App

रिलीज से पहले गर्दा उड़ा रही Jailer 2! थलाइवा की आंधी में उड़े सारे पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड; एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

Rajinikanth Old Movies Advance Booking: रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में तहलका मचा रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ब्लॉक सीट समेत पहले दिन 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. पांच लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं और थलाइवा का ये सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने को तैयार है.

रिलीज से पहले गर्दा उड़ा रही Jailer 2! थलाइवा की आंधी में उड़े सारे पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड; एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों को भी छोड़ा पीछे
Image Credit: एडवांस बुकिंग में तहलका मचा रही ‘जेलर 2’

साउथ सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत पिछले काफी समय से अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म की रिलीज में सिर्फ एक दिन बाकी है और सिनेमाघरों में आने से पहले ही इसने टिकट काउंटर पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. साल 2023 में आई सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब जब फिल्म की एडवांस बुकिंग का काउंटर खुला है, तो फैंस की जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है, जो सोच से भी परे है.

सिनेमा प्रेमियों के इसी भारी-भरकम क्रेज के दम पर फिल्म रिलीज से पहले ही शानदार कमाई का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. देश भर के सिनेमाघरों में पहले दिन के शोज के लिए ऑडियंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि थलाइवा का ये नया अवतार एक बार फिर पुराने कई बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ सकता है, जिस तरह से टिकट काउंटरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बुकिंग हो रही है, उससे ये तो साफ है कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पुराने रिकॉर्ड तोड़ने और नए बनाने वाली है.

Rajinikanth Fans Await Jailer 2 Release

‘जेलर 2’ के पहले दिन की एडवांस बुकिंग

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे के लिए ब्लॉक सीटों को मिलाकर अब तक 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का धमाकेदार बिजनेस कर लिया है. वहीं, बिना ब्लॉक सीटों के हिसाब से देखा जाए तो ये कमाई 9 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. टिकट काउंटर खुलते ही जिस तेजी से ये आंकड़ा बढ़ा, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया. हर घंटे टिकटों की बिक्री में भारी इजाफा दर्ज किया जा रहा है, जो हैरान करने वाला है.

सैकनिल्क के डेटा के मुताबिक, इस एक्शन थ्रिलर के लिए ग्रॉस लेवल पर ब्लॉक सीटों समेत 5 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बिक्री हो चुकी है. ऑडियंस की भारी डिंमाड को पूरा करने के लिए सिनेमाघर मालिकों ने पहले दिन के लिए 4 हजार 907 शोज तय किए हैं. इतने बड़े स्केल पर शोज मिलना ये साफ दिखाता है कि थलाइवा के फैंस और बाकी ऑडियंस को इस फिल्म से कितनी बड़ी उम्मीदें हैं. फिल्म के हर एक शो के लिए सीटें तेजी से बिकती जा रही है.

सिनेमाघरों में पहले दिन सुबह के शुरुआती शोज से लेकर देर रात के शोज तक हाउसफुल के बोर्ड नजर आने लगे हैं. साउथ के कई बड़े शहरों में तो आलम ये है कि टिकट मिलना भी बेहद मुश्किल हो गया है. फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि जिस रफ्तार से बुकिंग चल रही है, उससे ये साफ है कि थलाइवा रजनीकांत बड़े पर्दे पर एक बार फिर जबरदस्त धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

रजनीकांत की ‘कुली’ और ‘जेलर 2’ का बड़ा रिकॉर्ड

जब बात रजनीकांत की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग वाली फिल्मों की आती है, तो साल 2025 में आई फिल्म ‘कुली’ का नाम सबसे ऊपर आता है. ‘कुली’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में पहले दिन के लिए लगभग 46.36 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. उस समय इस फिल्म ने टिकट काउंटर पर नया इतिहास रचा था और दर्शकों ने अपने चहेते सितारे की फिल्म का दिल खोलकर वेलकम किया था.

