App

मुजफ्फरपुर PNG पाइपलाइन ब्लास्ट के पीड़ितों ने किया हाईवे जाम, मुआवजे की मांग

सोमवार को गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई की जा रही थी, जिसके कारण पीएनजी गैस पाइपलाइन में लीकेज हो गई और भयानक विस्फोट हुआ. इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हो गए थे. विस्फोट के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. इसी नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर पीड़ितों ने सड़क जाम किया था.

मुजफ्फरपुर PNG पाइपलाइन ब्लास्ट के पीड़ितों ने किया हाईवे जाम, मुआवजे की मांग
Image Credit: मुजफ्फरपुर PNG पाइपलाइन ब्लास्ट के पीड़ितों ने किया हाईवे जाम (Z News)

मुजफ्फरपुर जिला के गोबरसही में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के बाद मुआवजे की मांग को लेकर पीड़ित लोगों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है. इस हादसे में कई लोगों के मकान ध्वस्त हो गए और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई है. हाईवे जाम होने के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम (पूर्वी) आनंद उत्सव और नगर एसडीपीओ-2 दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. एसडीएम ने आश्वासन दिया कि फिलहाल नुकसान की सूची तैयार की जा रही है और सभी पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा.

दरअसल, 2 नवंबर सोमवार को मुजफ्फरपुर के गोबरसही में पीएनजी पाइपलाइन ब्लास्ट हो गया था. हादसे का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा था कि पाइपलाइन में लीकेज के बाद आग लगती है और ब्लास्ट होता है, जिसके बाद भगदड़ मच जाती है. ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा घायल हैं. मृतक की पहचान गोबरसही के ही रहने वाले रिटायर्ड दारोगा श्यामनंदन सिंह के 37 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास के रूप में हुई है, जो घटना के दौरान बच्चों के स्कूल से फीस जमा कर स्कूटी से वापस लौट रहे थे. तभी ब्लास्ट हुआ, जिसमें उनका धड़ से गर्दन अलग हो गई और मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद मौके पर जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र पहुंचे थे. डीएम ने बताया था कि घटना की जांच की जा रही है. वहीं, नाला निर्माण के दौरान लापरवाही की बात कही जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला जानिए

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही चौक के समीप का है, जहां आरसीडी विभाग के द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण को लेकर जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान नीचे से गुजरी गैस पाइपलाइन में अचानक बड़ा धमाका हो गया, जिससे पूरा इलाका दहल उठा और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी. दर्जनों घर और दर्जनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाकर इलाज कराया जा रहा है.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो