App

महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त जारी: गृहमंत्री अमित शाह ने 67.40 लाख महिलाओं के खातों में भेजे ₹1,000-1,000, नक्सलमुक्त पर क्या बोले?

दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी कर दी गई है. गृहमंत्री अमित शाह ने सिंगल क्लिक के जरिए 67.40 लाख महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपए भेजे हैं. साथ ही उन्होंने नक्सलवाद को लेकर भी कई बातें कहीं हैं.

महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त जारी: गृहमंत्री अमित शाह ने 67.40 लाख महिलाओं के खातों में भेजे ₹1,000-1,000, नक्सलमुक्त पर क्या बोले?
Image Credit: ZEE NEWS

छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को दीपावली से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सिंगल क्लिक के जरिए महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी कर दी है. इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के खातों में 632 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है. बता दें कि 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने यह सौगात दी है.

इसके अलावा, 'नियद नेल्ला नार' कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया गया है. इन महिलाओं के खातों में 13वीं किस्त की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है. इस राशि से नक्सल प्रभावित यानी अंदरूनी इलाकों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में काफी मदद मिल रही है. इस कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया.

पूर्व पीएम का भी जताया आभार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की. हमें पता था कि राज्य की स्थापना होते ही कांग्रेस के मुख्यमंत्री आएंगे, लेकिन हमने इसकी चिंता नहीं की. उन्होंने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रदेश को बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारा है. नक्सलमुक्त को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस को भी बधाई देता हूं. नक्सलमुक्त भारत बनाने की सिद्धि पूर्ण हुई.

कांग्रेस सरकार की मंशा नहीं थी

अमित शाह ने कहा कि रमन सिंह के नेतृत्व में पंद्रह साल विकास का काम हुआ है. उस समय की कांग्रेस की केंद्र सरकार की मंशा नहीं थी, कि नक्सलवाद को खत्म करें. उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रदेश में फिर से आने के बाद नक्सलवाद को उखाड़ फेंका. महुआ और लोकगीत जहां से निकलने चाहिए थी. वहां बारूद बिछाई गई, कलम के बदले बंदूक पकड़ाई गई. उन्होंने कहा कि पहले ही कहा था कि जिसको मेन स्ट्रीम में आना है. वो हथियार डाल कर आये, नहीं तो हमारे जवान दो-दो हाथ करेंगे. जो कानून को तोड़ेगा उसे सुरक्षा बल सीधा करने का काम करेंगे, चाहे वो बस्तर हो या कश्मीर.

सीएम विष्णु देव साय ने क्या कहा?

वहीं सीएम विष्णु देव साय भी संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्योत्सव मना रहे हैं. ये जिनकी देन है, वो गृहमंत्री अमित शाह यहां मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि तारीख घोषित करके नक्सलवाद को समाप्त किया. अपने जवानों के अदम्य साहस को भी नमन करते हैं. हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मोदी की गारंटी के अधिकांश काम आपकी सरकार पूरा कर चुकी है. कई योजनाएं प्रदेश में शुरू की गई है. छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है. छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया है. हमें मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित बनाना है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More