)
सिनेमा की दुनिया ऐसी जगह है, जहां देश और कागजी दस्तावेज अक्सर मायने नहीं रखते हैं. परदे पर चमकने वाले कई सितारे ऐसे हैं जिनकी असल जिंदगी की जड़ें भारत से बाहर फैली हुई हैं. किसी का जन्म विदेश की किसी जमीन पर हुआ, तो किसी को माता-पिता की वजह से दोहरी नागरिकता या विदेशी पासपोर्ट विरासत में मिला. बावजूद इसके, इन सितारों ने अपनी कला, कड़ी मेहनत और फिल्मों से इंडियन ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. ऐसा ही एक नाम इमरान खान का है, जिन्होंने अपने टैलेंट से यंग इंडियन ऑडियंस का दिल जीता लिया और सालों तक रोमांटिक हीरो की इमेज से राज किया.
लेकिन हाल ही में एक्टर इमरान खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि पॉलिटिकल हलचल रही. दरअसल हाल ही में वो मुंबई के एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए डिटेन में ले लिया गया. इस घटना के तूल पकड़ने के बाद अब भारत सरकार ने उन्हें देश छोड़ने का फरमान सुना दिया है. उनकी विदेशी नागरिकता और इस अचानक घटे घटनाक्रम ने एक बार फिर उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है और ये मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के मैडिसन शहर में जन्मे इमरान खान के पास अमेरिकी नागरिकता है. मशहूर कलाकार आमिर खान के भांजे इमरान ने अपनी पहली ही फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से यंग ऑडियंस के दिलों पर जादू कर दिया था. इसके बाद 'आई हेट लव स्टोरीज', 'दिल्ली बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'एक मैं और एक तू' जैसी फिल्मों में उनकी शर्मीली और रोमांटिक लड़के की इमेज खूब पसंद की गई. लंबे समय तक उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी जरूर बनाई रखी, लेकिन 2000 में सिनेमालवर्स के दिलों में उनकी जगह आज भी वैसी ही बनी हुई है. लेकिन अब भारत सरकार ने उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया है, जो उनके लाखों फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर है.

हांगकांग में जन्म और ब्रिटिश नागरिकता के साथ पली-बढ़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने जब हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि वो यहां राज करेंगी. दरअसल उनकी मां ब्रिटिश हैं और उनके पिता कश्मीर से थे, इसलिए वो इंडिया में एम्प्लॉयमेंट वीजा पर काम कर रही हैं. फिल्म'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग', 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'सूर्यवंशी' और 'मेरी क्रिसमस' जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट मं पहुंचा दिया. रोमांस से लेकर धमाकेदार एक्शन तक, कैटरीना ने हर तरह की फिल्मों में खुद को साबिक किया है. फिल्मों के अलाव बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो, विक्की कौशल के साथ उनकी शादी और उनका ब्यूटी बिजनेस भी उन्हें सुर्खियों में रखता है.

'जिगरा' एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास ब्रिटेन की नागरिकता है, जो उन्हें अपनी मां सोनी राजदान से मिली है. वहीं उनके पिता फिल्ममेकर महेश भट्ट हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस सोनी राजदान से साल 1986 में शादी की थी. फिल्म 'हाईवे' से लेकर 'राजी', 'गली बॉय', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'जिगरा' तक, आलिया ने साबित कर दिया है कि एक्टिंग की गहराई और बॉक्स ऑफिस की सफलता दोनों उनके बाएं हाथ का खेल हैं. एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी और बेटी राहा की मां बनने के बाद, आलिया फिल्मों के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवूमन के रूप में भी अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं.

'किक' फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का जन्म मनामा, बहरीन में हुआ था और उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है. जैकलीन फर्नांडीज ने मिस यूनिवर्स श्रीलंका का ताज पहनने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म 'मर्डर 2', 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक', 'जुड़वा 2' और 'राम सेतु' जैसी फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा का एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया. ग्लैमर, मस्ती और अपनी एनर्जी के लिए पहचानी जाने वाली जैकलीन आज भी फिल्मों, डिजिटल प्रोजेक्ट्स और अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं, हालांकि वो अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं.

कनाडा के टोरंटो शहर में जन्म लेने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही एक मोरक्को परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर इंडिया में जो मुकाम हासिल किया है, वो वाकई कमाल का है. शुरुआत में लैंग्वेज और ट्रेडिशन की अड़चनों को पार करते हुए उन्होंने 'रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरबन' से शुरुआत की और फिर 'सत्यमेव जयते' तथा 'बटला हाउस' के गानों से तहलका मचा दिया. आज नोरा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा के गानों और इंटरनेशनल स्टेज पर भी अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं. उनकी सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत की एक लंबी कहानी है.

बेबी डॉल सनी लियोन का जन्म कनाडा के ओंटारियो में हुआ, जिसके चलते उनके पास कनाडाई के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकता भी है. उनका बॉलीवुड तक का सफर बाकी एक्ट्रेस से काफी अलग और अनोखा रहा है. फिल्म 'जिस्म 2', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला' और 'केनेडी' जैसी फिल्मों से उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई. डेनियल वेबर के साथ शादी और अपने तीन बच्चों की मां होने के नाते वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाती हैं. आज सनी एक जाना-माना ब्रांड बन चुकी हैं, जो रियलिटी शो और बिजनेस में भी एक्टिव हैं.