)
Amavasya kab hai November 2026 mein: हिंदू धर्म में वैसे तो हर अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है लेकिन इनमें कार्तिक अमावस्या तिथि को अति पवित्र माना जाता है. यह तिथि दीपावली से संबंधित है. मां लक्ष्मी, भगवान गणेश की पूजा के लिए कार्तिक अमावस्या को सर्वश्रेष्ठ तिथि माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दीपदान करने शुभ होता है और स्नान-दान व पूजा-पाठ करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. कार्तिक अमावस्या पर घरों से लेकर मंदिरों में दीया जलाने का विधान है. ऐसा करने से घर और जीवन में सकारात्मकता आती है. घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. आइए जानें इस दिन किन देव-देवता की पूजा करें, इस साल कार्तिक अमावस्या कब है और इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि 8 नवंबर, रविवार के दिन सुबह 11:27 बजे शुरू होकर अगले दिन 9 नवंबर, सोमवार को दोपहर के समय 12:31 बजे समाप्त होगी. इस तरह उदयातिथि में स्नान-दान के लिए कार्तिक अमावस्या की तिथि 9 नवंबर को मान्य होगी. वहीं, प्रदोष काल के अनुसार, दिवाली इस साल 8 नवंबर को मानाई जाएगी.
पंचांग अनुसार कार्तिक अमावस्या पर स्नान का शुभ मुहूर्त- 9 नवंबर को सुबह 04:53 बजे से लेकर 05:46 बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त- 9 नवंबर को सुबह 11:43 से लेकर दोपहर 12:26 बजे तक. (इस मुहूर्त में दान किया जा सकता है.)
पंचांग अनुसार कार्तिक अमावस्या पर पूजा का शुभ मुहूर्त- 9 नवंबर को शाम 05:54 बजे से लेकर शाम 07:50 बजे तक.
पंचांग अनुसार कार्तिक अमावस्या पर प्रदोष काल- 9 नवंबर को शाम 05:31 बजे से रात 08:09 बजे तक.
कार्तिक अमावस्या तिथि का सनातन धर्म में बड़ा महत्व बताया गया है. यह तिथि अति पवित्र और पुण्य फलदायी मानी गई है. इस दिन स्नान आदि कर जो भी व्यक्ति मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान विष्णु की उपासना करता है उसके जीवन से दुख और धन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं. कार्तिक अमावस्या पर अगर पितरों की शांति के निमित्त दान और तर्पण करें तो घर में शांति का संचार होता है, रुके काम बनते हैं. इस तिथि पर अन्न, वस्त्र और अन्य उपयोगी सामानों का दान करना शुभ माना जाता है.
(डिस्क्लेमर- यह लेख सामान्य पंचांग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. मुहूर्त स्थानीय पंचांग के अनुसार बदल सकते हैं. किसी भी पूजा, दान या उपाय को करने से पहले अपने स्थानीय पंडित या ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.)