)
बिग बॉस 20 में लव और स्काउट के बीच बहस देखने को मिल रही है. स्काउट की गर्लफ्रेंट वीकेंड का वार में आती हैं और स्काउट की जमकर क्लास लगाती है. जिसके बाद स्काउट लव से बात करना बंद कर देता है. दरअसल काश्वी ने वीकेंड का वार में लव और स्काउट के रिश्ते पर सवाल उठाया था. इसके अलावा उन्होंने लव के लिए बोला था कि वह स्काउट को अपने जाल में फंसाया है. अब लव ने स्काउट से सवाल किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी वजह से उनकी इमेज और करियर खराब हो रहा है.
काश्वी के आरोप से लव को काफी बुरा लगा. लव ने स्काउट से सवाल किया जब वो बोल रही थी, तुम्हारी गर्लफ्रेंड ने बोला कि टैप में फंसा रही है. तब तूने उस चीज की क्लैरिटी क्यों नहीं दी. लव ने बोला कि इस पूरे मामले का असर एक फिर से उनकी लाइफ पर पड़ा है. एक्ट्रेस ने बोला कि इससे उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने स्काउट पर इमेज खराब करने और करियर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.
स्काउट से बातचीत के दौरान लव ने अपने पुराने मुश्किल समय के बारे में बात की है. उन्होंने बोला कि मैंने पहले भी बताया है, मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं. इसके बाद उन्होंने बोला कि वह एक महीने पहले ही इन सब चीजों से बाहर निकलकर आई हूं. लव ने इस दौरान किसी भी पुराने विवाद का नाम नहीं लिया.
सोशल मीडिया पर काश्वी ने वीकेंड का वार में दिए अपने कमेंट्स को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने बोला कि गुस्से में उन्होंने कुछ असंवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल किया था. उनका इरादा स्काउट की गलतियां बताने का था, ना कि किसी दूसरी महिला के खिलाफ नफरत फैलाने का, उन्होंने बोला कि मेरी बातों से जिन लोगों को बुरा लगा मैं उनसे माफी मांगती हूं.
बिग बॉस 20 का पिछला वीकेंड का वार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था. रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट पर काफी गुस्सा किया और उन्हें घर में मसाज करने से मना किया. वहीं वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी बतौर गेस्ट आई थी. काश्वी ने स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठाया था. काश्वी ने दोनों के बिहेवियर पर नाराजगी जाहिर की थी. वहीं लव पर स्काउट को अपने जाल में फंसाने का आरोप लगया था. इसके उन्होंने स्काउट को लव से दूरी बनाने की सलाह दी थी.