SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जय जय राम' गाने के इन 8 सीन्स को देखकर थमी रह गईं 'रामायण' फैंस की सांसें, यूजर्स बोले- दिवाली पर थिएटर बनेगा मंदिर...

फिल्म 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. अरिजित सिंह और श्रेया घोषाल की जादुई आवाज के साथ-साथ गाने के 8 सीन्स ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. जानिए अयोध्या के विजुअल्स से लेकर फैंस के दिल छू लेने वाले पब्लिक रिएक्शंस की पूरी डिटेल्स.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Sep 14, 2026, 12:22 PM IST | Updated: Sep 14, 2026, 12:25 PM IST
Image Credit: ramayana scenes
Join

Jai Jai Ram Song Reactions: नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' इंटरनेट पर आते ही छा गया है. गाने का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है और इसे अरिजित सिंह व श्रेया घोषाल ने मिलकर अपनी जादुई आवाज दी है. इस गाने में म्यूजिक के साथ-साथ जो विजुअल्स और वीएफएक्स दिखाए गए हैं, उन्होंने यूथ और फैंस का दिल जीत लिया है. दो मिनट 8 सेकंड के इस ट्रैक में कई ऐसे मोमेंट्स हैं जिन्हें देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. विजुअल क्लैरिटी से लेकर अयोध्या के भव्य नजारे तक, आइए जानते हैं गाने के उन 8 सीन्स के बारे में जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं.

1:00 मिनट पर दिखी विजुअल्स और क्लैरिटी

गाने की शुरुआत में 1:00 मिनट की टाइमस्टैम्प पर जैसे ही स्क्रीन पर विजुअल्स सामने आते हैं, उनकी क्लैरिटी देखकर हर कोई दंग रह जाता है. हाई-एंड टेक्नोलॉजी और शानदार लाइटिंग ने इस सीन को बहुत ही रियल और जादुई बना दिया है.

1:05 मिनट वाला गूसबम्प्स मोमेंट

1:05 मिनट पर आने वाला फ्रेम दर्शकों को सीधे भक्ति के भाव में खींच लेता है. इसमें दशरथ जी अपने पुत्र श्री राम को मुकुट पहना रहे हैं. फ्रेम का एंग्लो-कंट्रास्ट और स्क्रीन का बैकग्राउंड देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

1:16 पर वो हमिंग, अरिजित की आवाज और कूल शॉट

फैंस का कहना है कि 1:16 मिनट पर आने वाला सीन इस गाने का सबसे पावरफुल पार्ट है. श्रेया घोषाल की सुरीली हमिंग, अरिजित सिंह की मखमली आवाज का राइज और बैकग्राउंड का चिल्ड शॉट मिलकर प्योर गूसबम्प्स फील देता है.

1:19 वाला परफेक्ट जंगल शॉट

1:19 मिनट पर स्क्रीन पर दिखने वाला जंगल का सीन इतना रियलिस्टिक और खूबसूरत है कि यूथ इसे देखकर क्रेजी हो गया है. एक पौराणिक कथा में प्रकृति और जंगल को जितने परफेक्ट तरीके से दिखाया जा सकता है, यह सीन वैसा ही लगता है.

1:25 मिनट का मैजिकल फ्रेम

1:25 मिनट पर दिखने वाला शॉट बेहद ही सिंपल और प्यारा है. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि "This is so good!". यह फ्रेम स्क्रीन पर आते ही एक अलग ही सुकून देता है. इसमें अयोध्यावासी भगवान राम के जयकारे लगा रहे हैं.

1:27 वाला आइकॉनिक शॉट

1:27 मिनट का शॉट आते ही इंटरनेट पर लाइक्स की बरसात हो गई. यह सीन हमेशा के लिए आइकॉनिक बन चुका है और इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. दरअसल इस सीन में भगवान राम का बैकग्राउंड सीन है जिसमें अयोध्या वासी उन पर फूल बरसा रहे हैं.

1:31 पर अयोध्या का भव्य और शानदार रूप

गाने के 1:31 मिनट पर जब अयोध्या नगरी की झलक दिखाई देती है, तो दर्शक बस देखते ही रह जाते हैं. ग्रैंड आर्किटेक्चर और लाइटिंग की वजह से अयोध्या का लुक बेहद फैबुलस नजर आ रहा है.

2:00 मिनट पर जयकार

2:00 मिनट पर गाने में भक्ति का माहौल अपने पीक पर पहुंच जाता है. जैसे ही भगवान श्री राम और माता सीता वन में किसी पत्थर पर बैठे होते हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में 'जय जय श्रीसीताराम' और 'जय मारुतिनंदन सरकार' लिखा जा रहा है.

देखें गाने का वीडियो-

 

फैंस के आए दिल छू लेने वाले रिएक्शंस

गाने के आउट होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन को भक्ति और इमोशन्स से भर दिया है. यूथ इस गाने और इसके म्यूजिक की जमकर तारीफ कर रहा है. फैंस का कहना है कि अरिजीत + श्रेया = बेस्ट डुओ. एक यूजर ने लिखा, "श्रेया घोषाल का पहला नोट ही प्योर डिविनिटी से भरा है जो आत्मा को सुकून देता है. वहीं अरिजित सिंह का ग्राफ दिन-ब-दिन ऊंचाइयों को छू रहा है." एक ने लिखा, "अब श्री राम और माता सीता के इमोशन्स एकदम डिवाइन फील हो रहे हैं. जिनके नाम मात्र के स्मरण से सारे पाप कट जाते हैं, ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम को कोटि-कोटि प्रणाम."

एक यूजर ने लिखा, "इस बार दिवाली पर थिएटर मंदिर बनेगा". वहीं दूसरे यूजर ने इमोशनल होकर लिखा, "इस मूवी को ब्लॉकबस्टर करा दो दोस्तों, ऐसी फिल्म लाइफ में दोबारा देखने को नहीं मिलेगी". कई फैंस का कहना है कि बस आंखें बंद करो और इस म्यूजिक को एन्जॉय करो. अब हर कोई इसे बड़े पर्दे और IMAX में देखने के लिए बेताब है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES