न हेमा मालिनी का नाम, न धर्मेंद्र का स्टारडम आया काम, बॉलीवुड में ईशा देओल को करना पड़ा संघर्ष, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने इंडस्ट्री में अपने काम और संघर्ष को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें अपने माता-पिता के नाम से इंडस्ट्री में फायदा नहीं मिला है.
फिल्मी परिवार से आने वाले बच्चों को अक्सर उनके माता-पिता से कंपेयर किया था. ऐसा ही धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के साथ भी हुआ था. एक्ट्रेस ने उन आलोचनाओं को नजरअंदाज कर काम पर फोकस किया है. ईशा का कहना है कि दर्शकों के लिए केवल मनोरंजन जरूरी है.
ईशा देओल की फिल्म प्रताप जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. उनकी फिल्म 20 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली हैं. फिल्म प्रताप में ईशा ऐसी पत्नी के किरदार में हैं, जिसे पति की योग्यता की वजह से सम्मान मिलता है, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है जिससे उनका जीवन पूरी तरह से बदल जाता है.
माता-पिता के काम से होती है तुलना
फिल्म इंडस्ट्री में ईशा के काम को उनके माता-पिता के काम से आंका गया है. एक्ट्रेस इस चुनौती के साथ इंडस्ट्री में आई थी. ईशा की कहती हैं कि लोग तो आज भी आंकते हैं, जज करते हैं, मेरे ख्याल से आज भी यह काफी चलता आ रहा है. मुझे नहीं लगता है कि इंडस्ट्री में यह कभी रुक जाएगा. आप इन चीजों से परेशान नहीं हो सकते हैं.
मां हेमा ने दी थी ये सलाह
करियर की शुरुआत में मेरी मां ने बताया था कि आप इस लाइन में हैं तो हमेशा तैयार रहिए की तुलना होगी. मैं लड़की हूं तो मेरी तुलना मेरी मां से होगी. आज भी देख-परख होती है. आपको इस लाइन में ठीक होना पड़ता है. रोने या डरने से कुछ नहीं होता है. फोकस करों और चमड़ी मोटी करो.
इंडस्ट्री में ईशा ने पूरे किए 25 साल
मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि वह कर्म पर बहुत यकीन करती हैं. एक्ट्रेस ने बोला कहीं न कहीं मेरे कर्म अच्छे थे, तो मैं अपने माता-पिता के घर में पैदा हुई हूं. अगर मुझे मौके आसानी से मिले हैं, तो वह मेरे कर्मों की वजह से मिले हैं. मुझे लगता है कि हर किसी को अच्छा काम करना चाहिए. लोंगों की मदद करनी चाहिए. इससे ज्यादा और कोई चीज या बात मायने नहीं रखती है.
ईशा देओल करियर
ईशा देओल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से की थी. करियर की शुरुआत में उनकी फिल्में फ्लॉप हुई थी. साल 2004 में वह एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम में नजर आई थी. धूम फिल्म हिट हुई थी. ईशा के करियर में ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हुई थी. हिंदी के अलावा ईशा ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने अय्याथा एजुथु फिल्म में भी काम किया है.
इसे भी पढ़ें- अब हॉरर फिल्म में दिखेगा कंगना रनौत का अंदाज, राणा दग्गुबाती ने फिल्म Scary का किया ऐलान