)
भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में शानदार आगाज किया है. मंगलवार (27 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ ओलिंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में टीम इंडिया ने 13-0 से जीत हासिल की. भारत की जीत में मनदीप सिंह ने हैट्रिक गोल किया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने दो-दो गोल करके टीम के लिए योगदान दिया. भारत अब 29 अक्टूबर को चीन के खिलाफ इसी मैदान पर खेलेगा.
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मैच 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मोहाली और जालंधर में खेले जाएंगे. भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश, मलेशिया, जापान, चीन और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और नीचे के दो टीमों के बीच पांचवें स्थान के लिए मैच होगा.
A NIGHT TO REMEMBER! 🇮🇳🔥 Relive the best moments from India’s opening clash against Bangladesh at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026, as India seal a commanding 13-0 victory! 📸🇮🇳 Next up: China on October 29! 💪 #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame https://t.co/DJvEYN5bbo
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 27, 2026
पहले क्वार्टर में भारत ने मारे 4 गोल
भारत ने मैच की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की. उसने पहले क्वार्टर में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली. मैच के दूसरे मिनट में ही हरनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक शक्तिशाली गोल किया. इसके एक मिनट बाद मनदीप सिंह ने कप्तान हरमनप्रीत के पास पर गोल करके बढ़त दोगुनी कर दी. मनदीप ने 10वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया. पहले क्वार्टर के समाप्त होने से ठीक पहले शिलानंद लाकड़ा ने गोल करके मैच में भारत को 4-0 से आगे कर दिया.
A HAT-TRICK HERO! 🎩🔥 Mandeep Singh finds the net three times and earns the Player of the Match award as India seal a commanding 13-0 victory over Bangladesh! 🇮🇳🏑👏 A stellar individual performance to kick-start India’s title defence in style! 💥🏆 #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 27, 2026
दूसरे क्वार्टर में भी बरसे गोल
भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल जारी रखा और 18वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर दिया. 26वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने एक गोल करके भारत को मैच में मजबूत स्थिति में ला दिया. बांग्लादेश के गोलकीपर अशरफुल शाद ने मैच के दौरान कुछ अच्छे बचाव किए. हाफटाइम तक भारत 6-0 से आगे हो गया.
दूसरे हाफ में भारत ने किए और हमले
भारत ने तीसरे क्वार्टर में बांग्लादेश पर दबाव बनाते हुए एक मिनट में दो गोल मार दिए. दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल रीबाउंड पर और दूसरा गोल तोमाहाक (Tomahawk) शॉट के जरिए किया. कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से अपना दूसरा गोल कर भारत को 9-0 से आगे कर दिया. चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल में जुगराज ने भारत के लिए 10वां गोल किया. 54वें मिनट में मनदीप सिंह ने डाइविंग डिफ्लेक्शन के जरिए अपनी हैट्रिक पूरी की. मैच के अंतिम पलों में हार्दिक सिंह ने दो गोलकरके भारत को 13-0 से ऐतिहासिक जीत दिला दी.