लातों के भूत बातों से नहीं मानते... ईशा के भाई ने शेयर किया अविनाश का माफीनामा वाला स्क्रीनशॉट, Video शेयर कर सुनाई खरी-खोटी
टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप विवाद में नया मोड़ आ गया है. ईशा के भाई रुद्राक्ष ने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें अविनाश अपनी गलती पर शर्मिंदगी जताते दिख रहे हैं.
टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित रूमर्ड कपल ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का रिश्ता अब एक बेहद कड़वे मोड़ पर आ गया है. 'बिग बॉस 18' के घर में शुरू हुई इनकी दोस्ती और प्यार की चर्चाएं अब चीटिंग के आरोपों और सोशल मीडिया वॉर में बदल चुकी हैं. ताजा मामले में ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष सिंह चौहान ने अविनाश के साथ हुई अपनी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट लीक कर दिया है, जिससे इंटरनेट पर हंगामा मच गया है.
'बिग बॉस 18' से सुर्खियों में आई ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की जोड़ी के फैंस को इन दिनों बड़ा झटका लगा है. पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज थीं, लेकिन अब यह मामला एक खुले विवाद में बदल गया है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, ईशा को पता चला कि अविनाश ने उन्हें धोखा दिया है, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया और इंस्टाग्राम से अविनाश को अनफॉलो कर सारी तस्वीरें हटा दीं.
ईशा के भाई ने लीक किया अविनाश का माफीनामा
इस पूरे विवाद में सोमवार, 23 नवंबर को तब नया मोड़ आया, जब ईशा के भाई रुद्राक्ष सिंह चौहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अविनाश के साथ हुई व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इस चैट में रुद्राक्ष के कुछ वॉयस नोट्स के बाद अविनाश के मैसेज दिख रहे हैं. इसमें अविनाश अपनी गलती मानते हुए लिखते हैं, "भाई मैं जो किया है उसका बचाव नहीं कर सकता. यह एक बहुत बड़ी गलती है. मुझे खुद पर शर्म आ रही है और आप जो कह रहे हैं मैं उससे सहमत हूं. मैं दिल से माफी मांगता हूं."
Eisha's brother Rudraksh exposed the cheater Avinash. "Inframe: Rudraksh Singh (@_rsc4444)
by u/Dazzling_Natural_529 in InstaCelebsGossip
'बेवफा' गाना बजाने पर भड़के रुद्राक्ष
चैट शेयर करते हुए रुद्राक्ष ने अविनाश पर कहानी पलटने का आरोप लगाया. उन्होंने गुस्से में लिखा, "ये लो प्रूफ, एक नंबर का गधा, वह खुद अपनी गलती मान रहा है और अब 'बेवफा' गाने बजाकर लोगों के सामने विक्टिम बनने की कोशिश कर रहा है. रुद्राक्ष ने तंज कसते हुए स्क्रीनशॉट के लेफ्ट कॉर्नर पर लिखा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते. बाद में एक वीडियो मैसेज में रुद्राक्ष ने साफ किया कि उनका परिवार नेगेटिविटी नहीं फैलाना चाहता और ईशा भी इस विवाद को खत्म करके आगे बढ़ना चाहती हैं. लेकिन वह ईशा की चुप्पी का गलत फायदा किसी को नहीं उठाने देंगे, क्योंकि कुछ दिन पहले अविनाश एक इवेंट में 'बेवफा निकली है तू' और 'दूरियां' जैसे गाने गाते दिखे थे.
ईशा सिंह ने भी तोड़ी चुप्पी, दी सबूत दिखाने की चेतावनी
इससे पहले ईशा सिंह ने भी बिना नाम लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर अविनाश पर निशाना साधा था. ईशा ने लिखा कि उनकी चुप्पी को उनकी कमजोरी न समझा जाए. उन्होंने तंज कसा कि जो इंसान खुद रिश्तों को पर्सनल रखने और तमाशा न बनाने का ज्ञान दे रहा था, वही आज इसे मजाक बनाकर लोगों को एंटरटेन कर रहा है. ईशा ने साफ चेतावनी दी कि उन्हें उस हद तक मजबूर न किया जाए कि वह नाम के साथ सारे सबूत दुनिया के सामने रख दें. उन्होंने यह भी लिखा कि पीठ में खंजर घोंपने वाले इंसान पर भरोसा करके उन्होंने पहले ही बड़ी गलती कर दी है.
रजत दलाल ने साधा निशाना
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप विवाद में अब 'बिग बॉस 18' के एक्स कंटेस्टेंट रजत दलाल भी कूद पड़े हैं, जिन्होंने ईशा को अपनी मुंहबोली बहन बताते हुए अविनाश पर जमकर निशाना साधा है. क्लब में 'बेवफा है तू' गाने पर अविनाश के झूमने वाला वीडियो वायरल होने के बाद रजत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर उन्हें सख्त चेतावनी दी कि वे इस मामले को यहीं खत्म करें और ईशा से दूर रहें. रजत ने साफ कहा कि अगर अविनाश ने ऐसी हरकतें बंद नहीं कीं, तो वे एक-एक लड़की के नाम के साथ उनका सारा चिट्ठा खोल देंगे और यह भी याद दिलाया कि यहां कोई 'खतरों के खिलाड़ी' के स्टंट या सेफ्टी नहीं है. इससे पहले ईशा सिंह ने भी बिना नाम लिए पोस्ट लिखकर चुप्पी को कमजोरी न समझने और जरूरत पड़ने पर सबूत सामने लाने की चेतावनी दी थी.
How did Rajat Dalal get involved in cheater Avinash’s case 💀 What am I missing? Also pls Rajat give us the full cheating tea and set an example! Inframe: Rajat Dalal
by u/Finenthu in InstaCelebsGossip
कैसे शुरू हुआ था रिश्ता और क्या बोले अविनाश?
बता दें कि ईशा और अविनाश 'बिग बॉस 18' में करीब आए थे. इसके बाद जब अविनाश ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतने के बाद पार्टी रखी थी, तब उन्होंने सबके सामने ईशा को 'आई लव यू बेबी' कहा था, जिसके जवाब में ईशा ने भी प्यार का इजहार किया था. दोनों 'काला शा काला' म्यूजिक वीडियो में भी साथ दिखे थे. वहीं, ताजा विवाद के बीच अविनाश ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान जारी कर कहा कि जो लोग उनके नाम पर दूसरों के परिवारों को गालियां दे रहे हैं, वे उनके असली फैंस नहीं हैं. उन्होंने लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की थी.