भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /बाल-बाल बचे इमरान हाशमी: ‘गनमास्टर जी9’ के क्लाइमैक्स स्टंट में हवा में पलटी कार, शॉकिंग VIDEO वायरल

बाल-बाल बचे इमरान हाशमी: ‘गनमास्टर जी9’ के क्लाइमैक्स स्टंट में हवा में पलटी कार, शॉकिंग VIDEO वायरल

Emraan Hashmi Stunt Video: इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के खतरनाक स्टंट शूट के दौरान बाल-बाल बच गए. सेट से सामने आए एक वीडियो में हवा में उड़ती कार उनके बिल्कुल पास आकर गिरती दिख रही है. वीडियो देखने के बाद उनके फैंस ने चैन की सांस ली और दुआ की वे सही सलामत रहें.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 14, 2026, 12:26 PM IST|Updated: Oct 14, 2026, 01:23 PM IST
joinshare
बाल-बाल बचे इमरान हाशमी: ‘गनमास्टर जी9’ के क्लाइमैक्स स्टंट में हवा में पलटी कार, शॉकिंग VIDEO वायरल
Image Credit: फिल्म के सेट पर बाल-बाल बचे इमरान हाशमी

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के एक बेहद रिस्की स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान वे एक बड़े हादसे में बाल-बाल बच गए. सेट से सामने आए बिहाइंड द सीन्स वीडियो ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि क्लाइमैक्स सीन शूट करते समय हवा में उछली एक एसयूवी कार जमीन पर खड़ी दूसरी वैन पर जा टकराई. ये टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी सीधे एक्टर के बेहद करीब आकर गिरी. इस मंजर ने सबको हैरान कर दिया.

सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि क्रू मेंबर्स स्टंट की पूरी तैयारी में जुटे हुए थे. जैसे ही उलटी गिनती शुरू हुई, क्रेन के सहारे लटकाई गई एसयूवी कार हवा में तेजी से घूमी और नीचे खड़ी काली वैन की छत पर जोरदार धमाके के साथ गिर गई. इस पूरी घटना के बाद से ही इंटरनेट पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर शूटिंग के वक्त क्या हुआ था? हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये सब कुछ पहले से तय सीन का हिस्सा था या फिर स्टंट करते समय गलते से कोई चूक हो गई. राहत की बात ये है कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मेकर्स की चुप्पी और सीक्रेट लोकेशन

इस पूरी घटना को लेकर मेकर्स की ओर से भी अभी तक कोई ऑफिशियल बयान या सफाई सामने नहीं आई है. इतना ही नहीं, ये खतरनाक स्टंट किस जगह पर शूट किया जा रहा था, उस लोकेशन को भी पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है. टीम की चुप्पी की वजह से फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के मन में लगातार कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. ये घटना ऐसे समय में सामने आई है जब फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब पहुंच चुकी है. इमरान हाशमी के फैंस ये जानने को बेताब हैं कि क्या इमरान हाशमी सुरक्षित हैं और ये सीन फिल्म में दिखेगा या नहीं.

रिलीज से पहले गर्दा उड़ा रही Jailer 2! थलाइवा की आंधी में उड़े सारे पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड; एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

आदित्य दत्त का डायरेक्शन और दमदार स्टारकास्ट

आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बन रही ये एक बड़े बजट की एक्शन और रोमांटिक फिल्म है. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे. मेकर्स इस फिल्म को इसी साल 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. अगस्त के महीने में जब फिल्म की पहली झलक सामने आई थी, तब से ही लोगों के बीच इसको लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. इमरान का एक्शन अवतार लोगों को खूब भा रहा है.

ईश्वर का किरदार और अनोखी कहानी

फिल्म की कहानी में ईश्वर (इमरान हाशमी) नाम के एक सीधे-सादे डेयरी फार्म मालिक की है. ईश्वर का ये किरदार अपनी मोहब्बत की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है. अपने प्यार को बचाने के लिए वो बड़े से बड़े खतरे से टकरा जाता है और खतरनाक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटता. यही वजह है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट सीन देखने को मिलेंगे. दर्शक लंबे समय बाद इमरान को इस तरह के एक्शन और इमोशनल अवतार में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

हरिद्वार में सेट को लेकर हुआ था विवाद

ये पहला मौका नहीं है, जब इस फिल्म की शूटिंग किसी विवाद या चर्चा में आई हो. इससे पहले जून के महीने में जब टीम धर्मनगरी हरिद्वार में शूटिंग कर रही थी, तब लोकल लोगों ने भारी विरोध दर्ज कराया था. दरअसल, सेट पर ‘बार एंड कैफे’ का एक बोर्ड लगा देखकर लोगों को लगा कि पवित्र शहर में सचमुच कोई बार खुल रहा है. इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और शूट रुकवा दिया गया. बाद में प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने सामने आकर मामला शांत कराया और कहा कि किसी की भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Emraan Hashmi