टीका लगाने से किया इनकार: माथे की जगह कलाई आगे कर फंसीं फराह खान, VIDEO देख भड़के लोग
Farah Khan Tika Controversy: फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान एक इवेंट के दौरान स्वागत में टीका लगवाने से मना करने को लेकर विवादों में घिर गई हैं. होटल में आरती की थाली देखते ही उन्होंने माथे की बजाय कलाई आगे कर दी, जिसका वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है.
बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और यूट्यूबर फराह खान इस समय इंटरनेट पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं. मामला एक इवेंट से जुड़ा हुआ है, जहां पहुंचने पर उनका इंडियन ट्रेडिशनल तरीके से वेलकम किया जा रहा था. दावा है कि इस दौरान जब होटल की एक महिला स्टाफ ने उनके माथे पर कुमकुम का टीका लगाना चाहा, तो उन्होंने साफ मना कर दिया. फराह के इसी रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर अब तीखा विरोध शुरू हो गया है. लोग उनके इस बर्ताव से काफी नाराज नजर आ रहे हैं और वीडियो जमकर शेयर हो रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि फराह जैसे ही होटल की लॉबी में कदम रखती हैं, स्टाफ मेंबर्स आरती की थाली लेकर उनके वेलकम के लिए आगे आते हैं. स्टाफ बड़े सम्मान के साथ उनकी आरती उतारता है. इसके तुरंत बाद जैसे ही एक महिला स्टाफ उनके माथे पर तिलक लगाने की कोशिश करती है, फराह तुरंत पीछे हट जाती हैं और उंगली से मना करने लगती हैं. इस दौरान फराह अपने माथे की जगह कलाई आगे बढ़ा देती हैं, ताकि टीका हाथ पर लगा दिया जाए. फराह का ये बिहेवियर अब एक्स (पहले ट्विटर) पर खूब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
जैसे ही ये क्लिप इंटरनेट पर फैली, यूजर्स ने फराह खान को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि जब कोई आपका सम्मान कर रहा हो, तो ऐसी हरकत बिल्कुल शोभा नहीं देती. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘फराह खान को तब बुरा लग जाता है जब कोई महिला उनके वेलकम में टीका लगाती है. सोचिए, नेल पॉलिश लगाना, जो इस्लाम में हराम माना जाता है, उसे तो ये स्टाइल समझकर अपनाती हैं, लेकिन हिंदू परंपरा वाले टीके से इनको दिक्कत हो जाती है. ये बॉलीवुड के तथाकथित सेलेब्स की असलियत है, जो जग जाहिर हो चुकी है’.
यूजर्स ने उठाए धर्म और सेक्युलरिज्म पर सवाल
इंटरनेट पर गुस्साए लोगों ने फराह के पुराने रवैये को लेकर भी जमकर ताने मारे. एक और यूजर ने लिखा, ‘फराह खान ने पहले तो फूलों की बारिश रुकवा दी और फिर माथे पर कुमकुम लगवाने से भी साफ मना कर दिया. जब इन लोगों को पता होता है कि ऐसी जगहों पर इस तरह का वेलकम होगा, तो फिर ये वहां जाते ही क्यों हैं? क्या कुछ लोगों को सिर्फ विवाद पैदा करने की आदत होती है? क्या फराह खान को इस तरह किसी का अपमान करना सही लगता है? जिन्होंने इन्हें बुलाया, वो भी गलत हैं’. वहीं, कई लोगों ने उनके सेक्युलर होने के दावों पर भी सवाल उठाए.
फराह खान का बड़ा फिल्मी करियर
फराह खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम हैं. उन्होंने बतौर डायरेक्टर साल 2004 में फिल्म ‘मैं हूं ना’ से शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसके बाद साल 2007 में आई उनकी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ने भी कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े थे. साल 2010 में उन्होंने ‘तीस मार खां’ और 2014 में मल्टीस्टारर फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का डायरेक्शन किया था. कोरियोग्राफी के साथ-साथ उन्होंने डायरेक्शन में भी अपनी अलग पहचान बनाई है और आज के समय में वे यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उनके व्लॉग्स को लाखों लोग देखते हैं.
इंटरनेशनल लेवल पर भी बिखेरा है जलवा
हिंदी सिनेमा के अलावा फराह खान ने साउथ की तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अपनी कोरियोग्राफी का कमाल दिखाया है. इतना ही नहीं, उन्होंने कई बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी शानदार काम किया है. इनमें ‘मॉनसून वेडिंग’, ‘बॉम्बे ड्रीम्स’, ‘वैनिटी फेयर’, ‘मैरीगोल्ड एन एडवेंचर इन इंडिया’ और जैकी चैन की फिल्म ‘कुंग फू योगा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव रहने की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. यही वजह है कि जब भी उनसे जुड़ा कोई ऐसा मामला सामने आता है, तो वे बहुत तेजी से चर्चा में आ जाता है और लोग बहस करने लगते हैं.