App

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर हर्ष गुजराल ने उड़ाया मजाक, मुस्कुराते रहे एक्टर; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

Gaurav Khanna Divorce: टीवी इंडस्ट्री का फेमस कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक को लेकर हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 के फिनाले में फेमस कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने एक ऐसा मजाक किया, जिसे सुनने के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर हर्ष गुजराल ने उड़ाया मजाक, मुस्कुराते रहे एक्टर; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
Image Credit: गौरव खन्ना के तलाक पर हर्ष गुजराल का मजाक

Gaurav Khanna Divorce: टीवी शो 'अनुपमा' से मशहूर हुए एक्टर गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ कुछ वक्त से चर्चा में बनी हुई थी और अब एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस बार मामला 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा है. जहां फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने एक्टर गौरव खन्ना के तलाक को लेकर सबके सामने ऐसा मजाक किया कि हर कोई शॉक्ड हो गया और सोशल मीडिया पर फैंस हर्ष से नाराज हो गए.

कॉमेडियन हर्ष द्वारा ऐसा मजाक करना उन्हीं पर भारी पड़ गया है, क्योंकि सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं और जमकर हर्ष को खरी-खोटी सुना रहे हैं. आइए जानते हैं हर्ष ने गौरव खन्ना को लेकर 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 15 के ग्रैंड फिनाले में क्या कहा और इस पर ऑडियंस का गुस्सा क्यों फूटा?

मजे-मजे में क्या बोल गए कॉमेडियन हर्ष गुजराल?

रोहित शेट्टी के फेमस स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 के ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी बतौर गेस्ट नजर आए थे. दोनों यहां अपने शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' सीजन 2 का प्रमोशन करने पहुंचे थे. इसी दौरान हर्ष गुजराल ने अर्चना पूरन सिंह से हंसते हुए कहा, 'जैसा माहौल चल रहा है, आपको पति पत्नी और पंगा में गौरव जी को बुलाना चाहिए.' कॉमेडियन के इस मजाक को सुनने के बाद वहां मौजूद करण वाही, रित्विक धन्जनी और फरहाना भट्ट हंसने लगे. वहीं मुनव्वर फारुकी ने स्थिति को संभालते हुए कहा, 'हमारे शो पर पंगा होता है, शो के बाहर नहीं.' हर्ष का तंज गौरव खन्ना का आकांक्षा चमोला के साथ हुए तलाक पर था. हालांकि इस जोक के बाद लोगों ने गौरव के हाव-भाव और सिचुएशन को जज किया, जो उन्हें काफी पसंद नहीं आया.

गौरव खन्ना ने किया रिएक्ट?

इस मजाक पर गौरव खन्ना ने कोई नाराजगी जाहिर नहीं की और मुस्कुराते रहे. फिर बाद में उन्होंने यह भी कहा कि हर्ष शो से बाहर निकलने के बाद भी उनके बारे में मजाक करते रहते हैं. गौरव ने अर्चना से मिली सीख का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने खुद पर होने वाले मजाक को भी स्पोर्टिंग तरीके से लेना सीख लिया है. हालांकि इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स हर्ष गुजराल को ट्रोल कर रहे हैं.

हर्ष गुजराल को ट्रोल कर रहे फैंस

वायरल हो रहे वीडियो पर कुछ यूजर्स ने हर्ष गुजराल की जमकर आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, 'किसी की पर्सनल लाइफ को बड़े मंच पर मजाक का विषय बनाना सही नहीं है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह बहुत ही ज्यादा चीप था.' एक अन्य ने लिखा, 'यह जोक तो बिल्कुल बिलो द बेल्ट था.' इसी तरह वीडियो पर ढेरों कमेंट हर्ष गुजराल को लताड़ते हुए लिखे जा रहे हैं.

Gaurav Khanna breaks silence on Akanksha Chamola divorce rumours; says,  “Main humesha support karunga Akanksha ko, meri biwi hai yaar” : Bollywood  News - Bollywood Hungama

साल 2016 में हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी

बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी और जून 2026 में आकांक्षा ने फेमस रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में खुलासा किया था कि वह एक बाइसेक्सुअल हैं और बच्चे नहीं करना चाहती हैं. इस दौरान दोनों के तलाक की बात सबके सामने आई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More