बॉलीवुड में कई फिल्म है जो फ्लॉप होने के बाद भी हिट मानी जा सकती है. क्या किसी फिल्म के हिट होने का मतलब केवल यहीं कि फिल्म ने थिएटर में कितने करोड़ कमाए? कुछ फिल्में रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर रिजेक्ट हो जाती हैं. लेकिन समय के साथ ये फिल्में जब टीवी और ओटीटी पर रिलीज होती है तो दर्शकों को फिल्म पसंद आती है. जिसके बाद फिल्म कल्ट क्लासिक बन जाती है. अंदाज अपना अपना और स्वदेस से लेकर आवारापन फ्लॉप होने के बाद भी कल्ट फिल्म बन गई.
फिल्में कैसे बनती हैं कल्ट क्लासिक
अक्सर सुनने को मिलता है कि वो फिल्म कल्ट क्लासिक फिल्म है लेकिन जब पता चलता है कि इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी तो काफी हैरानी होती है. इतनी अच्छी फिल्म आखिरी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप क्यों हो गई? थिएटर में फ्लॉप होने के बाद फिल्म टीवी और ओटीटी पर कैसे हिट हो गई? जब कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती है तो फिल्म कल्ट क्लासिक बन जाती है. फिल्म रिलीज के समय कमर्शियली फ्लॉप हो जाती है. लेकिन जब फिल्म ओटीटी और टीवी पर रिलीज होती है तो फिल्म हिट हो जाती है. फिल्म कि किस्मत बदल जाती है. लोगों को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आती है जिसके बाद फिल्म कल्ट क्लासिक बन जाती है.
कैसे फिल्म बनती है कल्ट क्लासिक
कल्ट क्लासिक फिल्म तब बनती है जब फिल्म के किरदार, उनके डायलॉग्स और कहानी दर्शकों के मन में अलग छाप छोड़ जाते हैं. जैसे अंदाज अपना-अपना फिल्म जब रिलीज हुई थी फ्लॉप हो गई. लेकिन जब फिल्म टीवी पर आई तो लोगों ने फिल्म को पसंद किया.
डेडिकेटेड फैनबेस
अगर किसी फिल्म का डेडिकेटेड फैनबेस होता है तो आप फिल्म को कल्ट क्लासिक बोल सकते हैं. ऐसा फैनबेस जब फिल्म के किरदारों की भाषा और उनके स्टाइल को लोग कॉफी करने लगते हैं. तब फिल्म को एक कल्ट फैनबेस मिल जाता है.
लीक से हटकर फिल्म
उन सभी फिल्मों को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल जाता है जो फिल्में लीक से हटकर बनाई जाती है. जो फिल्में बॉलीवुड मसाला के फॉर्मूले पर बेस्ड नहीं होती है, उन फिल्मों को कल्ट फिल्म माना जा सकता है.
लंबे समय तक चर्चा
कल्ट फिल्म वो होती है जिसकी चर्चा सालों साल तक होती है. समय के साथ फिल्मों की पॉपुलैरिटी बढ़ती है. कल्ट फिल्म वो माना जाती ही जिसे अलग-अलग जनरेशन के लोगों ने पसंद किया हो.
थिएटर में फिल्म क्यों होती है फ्लॉप
थिएटर में फिल्म के कमर्शियली फ्लॉप होने के कई कारण है.
फिल्म की खराब मार्केटिंग करना
यूनिक कॉन्सेप्ट- कई बार फिल्म की कहानी समय से आगे की होती है ऐसे में उस समय लोगों फिल्म की कहानी से खुद को रिलेक्ट नहीं कर पाते हैं.
ट्रेंड से हटकर सब्जेक्ट- कुछ फिल्मों की कहानी ट्रेंड से एकदम अलग होती है ऐसे में भी फिल्म लोगों को समझ नहीं आती है जिस वजह से फिल्म फ्लॉप हो जाती है.
बॉलीवुड की कुछ कल्ट क्लासिक फिल्म
अंदाज अपना-अपना
सलमान खान और आमिर खान की फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. बात में फिल्म जब टीवी पर आई थी इतनी ज्यादा पॉपुलर हो गई कि लोगों को आज भी फिल्म के डायलॉग्स रटे हुए हैं. फिल्म अंदाज अपना अपना कल्ट फिल्म मानी जाती है.
जानें भी दो यारों
साल 1983 में रिलीज फिल्म जाने भी दो यारों कल्ट फिल्म है. यह फिल्म भी थिएटर में फ्लॉप हो गई थी, लेकिन भी इस फिल्म को लोग सर्च करके देखना पसंद करते हैं.
आवारापन
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. फिल्म के सॉन्ग ऑल-टाइम हिट हो गए थे. समय के साथ फिल्म को पसंद किया गया. फिल्म की कल्ट क्लासिक बन गई. 19 साल बाद फिल्म का सीक्वल आवारापन सीरीज किया गया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई.