SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कई एक्टर्स ने ठुकराई थी देवदास का चुन्नीलाल का रोल, जैकी श्रॉफ ने बताया मजेदार किस्सा

जैकी श्रॉफ ने संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में चुन्नीलाल का किरदार निभाया था. उन्होंने अपनी एक्टिंग से छोटे से किरदार को अमर कर दिया था. चुन्नीलाल के किरदार को करने के लिए कई स्टार्स ने मना कर दिया था.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 04, 2026, 09:18 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 09:21 PM IST
Image Credit: जैकी श्रॉफ ने क्यों किया चुन्नीलाल का रोल
Join

संजय लीला भंसाली की कल्ट फिल्म देवदास की आज भी चर्चा की जाती है. फिल्म में जैकी श्रॉफ ने चुन्नीलाल का रोल निभाया था. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से महफिल लूट ली थी. उनके छोटे से रोल की जमकर तारीफ हुई थी. वहीं जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री के कई स्टार ने इस रोल को करने से मना कर दिया था.

चुन्नी लाल का रोल जग्गू दादा के पास कई स्टर्स के ठुकराने के बाद आया था. एक्टर ने बताया कि कई बार ऐसा होता है जब कोई रोल करने के लिए तैयार नहीं होता है तो उसे मेकर्स मेरे पास लेकर आते हैं. अगर किरदार में दम होता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.

किरदार को करने से क्यों मना कर रहे थे स्टार्स?

जैकी श्रॉफ ने बताया कि देवदास फिल्म में कोई भी चुन्नीलाल का किरदार करने को तैयार नहीं था. शाहरुख खान फिल्म देवदास साहब का किरदार निभा रहे थे. इससे पहले जिन स्टार्स ने फिल्म को मना किया था क्योंकि उस किरदार का नाम ही नहीं था. जब कोई इस रोल को नहीं कर रहा था तब वह मेरे पास आ गए. मैंने बोला कि मैं ये किरदार करूंगा.

ऐसे बोला था हां

जैकी श्रॉफ ने बताया है कि फिल्म में माधुरी दीक्षित हैं और मैं वैश्यालय का राजा हूं तो मुझे ये किरदार क्यों नहीं करना चाहिए. मैंने बोला बहुत बढ़िया. फिर उनसे पूछा कि मेरे लिए दूसरा काम क्या है. फिल्म मेकर्स ने बताया है कि फिल्म में आपके लिए एक गाना भी है. ये आपके डायलॉग्स हैं. मैंने डायलॉग्स पढ़े और मैंने कहा अगर मेरा रोल इंटरवल के बीच में भी आया तो मुझे दिक्कत नहीं है. क्योंकि मैं केवल खड़े होने पर भी नजर आ सकता हूं. इस तरह मैंने देवदास में काम किया. जैकी श्रॉफ ने मजाकिया अंदाज में बोला कि जब कोई रोल नहीं ले रहा होता है तो वह इसे लेकर मेरे पास आ जाते हैं. मुझे इससे कोई ऐतराज नहीं है.

देवदास 2002

देवदास फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान ने देवदास और ऐश्वर्या राय ने पारो और माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था. हिंदी सिनेमा पर देवदास पर कई फिल्में बन चुकी हैं. शाहरुख खान से पहले पर्दे पर देवदास का रोल दिलीप कुमार निभा चुके हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES