SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

थिएटर में हो गए 64 दिन: कब बड़े पर्दे को छोड़ OTT पर आएगी Hanuman Ansh; ‘दृश्यम 3’ भी नहीं रोक पा रही इसकी कमाई

Hanuman Ansh Collection Day 64: नीब करौरी बाबा पर बनी सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. इसी बीच अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. भले ही इसके आने के शोज में कमी हुई हो और कमाई में भी गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी फिल्म लगातार लाखों में कमाई कर रही है. अब लोगों को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 09, 2026, 06:45 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 07:56 AM IST
Image Credit: ‘हनुमान अंश’ को बॉक्स ऑफिस पर पूरे हुए 64 दिन
Join

‘हनुमान अंश’ जब 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना लंबा और यादगार सफर तय करेगी. धीरे-धीरे इस कहानी ने आम ऑडियंस के दिल में ऐसी जगह बनाई कि लोग बार-बार इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए थिएटर पहुंचे. फिल्म ने हर हफ्ते अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और सिनेमाघरों में भारी भीड़ जुटाई. करीब दो महीने तक लगातार जबरदस्त कमाई करने के बाद अब पहली बार इसकी तेज रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है.

दरअसल, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने एंट्री मारी, जिसके आते ही बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित बदल गया, क्योंकि ये ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 62वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने देशभर के 1578 शोज से सिर्फ 0.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. 2 महीने के शानदार सफर में ये पहली बार है, जब इसकी कमाई 1 करोड़ रुपये से कम दर्ज हुई है, लेकिन फिर भी ये कमाई कर रही है.

‘दृश्यम 3’ का असर और कुल कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबकि, इस नए कलेक्शन के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 327.28 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 386.56 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, विदेशी बाजारों में फिल्म ने 62वें दिन 0.05 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 39.95 करोड़ रुपये पहुंच गया. दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई अब 426.51 करोड़ रुपये हो चुकी है. दूसरी तरफ ‘दृश्यम 3’ ने महज 6 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करके बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.

विजय सालगांवकर का आखिरी दांव: 7 दिनों में अजय देवगन की Drishyam 3 ने तोड़ा मोहनलाल का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

शोज में भारी कटौती से लगा झटका

‘दृश्यम 3’ की भारी डिंमांड के चलते सिनेमाघरों ने ‘हनुमान अंश’ के शोज में कटौती भी की गई. जहां 1 अक्टूबर को इस फिल्म के करीब 4300 शोज चल रहे थे, वहीं 2 अक्टूबर को ये गिनती 1100 रह गई. हालांकि, वीकेंड पर कुछ जगहों पर शोज थोड़े बढ़ाए गए, लेकिन इस अचानक आई गिरावट ने सीधे कमाई पर असर डाला. फिल्म की शुरुआत बेहद मामूली थी. रिलीज के समय इसे केवल 300 स्क्रीन्स मिली थीं और शुरुआती दिनों में गिरते-गिरते इसके पास सिर्फ 30 स्क्रीन्स बची थीं. बाद में इसने बड़ी सक्सेस हासिल की.

सिनेमाघरों से OTT रिलीज का नियम

अक्सर लोग ये जानना चाहते हैं कि थिएटर में चलने के बाद कोई फिल्म मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर कब आती है. आमतौर पर किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंचने में 4 से 8 हफ्ते का वक्त लग जाता है. हालांकि, ये समय पूरी तरह से फिल्म की टिकट खिड़की पर कमाई, निर्माताओं की सोच और डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ हुए समझौते पर टिका होता है. अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में लगातार टिकट बेच रही हो, तो निर्माता उसकी डिजिटल स्ट्रीमिंग को आगे खिसका देते हैं, ताकि थिएटर की कमाई पर असर न पड़े.

ओटीटी रिलीज के लिए करना होगा इंतजार

फिलहाल ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी है और दर्शक अभी भी इसे बड़े पर्दे पर देखने पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म के मेकर्स इसे जल्दी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का कोई फैसला नहीं लेंगे. जब तक थिएटर में दर्शक आते रहेंगे, इसका डिजिटल आना टलता रहेगा. अगर आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई इसी तरह स्थिर बनी रहती है, तो इसे ओटीटी पर देखने के लिए दर्शकों को कम से कम 6 से 10 हफ्ते का और इंतजार करना पड़ सकता है. घर बैठे फिल्म देखने वालों को थोड़ा धैर्य रखना होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES