SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हद ही हो गई! खुद हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर हो गए फर्जी AI फोटो का शिकार, Jr NTR से लगाई मदद की गुहार

Hyderabad Police Commissioner Urges Jr NTR: जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर के डीपफेक वीडियो का मामला अब और गर्मा गया है. अब हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार की एक फर्जी AI फोटो वायरल करके झूठी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है. मामला इतना बढ़ गया कि कमिश्नर को खुद सामने आकर सुपरस्टार से दखल देने की अपील करनी पड़ी.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 09, 2026, 02:04 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 02:41 PM IST
Image Credit: हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने जूनियर एनटीआर से अपील की
Join

आजकल सोशल मीडिया पर डीपफेक और AI की मदद से लगातार बड़े स्टार्स की फोटो-वीडियो वायरल हो रही है, जिसको लेकर फिल्म इंडस्ट्री काफी परेशान है और लगातार लीगल प्रोसेस पर ध्यान दे रही है. ताजा मामला हैदराबाद का है, जहां खुद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार की एक फर्जी AI फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दी गई. इस फोटो को वायरल करने का सीधा कनेक्शन जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर के हालिया कॉन्ट्रोवर्शियल डीपफेक वीडियो से जुड़ा हुआ है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है.

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लोगों को सच्चाई से रूबरू कराया. उन्होंने उस वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट डाला, जिसमें दावा किया जा रहा था कि जाह्नवी कपूर के डीपफेक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कमिश्नर ने साफ लफ्जों में बताया कि ये कोई असली फोटो नहीं, बल्कि AI से बनाई गई एक फर्जी फोटो है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस तरह की झूठी खबरों पर बिल्कुल भरोसा न करें और बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी पोस्ट को आगे शेयर करने से बचें.

असली और नकली का फर्क समझना जरूरी

कमिश्नर सज्जनार ने इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को सख्त मैसेज देते हुए कहा कि आज तकनीक इतनी आगे निकल चुकी है कि AI से बनी तस्वीरें एकदम असली जैसी लगती हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए. कोई तस्वीर देखने में कितनी भी असली लगे, इसका मतलब ये नहीं होता कि वो सच ही है. जब लोग बिना सोचे-समझे झूठी चीजों को शेयर करते हैं, तो अफवाहें बहुत तेजी से फैलती हैं. उन्होंने साइबर पुलिस और राज्य पुलिस को भी इस पोस्ट में टैग किया.

काश... नाना पाटेकर के निधन के बाद हेमा मालिनी को किसी बात का हो रहा पछतावा? सुनाया कुछ दिन पहले का किस्सा

जूनियर एनटीआर से की गई खास अपील

इस पूरे मामले में कमिश्नर ने सीधे तौर पर साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को टैग करते हुए अपनी बात रखी. उन्होंने अभिनेता से कहा कि वे अपने कुछ फैंस की इस हरकत पर ध्यान दें, जो उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर झूठी बातें फैला रहे हैं, जिस सोशल मीडिया पेज ने ये फर्जी तस्वीर पोस्ट की थी, उसने मामला बिगड़ता देखकर अपनी पोस्ट हटा ली और कमेंट में कमिश्नर से माफी भी मांग ली. हालांकि, दूसरी तरफ जूनियर एनटीआर के फैंस का कहना है कि ऐसी फर्जी चीजें शेयर करने वाले लोग उनके असली फैंस बिल्कुल नहीं हो सकते.

जाह्नवी कपूर का छलका था दर्द

ये सारा विवाद तब शुरू हुआ था जब जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की हालिया फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘छुट्टमल्ले’ का एक अश्लील डीपफेक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो के सामने आने के बाद जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा और इमोशनल पोस्ट शेयक किया. जाह्नवी ने कहा कि एक महिला के तौर पर उसकी सीमाएं क्या हैं और वे अपनी बॉडी को लेकर क्या फैसला लेती है, ये सिर्फ उनका पर्सनल हक है. ये मामला सिर्फ AI वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की सिक्योरिटी और समाज की सोच से भी जुड़ा हुआ है.

कानून का सख्त सहारा लेने की तैयारी

जाह्नवी कपूर के इस दर्दनाक बयान के बाद साउथ स्टार जूनियर एनटीआर ने भी इस हरकत पर सख्त ऐतराज जताया था. जूनियर एनटीआर ने साफ कहा था कि जिसने भी इस तरह का गंदा वीडियो बनाया है और इसे सोशल मीडिया पर फैलाया है, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोनों कलाकारों के साथ खड़े होने के बजाय कुछ शरारती तत्वों ने अब पुलिस कमिश्नर के नाम पर झूठी गिरफ्तारी की कहानी गढ़ दी. इस पूरे घटनाक्रम ने ये साबित कर दिया है कि AI का गलत इस्तेमाल कितना खतरनाक रूप ले चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES