App

India's Got Latent 2: भरी महफिल में समय रैना ने उड़ाया Toxic का मजाक, हुमा कुरैशी ने दिया मुंहतोड़ जवाब; Clip Viral

साउथ सुपरस्टार यश इस समय 'रामायण' में रावण की भूमिका से लोगों का दिल जीत रहे हैं. इसी बीच, उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' के फ्लॉप होने पर कॉमेडियन समय रैना ने एक तंज कसा, जिसका सीधा सामना करते हुए एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने करारा जवाब दिया.

India's Got Latent 2: भरी महफिल में समय रैना ने उड़ाया Toxic का मजाक, हुमा कुरैशी ने दिया मुंहतोड़ जवाब; Clip Viral
Image Credit: इंडियाज गॉट लेटेंट

समय रैना का पॉपुलर कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' इन दिनों अपने सीजन 2 को लेकर लगातार सुर्खियों में बटोर रहा है. इस शो में आने वाले गेस्ट के साथ समय रैना की तीखी और हाजिरजवाबी भरी नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आया करती है. हाल ही में जब बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इस पॉपुलर शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं, तो माहौल तब और दिलचस्प हो गया जब बातचीत का रुख हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस हाल की तरफ मुड़ गया.

शो के दौरान समय रैना ने साउथ सुपरस्टार यश की मोस्टपॉपुलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का जिक्र करने का मौका नहीं छोड़ा. कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में हुमा कुरैशी पर निशाना साधते हुए कहा, 'आमतौर पर लोग 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आते हैं और इसके बाद उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाती है. लेकिन आप ऐसी पहली मेहमान हैं, जो फ्लॉप फिल्म देने के बाद सीधे इस शो में आई हैं.' समय का ये ताना सुनकर वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

हुमा कुरैशी का मजेदार पलटवार 

समय रैना के इस तीखे जोक पर हुमा कुरैशी ने भी बिना देर किए बहुत ही शानदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'यार, मैंने अभी 'टॉक्सिक' नाम की एक मूवी में काम किया है, लेकिन तुम तो असल जिंदगी में सच में टॉक्सिक इंसान हो.' इसके जवाब में समय ने भी चुटकी लेते हुए कहा, 'लेकिन कम से कम लोग मुझे देखते तो हैं.' इस पर हुमा ने पलटवार करते हुए कहा कि आजकल फिल्मों की 'हेट-वॉचिंग' का दौर है, इसलिए कोई हैरानी की बात नहीं है कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' भी टॉप पर चल रहा है.

samay

ट्रेलर के बोल्ड सीन्स और हेट-वॉचिंग पर तंज

इस नोकझोंक को आगे बढ़ाते हुए समय रैना ने हंसते हुए कहा कि यही 'हेट-वॉचिंग' का रूल 'टॉक्सिक' पर भी लागू होना चाहिए, जिसके बाद उन्होंने फिल्म के ट्रेलर में भरे पड़े बोल्ड और इंटीमेट सीन्स की भी याद दिलाई. इस पर हुमा ने मजाकिया अंदाज में होस्ट की क्लास लगाते हुए कहा कि जब समय किसी गेस्ट को अपने शो में आने का न्योता देते हैं, तो वो बहुत मीठा और अच्छे से बात करते हैं, लेकिन शो के कैमरे ऑन होते ही वो जहर उगलना शुरू कर देते हैं.

huma qureshi

'टॉक्सिक' फिल्म का पूरा विवाद और हाल?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' को यश की बड़े पर्दे पर शानदार वापसी माना जा रहा था. KGF की सफलता के चार साल बाद रिलीज हुई इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी बड़ी स्टार कास्ट थीं. हालांकि, 26 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और बुरी तरह पिट गई. 

फिल्म अपने जरूरत से ज्यादा वायलेंट एक्शन, स्टीमी सीन्स और कमजोर कहानी की वजह से क्रिटिक्स के निशाने पर रही. क्रिटिक्स का मानना था कि फिल्म में महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया गया और ये एक एंटी-हीरो की कहानी के नाम पर सिर्फ लोगों को गुमराह करेगी.

yash

'रामायण' की धमाकेदार कामयाबी

'टॉक्सिक' भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और उसे लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके ठीक उलट सुपरस्टार यश के करियर का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है. इन दिनों साउथ के 'रॉकिंग स्टार' यश फिल्म 'रामायण' में 'रावण' की दमदार भूमिका से एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं और उनकी ये नई सफलता बॉक्स ऑफिस के झटकों पर भारी पड़ रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More