SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड रिलीज होगी ये फिल्में, ओटीटी पर होगा महाधमाका

इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होगी. ओटीटी पर हिंदी सिनेमा के अलावा विदेशी भाषा की फिल्में और सीरीज रिलीज होगी. आइए जानते हैं 23 अक्टूबर को कौन-कौन सी फिल्म और सीरीज रिलीज होगी.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 21, 2026, 10:52 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 10:55 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज रिलीज होती है. नेटफ्लिक्स पर दर्शक नई फिल्म और सीरीज की रिलीज का इंतजार करते हैं. अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर नई सीरीज और फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इस वीकेंड पर आप नई फिल्म और सीरीज को देख सकते हैं. आइए जानते हैं नेटफ्लिक्स पर इस शुक्रवार को कौन-कौन सी फिल्म और सीरीज रिलीज होगी.

गजब रात

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म गजब रात 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. गजब रात फिल्म का नाम बदला गया है. पहले फिल्म का नाम घूसखोर पंडित था, लेकिन फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया. इसके रिलीज डेट का भी ऐलान किया है. फिल्म में मनोज बायपेयी के साथ अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम और नुसरत भरूचा जैसे बड़े स्टार हैं.

ल्यूपिन 4

पॉपुलर फ्रेंच वेब सीरीज ल्यूपिन 4 भी इस वीकेंड 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं. वहीं, अब इसका चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. ल्यूपिन 4 में टोटल 8 एपिसोड होंगे. सीरीज में ओमर सी, लुडिविन सैग्नियर, एंटोइन गौय और सोफियान गुराब जैसे स्टार्स हैं.

सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस

सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस एक पॉपुलर स्पेनिश फिल्म है. जॉर्ज मिशेल ग्रौ के डायरेक्शन में बनी फिल्म  को आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

डोरोथी

अगर आपको साउथ फिल्म देखना पसंद है तो इस वीकेंड पर साउथ फिल्म देख सकते हैं. डोरोथी एक तमिल फिल्म है. इस फिल्म में कीर्ति सुरेश और ऋषिकांत लीड रोल में हैं. फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 23 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होगी. डोरोथी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे कार्तिक सुब्बाराज ने डायरेक्ट किया है.

धूमकेतु

मलयालम सिनेमा की फिल्म धूमकेतू को आप ओटीटी पर देख सकते हैं. थिएटर में रिलीज के बाद फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म साजिन गोपू और निखिला विमल लीड रोल में है.

पैरालाइज्ड बाय होप दा मारिया बैमफोर्ड स्टोरी

पैरालाइज्ड बाय होप दा मारिया बैमफोर्ड स्टोरी फिल्म जाने माने कॉमेडियन मारिया बैमफोर्ड की लाइफ पर बेस्ड है. इस फिल्म को जुड अपाटो और नील बर्कले ने डायरेक्ट किया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES