SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शाहरुख खान के घर से शुरू हुआ ED शीरन का बॉलीवुड सफर, 'किंग' में प्लेबैक सिंगिंग से डेब्यू; बताया कैसे मिला मौका

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' से मशहूर सिंगर एड शीरन बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं. सिंगर ने खुलासा किया कि इस फिल्म से जुड़ने का सिलसिला शाहरुख के घर से शुरू हुआ था. उन्होंने बताया कि 'सेफायर' में अपने कैमियो के सिलसिले में वह सुपरस्टार के घर पहुंचे थे, जहां से इस खास सफर की नींव पड़ी.

Written By Swati Singh
Published: Nov 03, 2026, 06:20 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 06:44 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

हाल ही में शाहरुख खान के एक गाने में मशहूर इंटरनेशनल सिंगर ED शीरन की आवाज सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए. एक्टर की आने वाली फिल्म 'किंग' के पहले गाने 'तू मिल जाए' में शीरन के साथ अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची भी हैं. सिंगर ED ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखकर बताया कि ये सब कैसे हुआ.

उन्होंने लिखा, 'जब मैं पहली बार शाहरुख से मिला, तो उन्होंने कहा कि मुझे उनकी अगली फिल्म के लिए एक गाना बनाना चाहिए, जो मेरा पहला बॉलीवुड गाना भी होगा. इतने सालों में हम एक-दूसरे को अच्छे से जानने लगे हैं और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं. पिछली बार जब मैं भारत आया था, तो मैं उनके घर गया था ताकि वे मेरे और अरिजीत सिंह के 'सैफायर' म्यूजिक वीडियो में एक कैमियो कर सकें. उसी दिन उन्होंने मुझे सचिन जिगर से मिलवाया और उसी रात मैंने उनकी फिल्म 'किंग' (King) के गाने 'तू मिल जाए' के लिए अपना हिस्सा लिखा और रिकॉर्ड किया. मुझे बहुत अच्छा लगा कि अरिजीत भी मेरे साथ इस गाने को गा रहे हैं. एक ही प्रोजेक्ट में मेरे सभी पसंदीदा लोग एक साथ हैं.'

 

 

'किंग' का पहला गाना

बता दें कि 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है और 'तू मिल जाए' अब हर जगह मौजूद है. बता दें कि जब मार्च 2024 में जब शीरन भारत आए थे, तब शाहरुख खान और उनके परिवार ने मुंबई स्थित अपने घर 'मन्नत' में उनकी मेजबानी की थी. 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' एक ऐसा ट्रैक है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ एक्शन और फिल्म की कहानी की एक झलक भी देखने को मिलती है. गाना 'तू मिल जाए' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इसे अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गाया है, जबकि इंटरनेशनल पॉप स्टार एड शीरन ने अंग्रेजी रैप किया है.

नंबर-1 फिल्मों का रिकॉर्ड, 8000 करोड़ का कलेक्शन; शाहरुख खान ने कैसे छोड़ा अपने दौर के सितारों को पीछे?

'तू मिल जाए' एक जोशीला रोमांटिक डांस ट्रैक है, जो अरिजीत सिंह और एड शीरन को एक साथ लाता है. गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं, कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया की है और इंग्लिश रैप एड शीरन ने खुद लिखा है.  गाने के वीडियो की शुरुआत शाहरुख के डायलॉग से होती है, ''मैं कातिल नहीं, आशिक हूं और निशाना मेरी माशूका. वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे.' जहां गाने का म्यूजिक काफी नए और फ्रेश एलिमेंट्स के साथ बनाया गया है, वहीं गाने के विजुअल्स 'पठान' के 'बेशर्म रंग' से काफी मिलते-जुलते लग रहे हैं.

सुहाना खान भी पापा की फिल्म में आएंगी नजर

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'किंग' दिसंबर में रिलीज होने वाली है. फिल्म की पहली झलक 'तू मिल जाए' से पता चलता है कि यह एक डार्क थ्रिलर होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे.यह फिल्म 'पठान' के बाद डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सिद्धार्थ आनंद के साथ शाहरुख खान का दूसरा कोलैबोरेशन है और यह एक स्टाइलिश, हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए अंदाज में पेश करती है.

452 करोड़ की कमाई के बाद 'हनुमान अंश 2' पर संकट, राइट्स और पब्लिसिटी को लेकर विवाद; मेकर्स के बीच ठनी!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES