SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विजय सलगांवकर का बड़ा धमाका: Drishyam 3 ने 5 दिनों में तोड़े सारे रिकॉर्ड, हर दिन कर रही धांसू कमाई; क्लाइमेक्स जीत रहा दिल

Drishyam 3 Collection Day 5: 2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म ने महज 5 दिनों में 213 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन जुटाकर 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री कर नया इतिहास रच दिया है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 07, 2026, 05:33 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 06:27 AM IST
Image Credit: 5 दिनों से धमाकेदार कमाई कर रही ‘दृश्यम 3’
Join

अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म ‘दृश्यम 3: द कॉन्क्लूजन’ इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. रिलीज के पहले ही दिन से फिल्म टिकट खिड़की पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि ये इस मलयालम मेगास्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की रीमेक नहीं है, बल्कि इस पार्ट की कहानी को बिल्कुल अलग रखा गया है और क्लाइमेक्स लोगों का दिल जीत रहा है. हालांकि, इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्में मोहनलाल की ‘दृश्यम’ का रीमेक थीं. इसी फ्रेश और सस्पेंस की वजह से इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से बेहतरीन रिव्यू मिले.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों के अंदर कमाई के कई नए रिकॉर्ड बना लिए हैं. रिलीज के पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 19 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. हालांकि, ये आंकड़ा सोमवार के मुकाबले थोड़ा कम जरूर है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने टोटल कमाई के मामले में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. पांच दिनों की कमाई को जोड़कर ‘दृश्यम 3’ का कुल नेट कलेक्शन अब लगभग  216.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. साथ ही ये जल्द तेजी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

ओपनिंग वीकेंड पर नोटों की बारिश

फिल्म ने अपने पहले ही दिन से ऑडियंस को बांधे रखा और पहले दिन 62 करोड़ रुपये का जोरदार कलेक्शन करके इतिहास रचा. दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए इसने 61 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कारोबार किया. चौथे दिन यानी पहले कामकाजी दिन भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही और इसने 21 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाले. वहीं, पांचवें दिन 19 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया. साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 341.30 करोड़ रहा. बॉक्स ऑफिस पर कमाई देखकर साफ पता चलता है कि लोग विजय सलगांवकर को कितना पसंद करते हैं.

कौन हैं Drishyam 3 के लक्ष्मीकांत गायतोंडे? जो विजय सलगांवकर से करता है नफरत; 14 फिल्मों में निभाया पुलिसवाले का रोल

अभिषेक पाठक का शानदार डायरेक्शन

इस बेहतरीन थ्रिलर का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है, जिन्होंने कहानी के हर मोड़ पर सस्पेंस को बहुत ही बारीकी से बुना है. फिल्म में लीड रोल में एक बार फिर अजय देवगन, तब्बू, रजत कपूर, श्रिया सरन और इशिता दत्ता नजर आ रहे हैं. इसके अलावा इस बार कहानी में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत जैसे मंझे हुए कलाकारों की एंट्री हुई है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं. सभी किरदारों के बीच की जुगलबंदी और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी ऑडियंस को सीट से बांधे रखती है, जिससे फिल्म का थ्रिलर क्लाइमेक्स तक बिल्कुल भी कम नहीं होता है.

मीरा और विजय का नया मुकाबला

फिल्म की कहानी सीधे विजय सलगांवकर और खाकी वर्दी के बीच शुरू होने वाले एक नए और पेचीदा खेल के ईद-गिर्द घूमती है. जहां एक्स-IPS मीरा देशमुख (तब्बू) के बेटे सैम की बॉडी कहां छिपाई है, जिसका पता ‘दृश्यम 3: द कॉन्क्लूजन’ में भी नहीं चलता. इस बार पुलिस के पास कोई मामूली शक नहीं, बल्कि कुछ बिल्कुल नए और पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं. इन नए सबूतों के सामने आने के बाद विजय सलगांवकर चारों तरफ से कानूनी शिकंजे में घिरता नजर आता है. पुराने राज फिर से बाहर आने लगते हैं और पुलिस की टीम विजय पर पूरा दबाव बनाने की कोशिश करती है.

परिवार को बचाने की आखिरी जंग

अब सबसे बड़ा सवाल और रोमांच ये है कि इन नए सबूतों के चक्रव्यूह में फंसा विजय सलगांवकर कैसे अपनी सूझबूझ से खुद को और अपने परिवार को जेल जाने से बचाता है. पूरी फिल्म इसी खींचतान, चतुराई और रोंगटे खड़े कर देने वाले सस्पेंस के इर्द-गिर्द घूमती है. विजय का अपने परिवार के लिए डेडिकेशन और पुलिस की हर चाल को मात देने का हुनर ऑडियंस को ताली बजाने पर मजबूर कर देता है. कुल मिलाकर, अगर आप दिमागी खेल और सस्पेंस से भरपूर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक पैसा वसूल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस साबित होती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES