टम भी नहीं था...'. गिरफ्तारी के गम को जिस अंदाज में इमरान ने कॉमेडी में बदला, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर वाकई कमाल का है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More