राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने छोड़ा नॉनवेज, इंदिरा कृष्णन ने खोला राज, किरदार में ढलने के लिए बनें शाकाहारी
रणबीर कपूर ने पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाया है. उनकी ऑनस्क्रीन मां कौशल्या इंदिया कृष्णन ने एक्टर रणबीर कपूर को लेकर बताया है कि फिल्म के दौरान वह शाकाहारी बन गए थे. वह फल खाते थे और वर्कआउट करते थे.
रणबीर कपूर फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं. राम के किरदार में रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर कई सवाल उठाए गए थे. वहीं फिल्म रिलीज के बाद रणबीर कपूर को श्री राम के रोल में पसंद किया जा रहा है. फिल्म में इंदिरा कृष्णन ने मां कौशल्या का किरदार निभाया है, उन्होंने रणबीर कपूर के बताया है कि कैसे वह फिल्म के लिए वेजिटेरियन बन गए थे.
इंदिरा कृष्णन ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर के काम को लेकर बात की है. रामायण में शूटिंग के दौरान उन्होंने रणबीर के अंदर राम को देखा है. एक्ट्रेस ने बताया है कि फिल्म के पूरे प्रोसेस के दौरान रणबीर कपूर वेजिटेरियन थे.
राम का किरदार निभाने के लिए शाकाहारी थे रणबीर
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया है कि रणबीर कपूर ने फिल्म में श्री राम का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से शाकाहारी डाइट को फॉलो किया है. वह सेट पर अक्सर साउथ इंडियन फूड खाते थे. उनकी वैनिटी में फल होते थे. अंदर और बाहर से वह पूरी तरह से श्री राम बनने की राह पर थे.
फल खाते थे
इंदिरा कृष्णन ने बताया कि रणबीर कपूर अक्सर फल खाते थे. सुबह और शाम को 3 घंटे वर्कआउट करते थे. इसके अलावा वह सेट पर पढ़ाई की बाते करते थे. बेटी राहा को लेकर भी डिस्कस करते थे. वह अक्सर सेट पर पूछते थे कि उनकी बेटी को कौन सा कोर्स करवाना चाहिए. वह ऑल राउंडर और शानदार पिता हैं.
बॉक्स ऑफिस पर रामायण का जलवा
रामायण फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई है. फिल्म ने 7 दिनों में 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. जल्द ही फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है. फिल्म में रणबीर भगवान राम के रोल में हैं. साईं पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. यश रावण के रोल में हैं.
फिल्म के VFX की हो रही है तारीफ
रामायण फिल्म देश ही नहीं विदेशों में धमाल मचा रही है. फिल्म के वीएफएक्स की जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म में यश, रणबीर और साई पल्लवी समेत सभी स्टार्स की एक्टिंग लोगों को पसंद आई है. इंटरनेट पर जटायु का सीन जमकर वायरल हो रहा है, लोगों को जटायु वाला सीन काफी पसंद कर रहे हैं. जटायु सीन को फिल्माने में मेकर्स को 6.5 साल का समय लगा है.