App

अमिताभ बच्चन को रात-रात भर नहीं आती नींद, बिगड़ा जिम रूटीन, एक्टर बोले- मन कहता है हां, लेकिन शरीर कहता है रुक जाओ

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उन्हें नींद लेने में काफी समस्या हो रही है. नींद लाने के लिए वह इंटरनेट पर बताए तरीकों को फॉलो करते हैं. एक्टर ने बताया है कि इस उम्र में उन्हें नींद में काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है.

अमिताभ बच्चन को रात-रात भर नहीं आती नींद,  बिगड़ा जिम रूटीन, एक्टर बोले- मन कहता है हां, लेकिन शरीर कहता है रुक जाओ
Image Credit: अमिताभ बच्चन को नहीं आ रही नींद

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन 84 साल के हैं. इस उम्र में भी वह काम कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन इस उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं. एक्टर ने बताया है कि अब उनका शरीर पहले से काफी स्लो काम कर रहा है. एक्टर ने बताया आराम और ठहरने का मन करता है. लेकिन वह खुद को काम में बिजी रखने की कोशिश करते हैं. एक्टर ने बताया है कि अब उन्हें नींद आने में दिक्कत आ रही हैं. 84 साल की उम्र में उन्होंने फिर से जिम शुरू किया है. दिमाग के उन्हें बार-बार फिट रहने के लिए बोलता है. लेकिन शरीर काफी स्लो हो गया है.

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया मॉर्निंग रुटीन

अमिताभ बच्चन ने अपना नया ब्लॉग शेयर किया है. इस ब्लॉग में एक्टर ने अपने मॉर्निंग रूटीन के बारे में बात की है. एक्टर ने लिखा ये ब्लॉग लिखते समय फॉन्ट साइज के साथ भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. अगर किसी को पता है तो मुझे बता दें. मैंने गूगल पर भी सर्चा किया लेकिन मैं समझ नहीं पाया. आज जल्दी उठ गया, मेरे दिमाग में चल रहा था कि मुझे ब्लॉग कल रात में ही लिखना चाहिए था. जल्दी उठ गया और उम्मीद है कि दोबारा नींद ले पाऊं.

अमिताभ बच्चन को नहीं आती नींद

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि उन्हें अब नींद नहीं आती है. इंटरनेट पर अमिताभ बच्चन ने नींद लगाने  बारे में सर्च किया है. इन तरीकों को फॉलो किया लेकिन कुछ नहीं हुआ. इसके बाद एक्टर ने नींद लाने का सबसे अच्छा तरीका बताया है सोने से पहले चादर या कंबल के अंदर घुसें और बच्चों की तरह सिकुड़ जाए. ऐसा करने से नींद के साथ खर्राटे भी शुरू हो जाते हैं.

अमिताभ बच्चन ने बताया है कि जिम में वर्कआउट करना उनके रूटीन में शामिल नहीं था, लेकिन वह अब वापसी कर रहे हैं. उनका दिमाग कहता है कि जिम और वर्कआउट करें, लेकिन शरीर कहताहै कि रुक जाओ.

इस उम्र में भी एक्टिव हैं अमिताभ

84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव हैं. इस उम्र में भी वह काम कर रहे हैं. फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ वह घंटों टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति  होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो