SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बुरे दौर के बाद चमकी गोविंदा की किस्मत! अल्लू अर्जुन की मेगा बजट फिल्म ‘राका’ से करेंगे साउथ में धमाकेदार डेब्यू

लंबे समय से एक बड़ी हिट के लिए तरस रहे बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा के हाथ अब एक ऐसा जैकपॉट लगा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. वे जल्द ही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म में नजर आने वाले हैं. चलिए बताते हैं इस बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ी हर खास बात.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 26, 2026, 13:19 IST | Updated: Nov 26, 2026, 14:00 IST
Image Credit: एटली की फिल्म ‘राका’ में गोविंदा की धांसू एंट्री (Screenshot)
Join

काफी समय से पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने गोविंदा के करियर में आखिरकार उम्मीद की एक नई किरण जागती हुई नजर आ रही है. बीते कई सालों से वे किसी बड़ी फिल्म या दमदार किरदार में दिखाई नहीं दिए हैं, जिससे उनके फैंस भी काफी मायूस थे, लेकिन अब सिनेमा के गलियारों से एक ऐसी जबरदस्त खबर सामने आ रही है, जिसने उनके चाहने वालों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा के हाथ एक बहुत बड़े बैनर की मेगा बजट साउथ फिल्म लगी है, जो उनके डूबते करियर को फिर से नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दम रखती है.

खबरों के मुताबिक गोविंदा बहुत जल्द साउथ सिनेमा के फेमस डायरेक्टर एटली की अगली साइंस फिक्शन फिल्म ‘राका’ में एक बेहद खास रोल में नजर आने वाले हैं. सियासेट डेली की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ये बिग बजट फिल्म गोविंदा का पहला साउथ डेब्यू होने वाली है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आने वाली है. एटली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के जरिए अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे.

गोविंदा के किरदार पर बना हुआ है सस्पेंस

फिल्म ‘राका’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है. ऐसे में इस बड़े प्रोजेक्ट के साथ गोविंदा का नाम जुड़ने के बाद ऑडियंस की दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि, गोविंदा इस फिल्म में किस तरह का रोल निभाने वाले हैं, इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा मेकर्स की ओर से भी गोविंदा की एंट्री को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि अगर ये खबर सच साबित होती है, तो बड़े पर्दे पर गोविंदा को देखना ऑडियंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा.

30 एपिसोड, IMDb रेटिंग 7.7! Netflix आते ही ट्रेंड करने लगी ये नई धांसू हॉरर सीरीज; अगर अब नहीं देखी तो समझो कुछ नहीं देखा

फिल्म में दिखेगा सितारों का बड़ा मेला

एटली की इस मेगा बजट फिल्म में सिर्फ गोविंदा, अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण ही नहीं, बल्कि कई दूसरे बड़े सितारे भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे. स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू और जिम सर्भ जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ-साथ मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी बेहद अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. इतने सारे दिग्गज कलाकारों का एक ही फिल्म में एक साथ आना इस बात का साफ संकेत है कि मेकर्स इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे शानदार और यादगार फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है फिल्म का नाम

शुरूआत में इस फिल्म का टाइटल 'AA22xA6' रखा गया था, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे ‘राका’ नाम दिया. नाम के ऐलान के साथ निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन का एक बेहद दमदार फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें वे आंखों में गहरा काजल लगाए और खतरनाक पंजों के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर 2026 में ‘राका’ की टीम ने रियल-टाइम में सबसे ज्यादा लोगों का मोशन-कैप्चर करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. इस दौरान एक खास सीक्वेंस के लिए एक साथ 37 कलाकारों का मोशन-कैप्चर किया गया था.

दिसंबर में दिखेगी फिल्म की पहली झलक

फिल्म को लेकर बन रहे जबरदस्त माहौल के बीच हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘राका’ के प्रमोशन और इससे जुड़ी अपडेट्स में हो रही देरी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने चाहने वालों और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस से थोड़ा धैर्य रखने की खास अपील की है. अल्लू अर्जुन ने इस बात की जानकारी भी दी है कि फिल्म की पूरी टीम दिन-रात काम कर रही है और वे दिसंबर 2026 में इस मेगा फिल्म की पहली झलक दुनिया के सामने पेश करने की जोरदार तैयारी कर रहे हैं. अब फैंस को बेसब्री से दिसंबर महीने का इंतजार है जब इस फिल्म का पहला वीडियो सामने आएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES