आपने कभी सोचा है क्या हो अगर वो इंसान जिससे आप प्यार करते हैं, आपसे कुछ ज्यादा ही प्यार करने लगे? 'ऑब्सेशन' (Obsession) में यही एक परेशान करने वाला सवाल है. करी बार्कर की यह हॉरर फिल्म एक बहुत ही मासूम सी इच्छा को एक बुरे सपने में बदल देती है. माइकल जॉनस्टन और इंडे नवार्रेट अभिनीत यह फिल्म इस हैलोवीन पर भारतीय के लिए रही है. जो लोग इस हैलोवीन पर कोई हॉरर फिल्म देखना चाहते हैं, वे 'ऑब्सेशन' को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं..
यह फिल्म 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से जियोहॉटस्टार पर पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी. भारत में दर्शक इसका ओरिजिनल अनकट वर्जन देख सकेंगे, जिसमें फिल्म के सभी परेशान करने वाले पल पूरी तरह से शामिल होंगे. जियोहॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज की डेट शेयर की और बताया कि यह फिल्म हैलोवीन के मौके पर आ रही है.
साथ ही कैप्शन में लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ! इस हैलोवीन, एक इच्छा सब कुछ बदल सकती है. 'ऑब्सेशन: द ओरिजिनल अनकट वर्जन' 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से जियोहॉटस्टार पर 'द पीकॉक हब' पर स्ट्रीम होगी. यह इंग्लिश और हिंदी में मौजूद है.'
बेयर बेली (माइकल जॉनस्टन) एक म्यूजिक स्टोर में काम करने वाला शर्मीला कर्मचारी है, जो अपनी सहकर्मी निक्की (इंडे नवार्रेट) को पसंद करता है. जहां निक्की काफी कॉंफिडेंट और मिलनसार है. जबकि बेयर उसे अपने दिल की बात बताने में हिचकिचाता है. एक क्रिस्टल की दुकान पर उसकी मुलाकात 'वन विश विलो' (One Wish Willow) नाम के एक रहस्यमयी खिलौने से होती है, जो सब कुछ बदल देता है. दुकान का कैशियर बेयर को चेतावनी देता है कि जिन लोगों ने भी यह खिलौना खरीदा है. वे इसके नतीजों से खुश नहीं रहे. बेयर इस चेतावनी को नजरअंदाज कर देता है, उस 'विलो' को तोड़ता है और कामना करता है कि निक्की उससे दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करे.
ऐसा लगता है कि उसकी इच्छा लगभग तुरंत पूरी हो जाती है. निक्की उसे चाहने लगती है, उस पर बहुत ध्यान देती है और जल्द ही उसकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन जाती है. लेकिन बेयर की खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकती. निक्की का प्यार बहुत गहरा होता जाता है, और जो रिश्ता बेयर हमेशा से चाहता था. लेकिन वह जल्द ही डरावना रूप ले लेता है. जब निक्की का बर्ताव हिंसक और अनप्रिडिक्टेबल हो जाता है. तब बेयर को एहसास होता है कि शायद उसने कोई बहुत बड़ी गलती कर दी है. अब, हालात और ज्यादा खराब होने से पहले उसे अपनी इच्छा को पलटने का कोई तरीका खोजना होगा.
'ऑब्सेशन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसलिए भी खास है क्योंकि इसे बनाने में बहुत कम खर्च आया था. लगभग 7,50,000 डॉलर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 522 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की. इसमें से 263 मिलियन डॉलर घरेलू बाजार से और 253 मिलियन डॉलर इंटरनेशनल मार्केट से आए. इस शानदार कमाई ने इसे अब तक की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्मों में से एक बना दिया है और निर्देशक करी बार्कर को हॉलीवुड की नजर में ला खड़ा किया है.
फिल्म निर्माता के तौर पर करी बार्कर का सफर किसी पारंपरिक हॉलीवुड स्टूडियो से शुरू नहीं हुआ. उन्होंने अपने क्रिएटिव पार्टनर कूपर टॉमलिंसन के साथ मिलकर यूट्यूब और टिकटॉक पर 'दैट्स अ बैड आइडिया' (That's a Bad Idea) नाम की कॉमेडी स्केच सीरीज बनाई, जिससे उन्हें ऑनलाइन काफी पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद वे हॉरर जॉनर की ओर बढ़े और 2024 में 'मिल्क एंड सीरियल' (Milk & Serial) नाम की एक बहुत कम बजट वाली फिल्म बनाई, जिसने उनके काम करने के खास अंदाज को स्टेबल करने में मदद की.