भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /दिवाली का महा-धमाका: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के साथ रिलीज होगा शाहरुख खान की ‘किंग’ का धमाकेदार प्रोमो

दिवाली का महा-धमाका: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के साथ रिलीज होगा शाहरुख खान की ‘किंग’ का धमाकेदार प्रोमो

Shah Rukh Khan King Promo: नवंबर में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने जा रहा है. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देखने थिएटर्स पहुंचने वाले दर्शकों को शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ की पहली एक्सक्लूसिव झलक देखने को मिल सकती है. इसके अलावा किंग खान के जन्मदिन पर भी एक बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 17, 2026, 09:32 AM IST|Updated: Oct 17, 2026, 10:22 AM IST
joinshare
दिवाली का महा-धमाका: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के साथ रिलीज होगा शाहरुख खान की ‘किंग’ का धमाकेदार प्रोमो
Image Credit: बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा बड़ा धमाका

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

नवंबर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस महीने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारों की फिल्मों का जलवा देखने को मिलेगा. एक तरफ रणबीर कपूर की मच अलवेटेड फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, तो दूसरी तरफ शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर भी फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. अब जो ताजा खबर सामने आ रही है, उसने फैंस की खुशियों को दोगुना कर दिया है. मेकर्स इन दोनों मेगा बजट फिल्मों को एक बेहद खास अंदाज में जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए खास तौर पर एक एक्सक्लूसिव प्रमोशनल वीडियो तैयार किया गया है. इस वीडियो को रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखाने की प्लानिंग बनाई जा रही है. इस रणनीति का सीधा मकसद ‘किंग’ को देश भर के ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना है. चूंकि, ‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड रिलीज में शामिल है, इसलिए इसके साथ शाहरुख की फिल्म का प्रमोशन करना मेकर्स और फिल्म के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

मेकर्स के ऑफिशियल ऐलान का इंतजार

दर्शकों के मन में अब ये बड़ा सवाल उठ रहा है कि मेकर्स कब इसका ऑफिशियली ऐलान करेंगे. अभी तक मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं आई है. फिल्म से जुड़ी इस स्पेशल प्लानिंग को अभी पूरी तरह सीक्रेट  रखा गया है. इसलिए ये भी साफ नहीं हो सका है कि ये प्रमोशनल वीडियो देश के किन चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा और इसमें फिल्म की कितनी लंबी झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ ही दिनों में मेकर्स इस पूरे प्लान को लेकर सिचुएशन पूरी तरह साफ कर देंगे.

300 पेड प्रिव्यूज का धांसू प्लान: रिलीज से पहले बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही ‘रामायण’, मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

शाहरुख के जन्मदिन पर टीजर का तोहफा

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर चल रही दूसरी सबसे बड़ी चर्चा इसके पहले टीजर को लेकर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, फिल्म का टीजर किंग खान के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज किया जा सकता है. अगर मेकर्स इस प्लानिंग के साथ आगे बढ़ते हैं, तो शाहरुख के 61वें बर्थडे पर उनके तमाम चाहने वालों को उनकी अगली फिल्म का पहला बड़ा तोहफा मिल जाएगा. इसके ठीक तीन दिन बाद 5 नवंबर को ‘रामायण’ के साथ सिनेमाघरों में ये प्रोमो दिखाया जा सकता है. ऐसे में ये फैंस के लिए ‘एक पैकेड डबल धमाला’ होगा.

सिद्धार्थ-शाहरुख की ब्लॉकबस्टर जोड़ी

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान एक बार फिर फेमस डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करते नजर आ रहे हैं. इससे पहले इस सुपरहिट जोड़ी ने साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में साथ काम कर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब ये जोड़ी एक बार फिर बड़े स्केल की एक्शन फिल्म के साथ लौट रही है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कई बेहतरीन कलाकारों की टोली नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को छह अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ भी तैयार

दूसरी तरफ, डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर भी दर्शकों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे, जबकि साई पल्लवी सीता और साउथ सुपरस्टार यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म अपनी बड़ी स्टारकास्ट और बडे़ बजट की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है. खबरों के मुताबिक ये फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार बताई जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर दोनों सितारों का ये यूनिक संगम लोगों को कितना ज्यादा पसंद आता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
shah rukh khan
Ramayana
Ranbir Kapoor