App

थलाइवा का असली भौकाल: रजनीकांत की Jailer 2 ने दूसरे दिन तोड़ा अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड; सीटियों से गूंज रहें थिएटर्स

Jailer 2 Collection Day 2: सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन बनकर पर्दे पर लौट आए हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी एक्शन से भरपूर ‘जेलर 2’ ऑडियंस का दिल जीत रही है. कमाल की बात ये है कि दूसरे दिन इस फिल्म ने रजनीकांत की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

थलाइवा का असली भौकाल: रजनीकांत की Jailer 2 ने दूसरे दिन तोड़ा अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड; सीटियों से गूंज रहें थिएटर्स
Image Credit: दूसरे दिन रजनीकांत ने तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का दूसरा पार्ट है. इस फिल्म का डायरेक्शन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है. पर्दे पर रजनीकांत ने एक बार फिर अपने पुराने किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में जान फूंक दी. फिल्म के आने से पहले ही ऑडियंस में भारी दीवानगी देखने को मिल रही थी. रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों में ऑडियंस की भारी भीड़ देखने को मिली और इसे शानदार ओपनिंग की.

फिल्म में कई शानदार कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं, जिनमें रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, रित्विक, एस जे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन जैसे बड़े कलाकार लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज सितारों ने भी धमाकेदार कैमियो किया है. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति के कैमियो की हो रही है. इतने सारे दिग्गज कलाकारों के साथ आने से फिल्म का लेवल काफी बढ़ गया है, जिससे थिएटर्स में हर वर्ग के दर्शक पूरा आनंद उठा रहे हैं.

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

मुथुवेल पांडियन का नया मिशन

‘जेलर 2’ की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पहले पार्ट की खत्म हुई थी. टाइगर मुथुवेल पांडियन अब क्राइम की दुनिया से दूर होकर अपने परिवार के साथ एक शांत और सुकून भरी जिंदगी गुजारने की कोशिश करता है. मगर उसकी पुरानी दुश्मनी और खतरनाक तस्करी गैंग एक बार फिर उसके अपनों की जिंदगी में तूफान बनकर आते हैं. अपने परिवार की हिफाजत और आत्मसम्मान को बचाने के लिए उसे दोबारा हथियार उठाने पड़ते हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन, फैमिली इमोशन और रजनीकांत का वही पुराना स्वैग देखने को मिलता है, जो लोगों को कुर्सी से बांधे रखता है.

शानदार बजट और धमाकेदार शुरुआत

ट्रेड एनालिस्ट्स और बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को तैयार करने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है. बताया जा रहा है कि ‘जेलर 2’ को बनाने में लगभग 250 से 350 करोड़ का भारी-भरकम बजट लगा है. फिल्म के मेकर्स सन पिक्चर्स ने इसे बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया है. इसमें दिखाए गए जबरदस्त एक्शन स्टंट्स और शानदार सेट्स पर भारी खर्च हुआ है. सिनेमाघरों में आने से पहले ही फिल्म ने अपने राइट्स और एडवांस बुकिंग से तगड़ा मुनाफा कमा लिया था, जिससे इसकी जबरदस्त सक्सेस पहले से तय मानी जा रही थी.

दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 59.70 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया. इसके बाद दूसरे दिन भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही और इसने भारत में 35.60 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. इसी के साथ दो दिनों के अंदर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 95.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर भारत में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 112.10 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है. फिल्म की रफ्तार देखकर साफ लग रहा है कि यह कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है.

दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी थलाइवा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से अब तक 97.00 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन अपने नाम कर लिया है. इस तरह दुनिया भर में ‘जेलर 2’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन महज दो दिनों में 209.10 करोड़ रुपये के पार निकल गया है. क्रिटिक्स की मिली-जुली राय के बावजूद सिनेमाघरों में रजनीकांत के चाहने वालों का जोश सातवें आसमान पर है. उम्मीद जताई जा रही है कि पहले वीकेंड में यह फिल्म कमाई के कई और नए रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More