App

न नई फिल्म, न सोशल मीडिया पर रोज पोस्ट, फिर भी कायम है रेखा का स्टारडम; क्या है उनकी पब्लिक इमेज का असली फॉर्मूला?

Rekha Evergreen Actress: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का दशकों बाद भी स्टारडम बरकरार है. उनकी खूसबसूरती, कांजीवरम साड़ी और अंदाज का हर कोई दीवाना हैं. उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए हम आपको बताते हैं कि रेखा की पब्लिक इमेज क्यों आज दशकों बाद भी मजबूत है.

न नई फिल्म, न सोशल मीडिया पर रोज पोस्ट, फिर भी कायम है रेखा का स्टारडम; क्या है उनकी पब्लिक इमेज का असली फॉर्मूला?
Image Credit: एआई फोटो

Rekha Evergreen Actress: आपने अक्सर देखा होगा कि रेखा की कोई फिल्म आए या न आए, वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करें या न करें, लेकिन उनकी पब्लिक इमेज हमेशा शानदार बनी रहती है. हसीना किसी अवॉर्ड शो में शामिल हो जाएं, तो चार-चांद लगा देती हैं और अगर कांजीवरम साड़ी के साथ खूबसूरत गहने पहन लें, तो मिनटों में लाइमलाइट लूट लेती हैं. सोचने वाली बात यह है कि रेखा को कभी चर्चा में आने के लिए किसी नई फिल्म या विवाद की जरूरत क्यों नहीं पड़ती?

बॉलीवुड की एवरगीन एक्ट्रेस 10 अक्टूबर को 72 साल की हो गई है, ऐसे में उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके बारे में कुछ दिलचस्प स्टोरी जानते हैं, जैसा कि आप जानते ही है कि रेखा भारतीय सिनेमा की उन हसीनाओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कला के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है, जो दशकों तक हर किसी के दिल में बनी हुई हैं. उनकी एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. 

पतीच्या निधनानंतरही रेखा सिंदूर का लावतात? जाणून घ्या यामागचं खरं कारण -  Marathi News | rekha birthday special why bollywood actress put sindoor  after his husband death know the reason | Latest

एक झलक से लूट लेटी लाइटलाइट

अगर देखा जाए, तो बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने अपने दौर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया है. उनकी एक्टिंग और अदाओं के लोग आज भी दीवाने हैं. उनकी छोटी-सी नजाकत पर ही लोगों का दिल आ जाता है. उनकी पब्लिक इमेज के पीछे उनका दशकों का फिल्मी सफर, यादगार किरदार, एवरग्रीन गाने, पर्सनल लाइफ के किस्से और खास तौर पर उनका फैशन स्टाइल है. आज के दौर में सोशल मीडिया ने स्टार्स और दर्शकों के बीच की दूरी को काफी कम कर दिया है. दर्शकों को उनके पसंदीदा सितारों की पल-पल की जानकारी मिलती रहती है. वे कब, कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, किसके साथ हैं, किसके घर जा रहे हैं, क्या खा रहे हैं या फिर कहां घूमने जा रहे हैं, इन सबकी जानकारी आसानी से मिल जाती है. इस वजह से सितारों को अपने फैंस से जुड़े रहने का खास मौका मिलता है. लेकिन देखा जाए, तो इसका एक दूसरा पहलू भी है. अगर आप रोजाना किसी को स्क्रीन पर देखते हैं, तो उसकी मौजूदगी धीरे-धीरे आम लगने लगती है.

Rekha shines in her traditional look at Dior's Mumbai fashion show

एक्ट्रेस रेखा को देखें, तो हसीना अब ज्यादातर बड़े इवेंट्स या किसी बड़े स्टार की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में ही नजर आती हैं और जब नजर आती हैं, तो अपने लुक को लेकर छा जाती हैं. उनके कपड़ों, गहनों से लेकर हेयरस्टाइल और मांग में लगे सिंदूर तक, सब कुछ चर्चा का विषय बन जाता है. इसके बाद उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ाधड़ वायरल होने लगती हैं.

