SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कुत्ते और इंसान की वो अमर दोस्ती: 'तेरी मेहरबानियां' के 41 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपनी आइकॉनिक फिल्मों 'तेरी मेहरबानियां' के 41 साल और देव आनंद स्टारर 'रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ' के 30 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर की है. जग्गू दादा की नॉस्टैल्जिक पोस्ट वायरल हुई.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 18, 2026, 01:33 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 01:41 PM IST
Image Credit: जैकी श्रॉफ ने याद किए पुराने दिन (FB- Indian Cinema Old)
Join

जब भी बॉलीवुड के ओरिजिनल एक्टर का जिक्र होता है, तो सबसे पहले दिमाग में जैकी श्रॉफ यानी हमारे अपने 'जग्गू दादा' का नाम ही याद आता है. जैकी श्रॉफ उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जिनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनका अंदाज भी लोगों का दिल जीत लेता है. जैकी श्रॉफ ने अपने करियर की दो बेहद खास फिल्मों के मील के पत्थर पूरे होने पर एक नॉस्टैल्जिक राइड ली. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'तेरी मेहरबानियां' के 41 साल और देव आनंद के साथ आई फिल्म 'रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ' के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया. जग्गू दादा की इन पोस्ट्स ने फैंस को सीधे 80 और 90 के दशक के उस जादुई दौर में पहुंचा दिया है.

जैकी श्रॉफ ने सबसे पहले अपनी 1985 में आई सुपरहिट फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' का पोस्टर शेयर किया. इस फिल्म का निर्देशन विजय रेड्डी ने किया था. फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ पूनम ढिल्लों नजर आई थीं, लेकिन इस फिल्म का असली हीरो एक वफादार कुत्ता था जिसका नाम 'ब्राउनी' था. इंसान और जानवर की सच्ची दोस्ती और वफादारी पर बनी इस फिल्म ने उस दौर में हर किसी का दिल पिघला दिया था. जैकी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- #celebrating41years of teri meherbaniyaa.

कई भाषाओं में बना था इस कहानी का रीमेक

बहुत कम लोग जानते हैं कि 'तेरी मेहरबानियां' वास्तव में निर्देशक विजय रेड्डी की ही 1984 की कन्नड़ फिल्म 'थालिया भाग्य' की हिंदी रीमेक थी. इस कहानी का जादू इतना जबरदस्त था कि इसे तेलुगु में 'नम्मिना बंटू', मलयालम में 'इथेंटे नीती' और तमिल में 'नंद्री' नाम से भी बनाया गया था. इस फिल्म का गाना 'हम भूल गए रे हर बात' आज भी लोगों के पसंदीदा गानों में शुमार है.

 

 

'रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ' के पूरे हुए 30 साल

इसके बाद जैकी श्रॉफ ने 1996 में रिलीज हुई क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म 'रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ' से अपनी और लेजेंड्री एक्टर देव आनंद की एक पुरानी फोटो शेयर की. कैप्शन में उन्होंने लिखा- #celebrating30yearsofReturn of Jewel Thief. अशोक त्यागी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1967 की मशहूर कल्ट फिल्म 'ज्वैल थीफ' की सीक्वल थी. इसमें अशोक कुमार और देव आनंद ने अपने पुराने किरदारों को ही आगे बढ़ाया था.

सितारों से सजी थी 'रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ' की स्टारकास्ट

इस फिल्म में धर्मेंद्र, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शिरोडकर, अनु अग्रवाल और मधू जैसे बड़े कलाकार शामिल थे. हालांकि अपनी पहली फिल्म 'ज्वैल थीफ' की तरह यह सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर वैसा बड़ा जादू नहीं चला पाई थी, लेकिन स्टारकास्ट और देव आनंद संग जैकी श्रॉफ की केमिस्ट्री के लिए इसे आज भी याद किया जाता है. दिलचस्प बात यह है कि यह एक्ट्रेस अनु अग्रवाल की आखिरी रिलीज फिल्म भी साबित हुई थी.

अब 'वेलकम टू द जंगल' में धमाल मचाएंगे जैकी

पुरानी यादों को समेटने के साथ-साथ जैकी श्रॉफ आज भी नए दौर के सिनेमा में पूरी तरह एक्टिव हैं. जग्गू दादा जल्द ही अहमद खान की मच-अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में स्टार्स का बहुत बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा, जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और राजपाल यादव जैसे कई दिग्गज नाम शामिल हैं. फैंस अब अपने चहेते भिडू को फिर से बड़े पर्दे पर हंसाते हुए देखने के लिए बेताब हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES