App

'Obsession' के हिंदी वर्जन में कृति सेनन-वरुण धवन की एंट्री, जानिए किस किरदार को देंगे अपनी आवाज!

हॉरर हिट फिल्म 'ऑब्सेशन' के हिंदी वर्जन से कृति सेनन और वरुण धवन जुड़ गए हैं. दोनों कलाकार फिल्म के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज देंगे. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.

'Obsession' के हिंदी वर्जन में कृति सेनन-वरुण धवन की एंट्री, जानिए किस किरदार को देंगे अपनी आवाज!
Image Credit: अब हिंदी में भी छाएगा 'ऑब्सेशन' का जादू

दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद करी बार्कर की 'ऑब्सेशन' अब OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही है. भारत में मिली बेहतरीन रिएक्शन और दुनिया भर में आधा बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई करने वाली यह ब्लॉकबस्टर फिल्म OTT पर अपने डेब्यू के लिए एक 'देसी' अंदाज में पेश की जा रही है. इसके हिंदी वर्जन में कृति सेनन ने 'निक्की' और वरुण धवन ने 'बेयर' के किरदारों को अपनी आवाज दी है.

फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन में इंडे नवरेट और माइकल जॉनस्टन ने बेहतरीन एक्टिंग की, जिसने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया. 'ऑब्सेशन'एक ऐसी हॉरर ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने कई यादगार पॉपकल्चर पल दिए और इंटरनेट पर धूम मचा दी. अब भारतीय दर्शकों के लिए इस प्लेटफॉर्म पर अपने मूल अनकट रूप में इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में मौजूद हो रही है.

कृति सेनन-वरुण धवन ने पकड़ा 'ऑब्सेशन' का हाथ

इंग्लिश वर्जन में मूल एक्टिंग को बरकरार रखा गया है, जबकि हिंदी फिल्म को एक नया भारतीय रूप दिया है. इसमें कृति और वरुण ने मुख्य किरदारों को अपने अनोखे अंदाज में पेश किया है.  कृति ने बताया, 'मुझे 'ऑब्सेशन' फिल्म और इसमें कलाकारों का काम बहुत पसंद आया. यह एक बेहद दिलचस्प अनोखी और पेचीदा कहानी है. मैंने पहले कभी इतना अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार नहीं निभाया था, जिसने इस अनुभव को और भी रोमांचक बना दिया. यह पहली बार है जब मैंने किसी दूसरे कलाकार के अभिनय के लिए अपनी आवाज दी है, और अपने इस डेब्यू के लिए मुझे इससे बेहतर और रोमांचक फिल्म नहीं मिल सकती थी! मुझे इसके लिए डबिंग करने में बहुत मजा आया और अब मुझे बेसब्री से इंतजार है कि दर्शक इस फिल्म को हिंदी में देखें.'

8 करोड़ के बजट में कमाए 4300 करोड़! अब OTT पर दस्तक देगी हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन'; जानें कहां देखें

वहीं, वरुण धवन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद वे इस फिल्म की पहले से भी ज्यादा कद्र करने लगे हैं. एक्टर ने आगे कहा, ''ऑब्सेशन'के हिंदी वर्जन पर काम करने से मुझे इस कहानी को एक बिल्कुल अलग नजरिए से देखने का मौका मिला. सच कहूं तो, मुझे इस फिल्म में और भी ज्यादा मजा आया क्योंकि मैं इसे बहुत बारीकी से देख पाया. मैंने कई ऐसी छोटी-छोटी बातें देखीं जो शायद पहली बार देखने में मुझसे छूट गई थीं, और इसी वजह से पूरा अनुभव और भी दिलचस्प हो गया. मैं चाहता हूं कि दर्शक भी हिंदी में 'ऑब्सेशन' देखें और खुद उन बारीकियों को खोजें.'

'ऑब्सेशन' के बारे में है?

बेयर बेली (माइकल जॉनस्टन) एक म्यूजिक स्टोर में काम करने वाला शर्मीला कर्मचारी है, जो अपनी सहकर्मी निक्की (इंडे नवार्रेट) को पसंद करता है. जहां निक्की काफी कॉंफिडेंट और मिलनसार है. जबकि बेयर उसे अपने दिल की बात बताने में हिचकिचाता है. एक क्रिस्टल की दुकान पर उसकी मुलाकात 'वन विश विलो' (One Wish Willow) नाम के एक रहस्यमयी खिलौने से होती है, जो सब कुछ बदल देता है. दुकान का कैशियर बेयर को चेतावनी देता है कि जिन लोगों ने भी यह खिलौना खरीदा है. वे इसके नतीजों से खुश नहीं रहे. बेयर इस चेतावनी को नजरअंदाज कर देता है, उस 'विलो' को तोड़ता है और कामना करता है कि निक्की उससे दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करे.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More