Veteran Actress Rekha's Recent Photoshoot Is Proof That Icons Never Fade

दशकों से कायम है एवरग्रीन पॉपुलैरिटी

एक्ट्रेस रेखा की पॉपुलैरिटी को समझने के लिए हम उनके दशकों लंबे फिल्मी सफर को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में काफी लंबे समय तक काम किया है और एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं. इस दौरान उन्होंने फिल्मी दुनिया के अलग-अलग दौर देखे हैं. उनके किरदारों ने हसीना की इमेज को केवल उनकी खूबसूरती तक सीमित नहीं रहने दिया है. साल 1981 में आई फिल्म 'उमराव जान' में उनकी अदाकारी हो, साल 1980 में आई फिल्म 'खूबसूरत' में उनका चुलबुला अंदाज हो या साल 1988 में आई फिल्म 'खून भरी मांग' में आग से भरा उनका किरदार हो, रेखा ने हर किरदार में अपनी जान डाल दी है. एक्ट्रेस के हर किरदार ने दर्शकों को उनके अलग-अलग रंग दिखाए हैं.

रेखा के इन गानों को भुलाना मुश्किल

बॉलीवुड की ऐएवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके बेहतरीन गानों से भी रूबरू करवाते है, जिन्हें दशकों बाद लोगों के लिए भुलाना मुश्किल हैं. इसमें सबसे पहले 'इन आंखों की मस्ती' आता है. इसमें रेखा की अदाओं पर हर किसी का दिल आ गया था. दरअसल, यह गाना निर्देशक मुजफ्फर अली की कल्ट क्लासिक फिल्म 'उमराव जान' का है, जो साल 1981 में रिलीज हुई थी. इसमें रेखा ने बेहतरीन कथक डांस किया था. इस गाने में एक्ट्रेस की नजाकत पर हर कोई दिल हार बैठा था. हसीना की अदाओं ने इस गाने को अमर बना दिया है.

In Aankhon Ki Masti Ke Lyrics and Translation: Let's Learn Urdu-Hindi | Mr.  & Mrs. 55 – Classic Bollywood Revisited!

वहीं, साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' का फेमस गाना 'सलाम-ए-इश्क मेरी जान' भी इस लिस्ट में शामिल है. यह गाना हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक, आइकॉनिक और सदाबहार गानों में से एक है. इस गाने ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी. इस गाने में उनके बैठने और उठने के सलीके में एक अलग ही ठहराव देखने को मिलता है.

Salame Ishq Meri Jaan 🙏 (( Jhankar )) Mukesh, Kishore Kumar | Amitabh  Bachchan, Rekha

साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' का सदाबहार गाना 'परदेसिया' तो आपने भी कई बार सुना होगा. इस गाने में रेखा ने बंजारन की ड्रेस पहनकर डांस किया था और उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे. दोनों की जोड़ी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया था. 'परदेसिया' गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने आवाज दी थी. यह गाना आज भी शादियों और त्योहारों पर बजाया जाता है.

Pardesiya Yeh Sach Hai Piya (( Jhankar )) Amitabh Bachchan, Rekha | Kishore  Kumar, Lata Mangeshkar

अमिताभ बच्चन की इस एक सलाह ने बदल दी थी रेखा की सोच

हिंदी सिनेमा में रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम अक्सर साथ लिया जाता है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और बड़ें पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. हालांकि अमिताभ बच्चन के साथ में शुरुआती दिनों में रेखा के लिए काम करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. रेखा के शुरुआती करियर में एक वक्त ऐसा भी था, जब अमिताभ बच्चन के सामने आते ही वह घबरा जाती थीं और अपने डायलॉग तक भूल जाती थीं. जी हां, इस बात का खुलासा खुद रेखा अपने इंटरव्यू में कर चुकी हैं.

दरअसल, सिमी ग्रेवाल के फेमस शो 'रेंडेजवस विद सिमी ग्रेवाल' में रेखा ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने काम करने के अनुभव को शेयर किया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि अमिताभ के साथ शुरुआती दौर में काम करने के दौरान वह काफी नर्वस रहती थीं. साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवार' में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को देखने के बाद उनके मन में उनके लिए काफी ज्यादा सम्मान था और उनके साथ शानदार अभिनय करने का दबाव वह खुद पर लेने लगी थी. एक दिन अमिताभ बच्चन ने रेखा से कहा, 'सुनिए, जरा डायलॉग याद कर लीजिएगा.' बिग बी की ये बात सुनने के बाद रेखा ने अपने ऊपर काफी काम करना शुरू कर दिया और मेहनत के दम पर उन्होंने उस दौर में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More