App

जयदीप अहलावत अब नहीं करना चाहते पुलिस वाले का रोल, दृश्यम 3 की सफलता के बाद एक्टर ने कही ये बात...

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में पुलिस के किरदार में जयदीप अहलावत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. इसी बीच एक्टर ने खुलासा किया है कि वह पर्दे पर बार-बार पुलिस का रोल नहीं करना चाहते हैं.

जयदीप अहलावत अब नहीं करना चाहते पुलिस वाले का रोल, दृश्यम 3 की सफलता के बाद एक्टर ने कही ये बात...
Image Credit: इंस्टाग्राम

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कंक्लूजन में जयदीप अहलावत ने पुलिस अधिकारी राजवीर सिंह तोमार का रोल निभाया है. उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. इसी बीच जयदीप ने ऐलान किया है कि वह अब पुलिस वाले का रोल नहीं करना चाहते हैं. एक्टर डिफरेंट टाइप के चैलेंजिंग रोल करना पसंद करेंगे.

वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में जयदीप अहलावत ने बताया जब उनके पास फिल्म का ऑफर आया था, उस समय डेट्स को लेकर काफी समस्या था. वह इस फिल्म को करना चाहते थे, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि बिजी शेड्यूल में फिल्म के लिए कैसे टाइम निकाले. मेकर्स और उन्होंने इसका रास्ता निकाल लिया.

दृश्यम द कंक्लूजन के लिए क्यों किया हां

जयदीप ने बताया है कि क्रिएटिव तौर पर किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से लिखा गया था, ऐसे में इस किरदार को हां बोलने में ज्यादा समय नहीं लगा. उन्होंने बताया जब यह किरदार मेरे पास आया था, उस समय मैं डेट्स को लेकर काफी परेशान था. मैं फिल्म करना चाहता था. लेकिन डेट्स को लेकर समझ नहीं आ रहा था कि कैसे मैनेज करूं. लेकिन मेकर्स और मैंने इसे मैनेज कर ही लिया. किरदार इतना शानदार लिखा कि इस हां बोलने में एक सेकंड नहीं लगा.

पुलिस का किरदार नहीं करना चाहते

एक्टर ने इंटरव्यू में बताया है किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से उनके करियर में क्या बदलाव आएगा इसके बारे में वह ठीक से जानते नहीं है. उन्हें उम्मीद है कि जो भी हो अच्छा ही होगा. एक्टर ने बोला कि ब्लॉकस्टर सक्सेस का मुझे सच में नहीं पता, कि यह मेरे करियर में कैसे बदलाव करेगा. मुझे उम्मीद है कि अच्छा ही बदलाव आएगा. मैं चाहता हूं कि मुझे बेहतरीन और चैलेंजिंग रोल्स मिले. मुझे बार-बार पुलिस वाले रोल निभाने के लिए ना बोला जाए.

जयदीप अहलावत को इस किरदार से मिला था फेम

आज हिंदी सिनेमा में जयदीप अहलावत अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. करियर की शुरुआत में उन्हें खास नोटिस नहीं किया गया था. अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में शाहिद खान का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने सुपरहिट फिल्म राजी में रॉ अधिकारी का रोल किया था. लेकिन एक्टर को पहचान नहीं मिली थी. साल 2020 में रिलीज पाताल लोक उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रही है.सीरीज पाताल लोक में उन्होंने दिल्ली पुलिस हाथीराम चौधरी का रोल निभाया था. इस रोल से वह घर-घर में फेमस हुए. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More