App

'चुप बैठा हूं तो कमजोर मत समझो...' लव गिल विवाद पर भड़के एक्टर गुरप्रीत घुग्गी, बोले- अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं!

पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने लव गिल के साथ अफेयर और प्रेग्नेंसी की झूठी अफवाहों पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने इसे अपनी इमेज खराब करने की साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. घुग्गी ने कहा कि बिना पुष्टि के ऐसी खबरें फैलाने से किसी की जान भी खतरे में पड़ सकती है.

'चुप बैठा हूं तो कमजोर मत समझो...' लव गिल विवाद पर भड़के एक्टर गुरप्रीत घुग्गी, बोले- अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं!
Image Credit: लव गिल-गुरप्रीत विवाद

पंजाबी सिनेमा के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी इन दिनों एक बड़े और पुराने विवाद को लेकर फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं. 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनके रिश्ते, प्रेग्नेंसी और 5 करोड़ रुपये के सेटलमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बेबुनियाद बातें पिछले काफी समय से फैलाई जा रही थीं. पंजाबी फिल्म 'फर्लो' की शूटिंग के दौरान साथ काम करने वाले इन दोनों कलाकारों को लेकर उठी इन गॉसिप्स ने अचानक फिर से तूल पकड़ लिया, जिसके बाद अब खुद गुरप्रीत घुग्गी ने सामने आकर इन सभी दावों पर सफाई पेश की है.

हाल ही में गुरुवार, 29 अक्तूबर, 2026 को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो स्टेटमेंट में गुरप्रीत घुग्गी ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके खिलाफ एक नापाक एजेंडा चलाया जा रहा है और ये झूठी अफवाहें उनकी रेप्युटेशन को नुकसान पहुंचाने के इरादे से फैलाई गई हैं. एक्टर ने लोगों से अपील की कि वो बिना किसी पुख्ता वेरिफिकेशन के ऐसी किसी भी गलत जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं, क्योंकि इसका बुरा असर सीधे तौर पर लव गिल की इमेज और उनके परिवार पर भी पड़ रहा है.

lovegill

ट्रामा में है लव गिल, परेशान हैं एक्टर

इस वीडियो में बात करते हुए घुग्गी ने लव गिल की मौजूदा स्थिति पर भी गहरी चिंता जताई है. उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद लव गिल की सेहत के बारे में जानकारी ली है और वो इस समय बेहद तनाव में हैं. लगातार उड़ रही इन रूमर्स की वजह से उन्हें मेंटल ट्रॉमा से गुजरना पड़ रहा है. घुग्गी ने आगे कहा, 'मैं एक मजबूत इंसान हूं. मैं मेंटली मजबूत हूं. मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो सुसाइड करते हुए मर जाए. मुझे नहीं पता कि मैं बर्बाद हो गया हूं या नहीं. लेकिन मैं एक इंसान हूं. अगर इसका असर उस लड़की पर पड़ता है, अगर उसकी जान को खतरा होता है, तो आप क्या सोचेंगे? हमने क्या हासिल किया है? हमने क्या हासिल किया है? हमने जानें ली हैं. हमने लोगों को मारा है. ये आपकी कामयाबी होगी.'

gurpreet

अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

इन तमाम मनगढ़ंत आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए गुरप्रीत घुग्गी ने चेतावनी दी है कि वो चुप बैठने वाले नहीं हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि वो उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो इस तरह की गंदी पॉलिटिक्स कर रहे हैं. पुलिस पर अपना भरोसा जताते हुए एक्टर ने कहा कि कानून अपना काम करेगा. उन्होंने कहा, 'मैं यहां ज्यादा बात नहीं करना चाहता. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं उन लोगों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस मुद्दे पर सेंसेटिविटी दिखाई है. ये एक बेबुनियाद मुद्दा है. ये खुलासे की बात है. ये सिर और पैर की बात है. मुझे नहीं पता कि इसका ध्यान कौन रखेगा, लेकिन पुलिस अपना काम करेगी. हम इसे कोर्ट में जरूर ले जाएंगे.'

lovegill

इंडस्ट्री के दोस्तों- परिवार का मिला भरपूर साथ

इस मुश्किल समय में परिवार, दोस्तों और पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथियों ने गुरप्रीत घुग्गी का खुला समर्थन किया है, जिसके लिए उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया है. इंडस्ट्री के लोगों का साथ मिलने से घुग्गी का हौसला और बढ़ा है अब और वो इस गलत प्रमोशन के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं.

love and scout

क्यों एक बार फिर गरमाया ये विवाद?

ये पूरा मामला तब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया जब 'बिग बॉस 20' के घर के अंदर लव गिल की हालिया बातचीत साथी कंटेस्टेंट स्काउटओपी के साथ सामने आई. शो के दौरान दोनों की बढ़ती बॉन्डिंग और दोस्ती को देखकर सोशल मीडिया पर पुरानी और दबी हुई अफवाहें एक बार फिर हवा में उड़ने लगी हैं. फिलहाल गुरप्रीत घुग्गी के इस दो-टूक और कड़े रुख के बाद अब फेक न्यूज फैलाने वालों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More