अब इस लिस्ट में ‘जेलर 2’ ने अपनी धाक जमाई है और ये फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है. इस ऐतिहासिक कमाई के साथ ये फिल्म सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग दर्ज करने वाली फिल्मों में बेहद मजबूत पायदान पर खड़ी हो गई है. दर्शकों का ये प्यार साबित करता है कि रजनीकांत का स्टारडम आज भी पहले जितना ही मजबूत बना हुआ है.

फिल्म की इस जबरदस्त कमाई ने रिलीज से पहले ही मुनाफे का माहौल तैयार कर दिया है. ‘कुली’ के रिकॉर्ड के मुकाबले ‘जेलर 2’ का ये परफॉर्मेंस दिखाता है कि दर्शक इस सीक्वल की कहानी और एक्शन को देखने के लिए कितने उतावले हैं. ट्रेड पंडितों के मुताबिक, ये मुकाबला अब अपनी ही पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने की दिलचस्प होड़ बन चुका है. अब बस फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

Rajinikanth Old Movies Advance Booking

‘अन्नात्थे’ और ‘वेट्टैयन’ की एडवांस बुकिंग का गणित

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर साल 2021 में आई फिल्म ‘अन्नात्थे’ शामिल है. फैमिली और एक्शन ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में लगभग 23.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. कोरोना महामारी के दौर के बाद इस फिल्म को देखने के लिए जिस तरह से लोग सिनेमाघरों में पहुंचे थे, उसने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई उम्मीद जगाने का काम किया था.

इसके बाद चौथे स्थान पर साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेट्टैयन’ का नाम दर्ज है. इस एक्शन फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के जरिए करीब 22.86 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था. ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत के अलग अंदाज को देखने के लिए फैंस ने पहले से ही अपनी सीटें पक्की कर ली थीं और सिनेमाघरों में जबरदस्त माहौल बन गया था.

इन दोनों ही फिल्मों ने ये साबित किया था कि कहानी चाहे जो भी हो, अगर पर्दे पर रजनीकांत मौजूद हैं तो दर्शक सिनेमाघर तक खिंचे चले आते हैं. ‘अन्नात्थे’ और ‘वेट्टैयन’ की इस मजबूत एडवांस बुकिंग ने ये तय कर दिया था कि ओपनिंग डे पर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर किसी भी हाल में कमजोर साबित नहीं होंगी.

‘रोबोट 2.0’ और पहली ‘जेलर’ की शानदार शुरुआत

साल 2018 में रिलीज हुई बड़े बजट की साइंस फिक्शन फिल्म ‘रोबोट 2.0’ यानी ‘2.0’ ने भी एडवांस बुकिंग में जबरदस्त सक्सेस हासिल की थी. रिलीज से पहले इस फिल्म ने टिकटों की एडवांस बुकिंग के जरिए लगभग 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था. VFX और रजनीकांत के अनोखे अंदाज ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों को अपनी तरफ तेजी से अट्रैक्ट किया था.

इसके अलावा साल 2023 में रिलीज हुई पहली ‘जेलर’ ने भी रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के जरिए लगभग 18.24 करोड़ रुपये जुटाए थे. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर जो तहलका मचाया था, उसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई दी थी. पहली फिल्म के इसी मैसिव इम्पैक्ट का नतीजा है कि आज इसके सीक्वल को इतना बड़ा फायदा मिल रहा है.

पहली ‘जेलर’ के मुकाबले ‘जेलर 2’ का एडवांस बुकिंग आंकड़ा कई गुना आगे निकल चुका है. ऑडियंस की भारी भीड़ और शुरुआती आंकड़ों को देखकर ये पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि ‘जेलर 2’ अपनी रिलीज के साथ ही अपनी इन सभी पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के कई बड़े रिकॉर्ड्स को पूरी तरह ध्वस्त कर देगी. बता दें, ये फिल्म 15 अक्टूब को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो