)
रणबीर कपूर की रामायण फिल्म का गाना मंगल रंग को लेकर इंटरनेट पर जमकर आलोचना हो रही है. लोगों का कहना है कि गाने में सूफी-कव्वाली की झलक मिल रही है. लोगों का कहना है कि रामायण फिल्म के साथ यह गाना सही नहीं लग रहा है. अरिजीत सिंह ने और श्रेया घोषाल द्वारा गाया ये गाना भगवान राम और मां सीता के विवाह पर है.
इंटरनेट पर मंगल रंग सॉन्ग की तुलना लोग एआर रहमान के पुराने गाने जैसे कुन फाया कुन से कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने पुराना म्यूजिकल पैटर्न का इस्तेमाल किया है. इस गाने के कन्नड़ वर्जन को अरमान मलिक ने गाया है.
अरमान मलिक ने बोला कि पूरी म्यूजिक टीम मिलकर काम कर रही थी. म्यूजिक पर्दे पर दिखाए गए प्रेम और दिव्यता को दर्शाया है. कोई भी इंसान म्यूजिक को किस तरह से समझता है, यह हमेशा उसकी सोच पर ही निर्भर करता है. कला का नेचर ही ऐसा होता है. कलाकार होने के नाते मेरा ध्यान उस पल में केवल गहरी भक्ति पर था. मेरी कोशिश थी हम उसे पूरे सम्मान के साथ सबके सामने पेश करें.
अरमान ने रणबीर और पल्लवी की तारीफ करते हुए बोला कि पर्दे पर श्री राम और मां सीता का किरदार निभाना बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है. दोनों ने अपने किरदार को सहज तरीके से निभाया है. कैमरे के सामने उनकी सहजता भी नजर आ रही है. सिंगर ने बोला कि प्लेबैक सिंगर के तौर पर आपकी आवाज केवल इमोशंस के आधार पर होती है. आप केवल म्यूजिक की गहराई को महसूस करते हैं. म्यूजिक की गहराई स्टार्स की आंखों में दिखती है.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म मेकर्स फिल्म को ग्लोबल लेवल पर रिलीज कर रहे हैं. अमेरिका में फिल्म का प्रीमियर हुआ था. रामायण फिल्म को दो पार्ट में बनाया गया है. फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा. फिल्म का बजट 4000 करोड़ है. फिल्म में यश ने रावण का किरदार किया है. स्क्रीन पर उनके रावण किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा क्या भारतीय लोगों को रणबीर कपूर की रामायण पसंद आएगी या नहीं.