App

सीता का रौद्र रूप, रावण का शिव तांडव! 'रामायण' की नई झलक में दिखा वो सब, जो पहले कभी नहीं देखा

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की नई झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. इसमें साई पल्लवी के सीता रूप और उनकी तलवारबाजी की झलक देखने को मिली, वहीं यश के रावण का शिव तांडव भी आकर्षण का केंद्र बना.

सीता का रौद्र रूप, रावण का शिव तांडव! 'रामायण' की नई झलक में दिखा वो सब, जो पहले कभी नहीं देखा
Image Credit: सोशल मीडिया स्क्रीनग्रैब

नितेश तिवारी की 'रामायण: राइज ऑफ लीजेंड' इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश वाली इस फिल्म की नई झलक मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. साथ ही पर्दे के पीछे के फुटेज यानी BTS भी दिखाया गया है.

एक नए प्रोमो में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, ​​रणबीर कपूर और नितेश के साथ फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म के बारे में एक बेहतर अंदाजा मिलता है. इसमें नमित यह भी बताते हैं कि दुनिया भर से 10,000 से ज्यादा तकनीशियन इस फिल्म पर काम कर रहे हैं.

'रामायण' के नए फुटेज में राक्षसों से लड़ती दिखीं साई पल्लवी

'रामायण' की इस झलक में रणबीर राम के रूप में एक पहाड़ पर खड़े दिखाई देते हैं, जहां सूरज उग रहा है. प्रोमो में यश भी रावण के रूप में नजर आए, जो भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा के सामने तांडव कर रहा है. जटायु अपने पूरे रूप में नजर आते हैं, और वीडियो में साई पल्लवी, सीता के रूप में एक योद्धा की तरह राक्षसों से लड़ती हुई दिखाई देती हैं.

इसमें कुणाल कपूर भी इंद्र के रूप में नजर आए हैं, जो अपना वज्र थामे हुए हैं. फुटेज के बाकी हिस्सों में राम और रावण को अपने रास्ते की बाधाओं को हटाते हुए दिखाया गया है, लेकिन दोनों के मकसद अलग-अलग हैं. फिल्म निर्माताओं ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'एक भव्य महाकाव्य. नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के साथ जुड़ें, जो 'रामायण: राइज ऑफ लीजेंड' को बड़े पर्दे पर लाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं.'

'रामायण' के पर्दे के पीछे की झलक

'रामायण' का नया प्रमोशनल वीडियो रणबीर की इस बात से शुरू होता है, ''रामायण. आइए इसे सबसे बेहतरीन तरीके से देखते हैं.' नमित इसे समझाते हुए कहते हैं, 'रामायण एक विशाल महाकाव्य है, जिसमें किरदारों की गहराई, भावनाएं और भव्यता कूट-कूट कर भरी है. इसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है.' नितेश अपनी बात जोड़ते हुए कहते हैं, 'दुनिया भर के लोग इससे जुड़ सकेंगे. इसमें पिता-बेटे की एक शानदार कहानी है. एक बेहतरीन 'अंडरडॉग' (कमजोर माने जाने वाले व्यक्ति के आगे बढ़ने) की कहानी है. और एक बहुत ही साहसी प्रेम कहानी भी है.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

नमित कहते हैं, 'जब रामायण का मौका आया, तो मुझे लगा कि हमें यह करना ही चाहिए. कुछ फिल्में बनाई नहीं जातीं, वे बस बन जाती हैं.' इस पर रणबीर जोड़ते हैं, 'नमित ने जिस तरह की कास्ट और क्रू को एक साथ जोड़ा है, हमें जो मौका दिया है, जो पैमाना (स्केल) दिया है और जिन क्रिएटिव लोगों को साथ लाए हैं. यह सब इस इंडस्ट्री में वाकई बहुत कम होता है.' इसके बाद प्रोड्यूसर ने बताया, 'अगर लोगों को आंकड़ों का अंदाजा देना हो, तो बता दूं कि इस फिल्म के लिए दुनिया भर में 10,000 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं.'

रामायण के बारे में

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' को नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' ने DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये महाकाव्य दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 से तीन दिन पहले यानी 5 नवंबर को रिलीज होगा और दूसरा दिवाली 2027 पर दर्शकों के बीच दस्तक दे सकता है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो