App

452 करोड़ की कमाई के बाद 'हनुमान अंश 2' पर संकट, राइट्स और पब्लिसिटी को लेकर विवाद; मेकर्स के बीच ठनी!

452 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म 'हनुमान अंश' के सीक्वल को लेकर विवाद सामने आया है. 'हनुमान अंश 2' के राइट्स और पब्लिसिटी को लेकर मेकर्स के बीच मतभेद की खबरें हैं. आखिर क्या है पूरा मामला और इसका फिल्म के सीक्वल पर क्या असर पड़ सकता है?

452 करोड़ की कमाई के बाद 'हनुमान अंश 2' पर संकट, राइट्स और पब्लिसिटी को लेकर विवाद; मेकर्स के बीच ठनी!
Image Credit: स्क्रीनग्रैब

'हनुमान अंश' भले ही 2026 की बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक बनकर उभरी हो, लेकिन अब इसकी टीम के भीतर के मतभेद सामने आ गए हैं. 'सैकनिल्क' के अनुसार, नीम करौली बाबा पर बनी यह बायोपिक को कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था. इस फिल्म ने दुनिया भर में 452.86 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, इस शानदार सफलता के पीछे निर्देशक डॉ विशाल चतुर्वेदी और निर्माता नम्रता जी सिंह, रागिनी सोना और अनुप्रिया नागर के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि यह विवाद अहम तौर से प्रचार और फिल्म के राइट्स पर कंट्रोल को लेकर है. कुछ हफ्ते पहले इंडियन एक्सप्रेस की 'स्क्रीन' को पता चला था कि टीम के सदस्य इस बात से नाखुश थे कि एक निर्माता को बाकी निर्माताओं की तुलना में कथित तौर पर ज्यादा अहमियत मिल रही थी. इन मतभेदों का अब पूरी फ्रेंचाइजी पर असर पड़ सकता है, जबकि फिल्म के दूसरे पार्ट की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है.

राइट्स को लेकर बढ़ा विवाद

नम्रता जी सिंह और डॉ विशाल चतुर्वेदी ने स्वयंभू मीडिया नेटवर्क के माध्यम से एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने खुद को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बताया है और यह साफ किया है कि फिल्म के प्रचार, मार्केटिंग, पुरस्कारों, साझेदारियों और राइट्स से जुड़े मामलों में फिल्म का प्रतिनिधित्व करने के लिए कौन ऑथराइज्ड है. बयान की शुरुआत में कहा गया है, ''हनुमान अंश' का सिर्फ एक ही ऑथराइज्ड चैनल है.'

इसमें आगे कहा गया है, 'हनुमान अंश' स्क्रीन पर नीम करौली बाबा (महाराज जी) के जीवन को दर्शाती है. वे एक ऐसे संत हैं जिन्हें कैंची धाम से लेकर सिलिकॉन वैली तक सम्मान दिया जाता है. भारत, ब्रिटेन और दुनिया भर में उनके भक्त मौजूद हैं. बाजार और मीडिया में चल रही अलग-अलग खबरों को देखते हुए स्वयंभू मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड रिकॉर्ड के लिए साफ कर रही है.'

कंपनी ने उन खबरों पर भी बात की. इसमें कुछ लोगों ने फिल्म पर अपना राइट्स होने का दावा किया था. बयान में कहा गया, 'कंपनी को पता है कि कोई व्यक्ति खुद को फिल्म के राइट्स से जुड़े मामलों को संभालने के लिए ऑथराइज्ड बता रहा है. किसी भी व्यक्ति के पास ऐसा कोई राइट्स नहीं है.'

नम्रता सिंह और विशाल चतुर्वेदी को किया गया नियुक्त

बयान में यह भी साफ किया गया है कि 'हनुमान अंश' से जुड़े सभी राइट्स, जिनमें भारत और विदेशों में थिएट्रिकल, स्ट्रीमिंग, प्रसारण, म्यूजिक, गेमिंग और लाइसेंसिंग अधिकार शामिल हैं. निर्माताओं के बीच हुए समझौतों के अनुसार ही संभाले जाएंगे.

इसमें कहा गया है, 'नम्रता जी. सिंह और डॉ. विशाल चतुर्वेदी, कंपनी की ओर से जनसंपर्क, मार्केटिंग, पुरस्कारों और साझेदारियों का प्रबंधन करने के लिए पूरी तरह से ऑथराइज्ड हैं. पार्टनर्स प्लेटफॉर्म्स और मीडिया के साथ होने वाला रोजमर्रा का सारा प्रोसेस इन्हीं के माध्यम से किया जाता है.'

बयान में यह भी बताया गया है कि हर शेयरहोल्डर और IP मालिक से यह उम्मीद की जाती है कि वे कंपनी या फिल्म से जुड़ी किसी भी गतिविधि के बारे में कार्यकारी निदेशकों को इन्फॉर्म करें. इसमें आगे कहा गया, 'किसी भी पक्ष को अकेले अपने दम पर फिल्म से जुड़ा कोई भी लेन-देन करने का अधिकार नहीं है. ऐसा कोई भी लेन-देन अमान्य होगा और कंपनी या निर्माताओं पर बाध्यकारी नहीं होगा.'

फिल्म के बारे में बोलने से पहले तालमेल

यह बयान सिर्फ व्यावसायिक बातचीत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सार्वजनिक रूप से सामने आने और मीडिया से बातचीत करने के लिए भी नियम तय किए गए हैं. इसमें कहा गया है, 'फिल्म के बारे में कुछ भी बोलने से पहले इसकी मंजूरी लेना जरूरी है.'

नोट के मुताबिक, फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति को, जिसमें कास्ट और क्रू के सदस्य शामिल हैं. वो सार्वजनिक बयान देने से पहले या 'हनुमान अंश' की ओर से किसी मीडिया इवेंट, पॉडकास्ट, यूट्यूब चैनल, इंटरव्यू, प्रचार कार्यक्रमों या निजी आयोजनों में शामिल होने से पहले ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनल्स के साथ तालमेल बिठाना होगा.

कंपनी ने आगे कहा, 'फिल्म का क्रेडिट वही होगा, जो इसके आधिकारिक क्रेडिट्स में दिया गया है. कंपनी फिल्म इसके क्रेडिट्स और इसके अधिकारों की सुरक्षा के लिए हर क्षेत्र में सख्त कदम उठाएगी.'

प्रचार-प्रसार में सबसे आगे थीं अनुप्रिया नागर

फिल्म की 21 वर्षीय प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर 'हनुमान अंश' के प्रचार अभियान के दौरान सबसे प्रमुख चेहरों में से एक बनकर उभरी थीं. उन्होंने पहले ही बताया था कि वह इस प्रोजेक्ट से काफी देर से जुड़ीं, जब फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा था. इसके बावजूद वह फिल्म के प्रचार-प्रसार के चरण से गहराई से जुड़ी रहीं. एक पुराने इंटरव्यू में अनुप्रिया ने कहा था कि 'हनुमान अंश' को एक ट्राइलॉजी के रूप में प्लान किया गया था और टीम इसके दूसरे भाग के लिए फिर से एक साथ आएगी.

हालांकि. मौजूदा स्थिति कुछ अधिक जटिल लग रही है. रिपोर्ट में दिए गए सूत्रों के अनुसार, अब अलग-अलग प्रोड्यूसर नीम करौली बाबा की कहानी को अपने-अपने तरीके से आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं.  अनुप्रिया ने यह भी कहा था कि वह 'हनुमान अंश' बनाने के अपने अनुभवों पर एक किताब लिखना चाहती हैं. साथ ही उनका अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने का भी इरादा है, ताकि वह ऐसी कहानियां पेश कर सकें जो उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत मायने रखती हैं.

'हनुमान अंश 2' का क्या होगा?

आंतरिक मतभेदों ने अब इस फ्रेंचाइजी के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, अनुप्रिया ने एक ट्रिलॉजी (तीन फिल्मों की सीरीज) के बारे में बात की थी. लेकिन दूसरी फिल्म की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. वहीं, एक आधिकारिक बयान से यह साफ हो गया है कि निर्माता इस बात पर कड़ा नियंत्रण रखना चाहते हैं कि फिल्म का नाम, अधिकार और सार्वजनिक रूप से इसका प्रतिनिधित्व कैसे किया जाए.

'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सरप्राइज फिल्मों में से एक बन गई. इसके डिजिटल रिलीज के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. इस विवाद पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निर्माताओं से अपील की है कि वे अपने मतभेदों को सुलझा लें, ताकि फिल्म की सफलता पर आपसी कलह का साया न पड़े.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More